भोलेनाथ / महादेव / भगवान् शिव की स्टेट्स (बाबा महाकाल ) Bholenath An epithet of god Shiva/ Status of Lord Shiva (Baba Mahakal)

महादेव / भगवान् शिव की शायरी


नाच रहे ड़मरू की ताल पर शिवशंम्भु
त्रिशुलधारी गंगाधर बाबा महाकाल सर्वेशु...।।
***
भगवान शिव की महिमा निराली है
जो कोई दिल से उनकी पूजा और भक्ति करता है
भगवान उसकी मनचाही मुराद पूरी करते हैं...।।
***
घनघोर अँधेरा ओढ़ के
मैं जन जीवन से दूर हूँ
श्मशान में हूँ नाचता
मैं मृत्यु का #ग़ुरूर हूँ...।।
***
सबसे बड़ा तेरा दरबार है
तू ही सब का पालनहार है
सजा दे या माफी महादेव
तू ही हमारी सरकार है
 हर हर महादेव...।।
***
नई दिशाए, नए रास्ते
मिल जाते हैं यूँही अक्सर
लेकिन जब तक ह्रदय में न हो आप
कुछ भी नहीं तब तक बिन भोलेनाथ...।।
***
भक्ति में है शक्ति बंधू
शक्ति में संसार है
त्रिलोक में है जिसकी चर्चा
उन शिव जी का आज त्यौहार है
सावन के दूसरे सोमवार की बधाई...।।
***
निराश नहीं करते बस एक बार सचे
मन से भोले शंकर से फ़रियाद करो
जय भोले जय भंडारी तेरी है महिमा न्यारी...।।
***
अदभुत भोले तेरी माया
अमरनाथ में डेरा जमाया
नीलकंठ में तेरा साया
तू ही मेरे दिल में समाया...।।
***
महादेव के दरबार में दुनिया बदल जाती है
रहमत से हाथ की लकीर बदल जाती है
लेता है जो भी दिल से महादेव का नाम
एक पल में उसकी तकदीर बदल जाती है...।।
***
खुशबु आ रही है कहीँ से भांग की
शायद खिड़की खुली रह गयी है
मेरे महांकाल के दरबार की हर हर महादेव...।
***
कर्ता करे न कर सकै
शिव करै सो होय
तीन लोक नौ खंड में
महादेव से बड़ा न कोय...।।
***
हर हर महादेव जो अमृत पीते हैं उन्हें देव कहते हैं
और जो विष पीते हैं उन्हें
देवों के देव
महादेव कहते हैं...।।

Kedarnath Mandir Status in Hindi   केदारनाथ स्टेटस इन हिंदी (Kedarnath Status Hindi Mein)

एक ही फर्क है स्वर्ग और केदारनाथ में,
स्वर्ग में देव और केदारनाथ में महादेव।

दोस्तों से केदारनाथ जाने की बात हो रही है,
मानों साक्षात भोले बाबा से मुलाक़ात हो रही है.

Kedarnath Shayari Hindi  

जिंदगी में एक ऐसा हमसफ़र खोज रहा हूँ,
उसी के साथ केदारनाथ जाने की सोच रहा हूँ.
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
मन ना जाने क्यों परेशान है,
जबकि रास्ता बड़ा आसान है,
अनेकों मुश्किलों अनेको आयाम है
पर केदारनाथ सबका मुकाम है.
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
चल चले मितवा वहाँ जहाँ स्वर्ग से हवा आती है,
जिस केदारनाथ की महिमा पूरी दुनिया गाती है.\

भोलेनाथ / महादेव / भगवान् शिव की स्टेट्स


मस्तक सोहे ‪चन्द्रमा‬, गंग ‪‎जटा‬ के बीच,
श्रद्धा‬ से ‪‎शिवलिंग‬ को, निर्मल जल मन से सीच।
***
नाच रहे ड़मरू की ताल पर शिवशंम्भु,
त्रिशुलधारी गंगाधर बाबा महाकाल सर्वेशु।
****
शव हूँ मैं भी शिव बिना, शव में शिव का वास,
शिव मेरे आराध्य हैं, मैं हूँ शिव का दास ॥
***
ना जीने की खुशी, ना मौत का गम,
जब तक हैं दम, महादेव के भक्त रहेंगे हम।
***
जिनके रोम-रोम में शिव हैं, वहीं विष पिया करते हैं,
जमाना उन्हें क्या जलायेंगा, जो श्रृंगार ही अंगार से करते हैं।
***
ना चिंता ना भय हो, 
भोले नाथ आपकी जय हो।
***
मैं आग हूँ, 
मैं राख हूँ, 
मैं पवित्र राष हूँ, 
मैं पंख हूँ 
मैं श्वाश हूँ
मैं ही हाड़ माँस हूँ, 
मैं ही आदि अनन्त हूँ 
मैं शिव हूँ।
***
मेरे नयनो मे दर्शन हो नयनो मे इतने चाह देना,
मेरे हृदय मे वास हो हृदय मे इतना प्रेम देना
मेरे मस्तक मे भाव हो मस्तक मे इतना ज्ञान देना।
***
निराश नहीं करते बस एक बार सचे मन से भोले शंकर से फ़रियाद करो
जय भोले जय भंडारी तेरी हैं महिमा न्यारी।
***
कहाँ से लाऊं वो शंख जो भोले को सुनाई दे,
सुबह सवेरे लोग निहारे अपनी सूरत, मुझे तो बस महादेव ही दिखाई दे।
***
हर आरम्भ का मैं ही अंत हूँ,
हर अंत सदैव मेरा ही आरम्भ होगा,
 मैं केवल शिव ही नही सदाशिव हूँ।
***
खूबसूरत लड़कियों के दीवाने तो सभी होते हैं,
पर हम तो उन लडकियों के दीवाने हैं जो लड़कियां भोलेनाथ की दीवानी हैं।
***
दुनिया की इश्क मोहब्बत सब धोखेबाजी हैं
अपने लाइफ में तो सिर्फ भोलेनाथ और मम्मी पापा का प्यार ही काफी हैं।
***
ॐ में ही आस्था, 
ॐ में ही विश्वास, 
ॐ में ही शक्ति, 
ॐ में ही सारा संसार,
ॐ से होती हैं अच्छे दिन की शुरुवात, 
बोलो ॐ नमः शिवाय !! 
#महाकाल।
***
वोही अमर हैं, 
और प्रत्येक मृत्यु में वोही मरते भी हैं,
महापर्वत हैं वो और सृक्ष्म तृण भी वही हैं, बंधन हैं वो और मुक्ति भी वहीं हैं।
***
कल एक दोस्त बोला पार्टी दे दे, 
अरे भाई पार्टी तो लड़किया दिया करती हैं
हम तो भोले के भक्त हैं, 
भंडारा किया करते हैं।।
***
शिव भुल जाए मेरी तकलीफ कोई गम नही,
तुम्हारी श्रद्धा की मेरी पहचान हैं, इसके बिना दुनिया में मेरी कोई ओकात नही।
***
सभी कारणो के प्रमुख कारण, महायोगी, वैरागी निराकार, निर्गुण,
सुंदरता की परिभाषा, और आकर्षण की पराकाष्ठा ऐसे मेरे भोलेनाथ देवो के देव महादेव को प्रणाम।
***
भक्ति ऐसी धड़कन बन जाए साँस आए तो नाम शिव का आए,
शिव भक्ति का नशा ऐसा छा जाए बंद हो आँखें भी तो नज़र मेरे भोलेनाथ ही आए।
***
मौत की गोद में सो रहे हैं, धुंए में हम खो रहे हैं,
महाकाल की भक्ति हैं सबसे ऊपर शिव शिव जपते जाग रहे है, सो रहे हैं।
***
महफिल को महादेव सजाते हैं, आते हैं वो जिनको मेरे महादेव बुलाते हैं
जिनका भरी दुनिया मे कोई भी नहीं उनको भी मेरे महादेव सीने से लगाते हैं।
***
चिलम के धुंये में हम खोते चले गये, बाबा होश में थे, मदहोश होते चले गये,
जाने क्या बात हैं, महादेव के नाम में न चाहते हुये भी उनके होते गए।
***
तमनाओं की महफ़िल तो हर कोई सजाता हैं,
मगर पूरी उसकी ही होती हैं जिसके सर पर भोलेनाथ का हाथ होता हैं।
***
बैठा हैं शमशान में वो लिये कपाल,
 साथ डमरू त्रिशूल हैं और जटा विशाल,
भैरव गोरख अघोर नागा और पूजे चांडाल।

टिप्पणियाँ