हंसना 🤣 जरुरी 😇 है: मजेदार चुटकुले (🤣 Laughing is important 😇: funny jokes)

हंसना 🤣 जरुरी 😇 है

1. शादी से पहले और बाद का सच

**"यदि पुरुष शादी के बाद भी वैसा ही व्यवहार किया करें जैसा वे शादी के पहले किया करते हैं, तो दुनिया में तलाक की संख्या आधी रह जाये।

और यदि महिलाएँ शादी के पहले से ही वैसा व्यवहार करें जैसा वे शादी के बाद किया करती हैं, तो शादियों की संख्या ही आधी रह जाए!"**

😂🤣😭


2. दहेज का परिभाषा

इंटरव्यूअर: दहेज किसे कहते हैं?

कैंडिडेट: जब कोई लड़का किसी लड़की को जीवनभर झेलने के लिए तैयार हो जाता है, तो इसके बदले उसे दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि को दहेज कहते हैं।

इंटरव्यूअर की आँखें भर आईं...

😂😂😂😂😂


3. लड़का चाहिए लेकिन...

मैरिज ब्यूरो वाला: यह लड़का बहुत अच्छा कमाता है लेकिन थोड़ा काला है।

लड़की: भैया, इसी क्वालिटी में दूसरे कलर में दिखाइए ना प्लीज़।

😂😂😂


4. चित्रकार और ग्राहक

चित्रकार: साहब, मैं बेगम साहिबा की ऐसी तस्वीर बनाऊँगा जो बोल उठेगी।

ग्राहक: रहने दो भाई, इसने वैसे ही नाक में दम कर रखा है। अगर इसकी तस्वीर भी बोलने लगी तो मेरा जीना मुश्किल हो जाएगा।

😂🤣😂🤣


5. दिल टूटे आशिक़ का सुझाव

"घर पर झाड़ू पोंछा लगा लेना, मगर किसी से दिल मत लगाना!"

😂😂😂😂


6. आंटी और लड़के का वार्तालाप

आंटी: बेटा, तू वही है जो दीवार से चूना चाटा करता था?

लड़का: नहीं आंटी, मैं वो हूँ जिससे आप पड़ोस वाले शर्मा अंकल को लव लेटर भिजवाया करती थीं।

आंटी शॉक्ड 😲 और लड़का रॉक्ड 😈

😂😂😂


7. घरवालों का अंतर

दूसरों के घर वाले: आप गलत कह रहे हैं, हमारा लड़का ऐसा कर ही नहीं सकता।

मेरे घरवाले: सही कह रहे हैं, भाई साहब, इसी ने किया होगा। अरे, हम तो खुद परेशान हैं इससे।

😂🤣😭


8. टिप और पति का सुझाव

पत्नी: होटल में खाने के बाद - वेटर को टिप तो दे दो।

पति (धीरे से वेटर के कान में): कभी शादी मत करना।

😂😂😂😂


9. होशियार लड़का

लड़का (पान वाले से): अंकल, आप मुझे जानते हो क्या?

पान वाला: नहीं बेटा।

लड़का: अंकल, तो फिर मेरे पापा को जानते होगे?

पान वाला: नहीं बेटा, क्यों?

लड़का: चलिए, कोई बात नहीं। अब दो सिगरेट और रजनीगंधा दे दीजिए।

😂😂😂


10. बचपन का मज़ा

"सच में बचपन सही था। न फैशन का टेंशन, न पढ़ाई का। पूरा दिन नंगा घूमो, खाना खाओ और रोते रहो।"

😂😂😂

1. कंजूस का फार्मूला

कंजूस ने बच्चों से कहा:
"जो रात में खाना नहीं खाएगा, उसे 5 रुपये मिलेंगे।"
सभी ने 5 रुपये लेकर सोने का फैसला किया।
सुबह कंजूस ने कहा:
"जो 5 रुपये देगा, उसे ही नाश्ता मिलेगा।"
😂😂😂


2. ठंड और स्नान

भारत की ठंड में सवाल:
"अगर चुल्लू भर पानी में डूब कर मरा जा सकता है, तो पानी के छींटे डालकर स्नान क्यों नहीं किया जा सकता?"
😂😂😂


3. अहंकार या ग़लतफ़हमी?

लड़की: "महाराज, मैं बहुत सुंदर हूं, शीशा देखती हूं तो अहंकार हो जाता है। क्या करूं?"
साधु: "बच्चा, यह अहंकार नहीं, ग़लतफ़हमी है। और ग़लतफ़हमी होना पाप नहीं, भोलापन है।"
😂😂😂


4. प्रेम का उत्तर

लड़की: "प्रेम से बड़ा क्या है?"
लड़का: "⠟⠺⠞⠵⠺⠺⠞⠵⠺⠺⠞⠟।"
😂😂😂


5. पप्पू का धंधा

पप्पू ने गुरुजी से कहा:
"गुरुजी, मैंने नया धंधा शुरू किया है – किडनैपिंग। उद्घाटन आपके हाथों से कराना चाहता हूं।"
😂😂😂


6. प्यार का केमिकल बंधन

लड़की: "प्यार क्या है?"
लड़का: "सीमेंट (लड़का) और रेत (लड़की) के बीच पानी (प्यार)।"
लड़की: "कमीने, तू मजदूर ही लगेगा।"
😂😂😂


7. गांधीजी के बंदर

गांधीजी के तीन बंदर:

  • एक बुरा देख नहीं सकता।
  • दूसरा बुरा सुन नहीं सकता।
  • तीसरा बुरा बोल नहीं सकता।

निष्कर्ष:
दो बुरा देख सकते थे, दो बुरा सुन सकते थे, और दो बुरा बोल सकते थे।
😂😂😂


8. वैज्ञानिकों का समुद्र में रिसर्च

भौतिक विज्ञानी और जीव विज्ञानी समुद्र में रिसर्च करने गए और डूब गए।
रसायन विज्ञानी ने लिखा: "दोनों समुद्र के पानी में घुलनशील हैं।"
😂😂😂


9. इज़्ज़त का सवाल

सवाल: "ये इज़्ज़त का सवाल कितने नंबर का होता है?"
😂😂😂


10. पत्नी की चिंता

पत्नी ने पति का मोबाइल चेक किया, कुछ गलत नहीं मिला।
सिर पकड़कर बोली: "हे भगवान, जिसे कोई घास नहीं डालता था, मैंने उससे शादी कर ली।"
😂😂😂

हंसना 🤣 जरुरी है – मजेदार जोक्स का खजाना!

जिंदगी को हल्के-फुल्के पलों से भरना बहुत जरूरी है। आपके लिए पेश हैं कुछ मस्त और मजेदार जोक्स, जो आपके चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए काफी हैं। 😊


1. तलाक के बाद की धमकी!

तलाक के बाद पत्नी ने पूर्व पति को कॉल किया:
"कार खरीद ली है मैंने।"
पति: तो मैं क्या करूं?
पत्नी: बस, ज्यादा कुछ नहीं...
"रोड क्रॉस करते समय ध्यान रखना, सफेद रंग की कार मेरी है!"
अब पति ने शहर ही छोड़ दिया।
😂😂😂


2. किस्मत वालों को ही नसीब होती है...

मन चाहा जीवनसाथी और जनरल डिब्बे में सीट...
सिर्फ किस्मत वालों को ही मिलती है।
🤣🤣🤣


3. नहाना का मतलब?

नहाना शब्द का मतलब समझ से बाहर है...
जिसकी शुरुआत "ना" से हो और अंत भी "ना" पर...
तो बीच में "हाँ" कराने पर दुनिया क्यों तुली है?
😂😂😂


4. आलसी और चोर की कहानी!

दो आलसी कंबल ओढ़कर सो रहे थे...
तभी एक चोर आया और कंबल लेकर भाग गया।
पहला आलसी बोला: पकड़ो... पकड़ो!
दूसरा आलसी: रहने दो, जब तकिया लेने आएगा, तब पकड़ लेंगे।
🤣🤣🤣


5. वजन कम करने का नुस्खा!

महिला: मेरा वजन कैसे कम होगा?
डॉक्टर: अपने गर्दन को दाएं-बाएं हिलाएं।
महिला: किस समय?
डॉक्टर: जब कोई खाने को पूछे!
🤣🤣🤣


6. प्यार की गहराई!

पत्नी ने पूछा: तुम मुझसे कब तक प्यार करोगे?
पति ने एक आंसू का बूंद समुद्र में गिरा दिया और कहा:
"जब तक तुम इस बूंद को ढूंढ न लो!"
समुद्र बोला: "कहां से सीखते हो ये चुना लगाने की कला?"
😂😂😂


7. कॉलेज का कड़वा अनुभव!

पुराने छात्रों के मिलन समारोह में...
अध्यापक ने पूछा:
"इस कॉलेज में कोई कड़वा अनुभव?"
एक छात्र बोला: "मैं और मेरी वाइफ यहीं मिले थे!"
🤣🤣🤣


8. शादी से पहले और बाद की आवाज़!

जब लड़की देखने जाओ तो उसकी आवाज़ रेडियो से भी हल्की होती है...
लेकिन शादी के बाद न जाने कौन से वूफर लग जाते हैं!
🔊🔊
😂😂😂


9. रंगाई पुताई का नंबर 1?

नैरोलैक पेंट नंबर दो पर है...
और नंबर एक पर...
आज भी ब्यूटी पार्लर है!
🤣🤣🤣


10. बैंकों का राज़!

मैकेनिक की दुकान पर फर्श पर तेल...
नाई की दुकान पर फर्श पर बाल...
लेकिन बैंकों में फर्श पर नोट क्यों नहीं गिरते?
समझ से बाहर है!
😂😂😂


हंसते रहिए, खुश रहिए!

हंसना 🤣 जरुरी है – हंसी के ठहाकों से भरपूर जोक्स का खजाना!

हंसी न केवल हमारी ज़िंदगी का अहम हिस्सा है, बल्कि ये हमारे स्वास्थ्य और मानसिक शांति के लिए भी जरूरी है। तो चलिए, आज हम आपको ऐसे जोक्स सुनाते हैं जो आपके चेहरे पर मुस्कान और दिल में खुशी ला देंगे। 😊


1. पान वाले की ईमानदारी!

इस मतलबी दुनिया में एक पान वाला ही है...
जो...
पूछ कर चूना लगाता है!!!
🤣🤣🤣🤣


2. करवा चौथ पर शक!

पप्पू ने जैसे ही कार में बैठकर सीट बेल्ट बांधनी चाही...
उदासी भरी आवाज़ में उसकी पत्नी बोली:
"मेरे करवा चौथ व्रत पर विश्वास नहीं है क्या आपको?"
😂😂😂😂😂😂


3. सास-बहू का तगड़ा प्लान!

सास अपनी आलसी बहू से परेशान होकर बेटे के साथ प्लान बनाती है:
सास: बेटा, हम झाड़ू लगाने के लिए झगड़ा करेंगे।
बहू शर्मिंदा होकर खुद काम करना शुरू कर देगी।
झगड़ा सुनकर बहू कमरे से बाहर आई और बोली:
"इतनी सी बात पर झगड़ो मत... एक दिन मां जी झाड़ू लगा लेना और अगले दिन आप।"
अब मां-बेटा बस एक-दूसरे का चेहरा देख रहे हैं।
😃😢😏


4. बॉस की टिफिन वाली कहानी!

पप्पू बोला – मेरा बॉस सबको परेशान करता था,
तो कल मैंने उसके खाली टिफिन में दो चॉकलेट रख दीं और एक पर्ची डाल दी।
पर्ची में लिखा:
"जानू, दोनों तुम ही खाना, उस चुड़ैल को मत देना!"
आज बॉस लंगड़ाते हुए ऑफिस आया था...
🤣🤣🤣🤣🤣


आपकी हंसी हमारी खुशी!

अगर ये जोक्स पढ़कर आपके चेहरे पर मुस्कान आई हो, तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ जरूर शेयर करें। 😄
हंसते रहिए, मुस्कुराते रहिए और जिंदगी को हल्के-फुल्के पलों से भरते रहिए। ❤️

टिप्पणियाँ