शनि महाराज के अनमोल वचन | Shani Maharaj Quotes in Hindi
शनि महाराज को कलयुग में विशेष रूप से न्यायप्रिय और भक्तों के रक्षक के रूप में जाना जाता है। यह माना जाता है कि जो सत्य और न्याय का पालन करता है, शनि महाराज उसकी रक्षा करते हैं। उनकी कृपा भक्तों के जीवन से कष्टों को दूर करती है। शनि महाराज को हनुमान जी का प्रिय भी माना गया है।

शनि महाराज के प्रेरणादायक वचन
1. कृपा बनी रहे
शनि महाराज की कृपा सदैव भक्तों पर बनी रहे।
आप सदैव प्रसन्न रहें और अपने भक्तों के कष्टों को दूर करते रहें।
जय शनि महाराज।
2. दुख दूर करें
करो कृपा हे शनि देव, द्वार पड़ी दुखियारी है।
तेरे बिना तो लगता यह जीवन अंधियारी है।
3. विपत्ति को टालते हैं
रहे कृपा जो तुम्हारी भगवान, स्वस्थ काया तब मिलता है।
रहे स्मरण विपत्ति में जिनके, उस दुख को तू ही टालता है।
4. न्यायप्रिय दृष्टि
नजरों से कौन बच पाया है उनके, जिसने किया है बुरा कर्म।
शनि की दृष्टि ढूंढ लेती है, चाहे कर लो कितने जतन।
5. फकीर को राजा बनाते हैं
आपकी कृपा पाकर तो फकीर भी राजा बन जाता है।
करे जो अपमान दीन दुखियों का, वह राजा कहां टिक पाता है।
जय शनि महाराज।
6. चौखट पर जो आते हैं
चौखट पर जो इसके आता, खाली हाथ कभी ना जाता।
जितनी मुरादें मन में लाता, घर पहुंच कर उन सबको है पाता।

7. कर्म और फल
कर्म करो तो फल मिलता है, आज ना सही कल मिलता है।
हो जितना गहरा कुआं, उतना ही मीठा जल मिलता है।
जय शनि महाराज।
8. डरने की क्या बात है
न्याय का साथ देने को रहता सदैव साथ है।
हिम्मत करके बढ़ तू बन्दे, डरने की क्या बात है।

9. कृपा की महिमा
विपत्ति आने से पहले ही जिसे तुम दूर कर देते हो।
कैसे भुला दूं कृपा तुम्हारी, दिल में जब तुम रहते हो।
शनि महाराज के विशेष वचन
10. हनुमान जी का साथ
हनुमान के साथ से, शनि के आशीर्वाद से बन जाते हैं बिगड़े काम।

11. न्याय की छाया
सूर्यपुत्र शनिदेव के न्याय से कौन बच पाया है।
कर्म करो चाहे अंधेरे में, समझो पड़ी शनि की छाया है।
12. प्रेम से विजय
जीतना है तो प्रेम से जीतो, शनि तो इतना बोला है।
आवे जो शरण में इसकी, भर देता यह झोला है।
13. तत्काल न्याय
शनिदेव तत्काल न्याय करते हैं।
उनकी न्याय की प्रक्रिया प्रभावशाली है।
सदैव सत्य के मार्ग पर चलें और न्याय का साथ न छोड़ें।

14. कर्म और परिणाम
तुमने जैसा कर्म किया, वैसा ही तो तुम्हें दिया।
फिर मुझ पर कैसा दोष?
शनिदेव की कृपा का महत्व
शनि महाराज की न्यायप्रियता और उनकी कृपा का अनुसरण हर भक्त को अपने कर्मों में सच्चाई और धर्म का पालन करने की प्रेरणा देता है।
जय शनिदेव।
आपका शनिवार शुभ और मंगलमय हो।
टिप्पणियाँ