जीवन की सच्चाई और प्रेरणादायक विचार | Best Life Quotes in Hindi
.jpg)
1.
वर्तमान ही अनमोल है,
इसलिए मौज से जी लो।
कारण कि भूतकाल वापस आता नहीं,
और भविष्य की किसी को खबर नहीं!
2.
खुश रहना है तो
जिंदगी के फैसले अपनी
परिस्थिति को देख कर ले,
दुनिया को देखकर नहीं..
क्योंकि जो दुनिया को देखकर
फैसले लेते हैं, वो दुखी ही रहते हैं..
3.
वृक्ष कभी इस बात पर दुःखी नहीं होता
कि उसने कितने पुष्प खो दिए!
वह सदैव नए फूलों के सृजन में व्यस्त रहता है,
जीवन में कितना कुछ खो गया,
इस पीड़ा को भूलकर,
क्या नया कर सकते हैं, इस पर विचार करें..
4.
नेक लोगों की संगत से हमेशा
भलाई ही मिलती है क्योंकि
हवा जब फूलों से गुजरती है,
तो वह भी खुशबूदार हो जाती है।
5.
आपके बुरे वक्त में सारी दुनिया
साथ छोड़ सकती है,
पर एक माँ ही है जो हमेशा
आपके साथ रहती है..!!
.jpg)
6.
शक की आदत से भयानक कुछ भी नहीं है।
शक लोगों को अलग करता है,
यह एक ऐसा ज़हर है
जो मित्रता खत्म करता है
और अच्छे रिश्तों को तोड़ता है।
7.
जिंदगी क्या है?
1 से 10 साल : उम्र कितनी है?
10 से 20 साल : मार्क्स कितने हैं?
20 से 30 साल : कमाई कितनी है?
30 से 40 साल : बच्चे कितने हैं?
40 से 50 साल : संपत्ति कितनी है?
50 से 60 साल : कितना BP और SUGAR है?
60 से 70 साल : कितनी पेंशन है?
70 के बाद : और कितना जीना है?
8.
एक छोटी सी कील
गाड़ी की गति बदल सकती है,
तो याद रखिए
एक छोटा सा नेगेटिव विचार भी
मनुष्य की गति रोक सकता है...!!
9.
मुश्किलों से भागना
आसान होता है,
ज़िन्दगी में हर पल
इम्तिहान होता है,
जो डर गया वो
खाली हाथ होता है,
जो लड़ गया उसके पास
सारा जहां होता है।
10.
अगर हम सफल होना चाहते हैं,
तो हमें जिम्मेदार बनना होगा।
जब हम जिम्मेदारियां लेंगे,
तभी आगे बढ़ेंगे...
काम तो सभी करते हैं,
लेकिन सफलता कुछ ही
लोगों को मिल पाती है।
जो लोग नई-नई जिम्मेदारी
लेने के लिए तैयार रहते हैं,
उनके जीवन में बदलाव जरूर आता है।
ऐसे ही लोगों को बड़ी
सफलता भी मिलती है।
11.
महान लोगों की पहली जीत
नींद पर होती है।
जितने बड़े सपने होते हैं,
उनको उतनी कम नींद आती है…!
.jpg)
12.
खुद को शिक्षित समझकर
भगवान को भूलने की
गलती कभी मत करना,
क्योंकि काल कर्म देखता है डिग्री नहीं...!
13.
हर इंसान अच्छा भी है और बुरा भी!
अगर हम यह समझते हैं कि
कोई इंसान सिर्फ अच्छा ही है
या कोई सिर्फ बुरा ही है,
तो हमारी समझदारी में कमी है!
कोई इंसान हमें तब तक अच्छा लगता है,
जब तक वह हमारे हिसाब से चलता है,
हमारी पसंद का काम करता है,
अच्छा व्यवहार करता है!
जिस दिन वह इंसान हमारे
विचारों, सोच, पसंद, ज़रूरत से
विपरीत काम करने लग जाता है,
वह इंसान हमें बुरा लगने लगता है!
14.
माता-पिता भले ही अनपढ़ क्यों न हों,
लेकिन शिक्षा और संस्कार देने की
जो क्षमता उनमें है, वह दुनिया के
किसी स्कूल में नहीं है...!
15.
लड़ लो, झगड़ लो लेकिन
कभी परिवार से अलग मत होना।
क्योंकि बिना गुच्छे वाले अंगूर का
कोई मोल भाव नहीं होता।
16.
किसी से ईर्ष्या करके मनुष्य उसका
कुछ नहीं बिगाड़ सकता,
पर अपनी नींद और सुख-चैन
अवश्य खो देता है...!
17.
इंसान जब श्मशान से किसी अपने को
अग्नि में अर्पण करके आता है,
तो रास्ते भर वह सब बुराइयाँ छोड़कर
जीवन सार्थक बनाने का प्रण
मन ही मन में करता है।
परंतु घर आकर वह जैसे ही नहाता है,
उसके समस्त सुविचार धुल जाते हैं
और वह उसी दुनिया में वापस रंग जाता है,
यही जीवन है।
जीवन की सच्चाई और प्रेरणादायक विचार | Best Life Quotes in Hindi
.jpg)
1.
रोक लेने लायक़ थे वो मर्द जिन्होंने स्त्री के तन से ज्यादा उसके मन से प्रेम किया...!
रोक लेने लायक थे वो मर्द जो तुम्हारे लिए कुछ भी करने को तैयार थे...!
रोक लेने लायक थे वो मर्द जिन्होंने तुम्हें अपनी माँ के बराबर प्रेम किया...!
रोक लेने लायक थे वो मर्द जिन्होंने तुम्हारे लिए पार्वती सी प्रतीक्षा की...!
रोक लेने लायक थे वो मर्द जिन्होंने तुमसे निःस्वार्थ प्रेम किया...!
रोक लेने लायक थे वो मर्द जिन्होंने तुम्हारे प्रेम में बच्चों की तरह आँसू बहाए...!
2.
तुमसे जुदा होकर कैसे जी पाएंगे,
तेरी बाहों के साए में ही चैन पाएंगे।
तुम हो मेरे दिल की हर धड़कन की सदा,
जब तक सांस है, सिर्फ तेरा ही नाम लेंगे सदा।
❤️💫
3.
तुम्हारी खुशबू में ऐसा जादू है बसा,💖
हर पल तुमसे मिलने का रहता है नशा।💫
तेरी बाहों में सुकून ऐसा मिलता है,❤️
जैसे पूरी कायनात को खुद में समेटा हो मैंने जरा।✨
4.
तू भूल गया हमें, ये हक़ है तेरा,
हमने तो तुझसे मोहब्बत की है, ये कसूर था हमारा।
तू मसरूफ़ है किसी और की बाहों में,
हम आज भी तुझसे वफ़ा निभाने का इंतज़ार करते हैं।
5.
किसीने कहा था
किसी से न कहना....
लगे चोट दिल पर
तो ख़ामोश रहना.....
जहां चोट खाओ
वहां मुस्कुराना......
मगर ऐसा मुस्कुराना
कि रो दे जमाना .....
6.
रुलाया न कर हर बात पर ए जिंदगी...😔😔,
ज़रूरी नहीं सबकी किस्मत में
चुप कराने वाले हो... 😢😢
7.
मेरा न होकर भी,
मेरे हिस्से में बेहिसाब क्यों आया है,
नज़रों से मेरी दूर रहने वाले,
बता मेरे इतने क़रीब क्यों आया है,
महसूस तुझे बग़ैर स्पर्श के किया है मैंने,
ख़ुशबू बन ज़हन में मेरे तू क्यों समाया है,
न पूछा तूने,
न कभी बताया,
बिना मेरी इजाज़त के,
ख़यालों में मेरे तू क्यों आया है।
8.
उनकी परवाह मत करो जिनका
विश्वास वक्त के साथ बदल जाए
परवाह सदा उनकी करो जिनका
विश्वास आप पर तब भी रहे
जब आपका वक्त बदल जाए
9.
इंसान खुद की गलती पर
अच्छा वकील बनता है,
और दूसरों की गलती पर
सीधा जज बन जाता है..!!
टिप्पणियाँ