सच्ची और प्रेरणादायक बातें (Motivational Quotes Hindi Shayari Status)

सच्ची और प्रेरणादायक बातें (Motivational Quotes Hindi Shayari Status)

लेखक: जयदेवभूमि टीम | www.jaidevbhumi.com

1.
एक दिन आप
वह जीवन जी रहे होंगे
जिसके लिए आपने
कभी हार न मानने के लिए
प्रार्थना की थी..!

2.
मुश्किल वक्त का सबसे बड़ा सहारा है उम्मीद,
जो ये यकीन दिलाती है कि सब अच्छा ही होगा।
इसीलिए सदा उम्मीद का दामन थामे रखें...
The greatest support during difficult times is HOPE that gives us the faith all will surely be well!
That's why keep holding onto hope unswervingly.

3.
प्रिय मित्रों,
तुम्हारे पास अच्छी यादों का पिटारा है..
पर तुमने सिर्फ बुरी यादों को समेट रखा है
जो तुम्हे सिर्फ अंदर से जला रहा है।
जीवन सुखमय बनाने के लिए,
बुरी यादों की गठरी को फेक दो..
देखो जीवन कितना सुंदर हो जाएगा🙂

जय श्री कृष्णा 🙏


4.
कृष्ण जिसे नहीं मिले,
युगों युगों से आजतक उसी के हैं,
और जिसे मिले उसे मिले ही नहीं।
तभी कहते है, कृष्ण को
पाने का प्रयास मत कीजिये,
पाने का प्रयास करोगे
तो कभी नहीं मिलेंगे।
बस प्रेम कर के छोड़ दीजिए,
फिर जीवन भर साथ निभाएंगे कृष्ण।

कृष्ण इस सृष्टि के सबसे अच्छे मित्र हैं।
राधिका हों या सुदामा,
कृष्ण ने मित्रता निभाई तो ऐसी निभाई
कि इतिहास बन गया।

मनुष्य को... कुछ न कुछ तो छूटता ही रहता है।
जितनी चीजें कृष्ण से छूटीं
उतनी तो किसी से नहीं छूटीं।
कृष्ण से उनकी माँ छूटी,
पिता छूटे, नंद-यशोदा भी छूटे,
संगी-साथी छूटे, राधा छूटी,
गोकुल छूटा, फिर मथुरा छूटी।

कृष्ण से जीवन भर कुछ न कुछ
छूटता ही रहा।
कृष्ण जीवन भर त्याग करते रहे।
हमारी आज की पीढ़ी जो
कुछ भी छूटने पर दुखी होने लगती है,
उसे कृष्ण को गुरु बना लेना चाहिए।

जो कृष्ण को समझ लेगा
वह कभी अवसाद में नहीं जाएगा।
कृष्ण आनंद के देवता हैं।
कुछ छूटने पर भी कैसे खुश रहा जा सकता है?
यह कृष्ण से अच्छा कोई
सिखा ही नहीं सकता।

महागुरु थे कन्हैया...
जय श्री कृष्णा 🙏

5.
अगर मन में कोई उलझन हो,
Decision लेना मुश्किल लग रहा हो,
तो रोज सुबह silence में बैठे,
परमात्मा को अपनी उलझन बताएं,
जैसे औरों से राय से मांगते हैं
उसी तरह, परमात्मा से कहें...
"बताइये मेरे लिए सही क्या है"


Hindi Motivation Suvichar Thoughts | 

6.
अगर किसी को आपकी सही सलाह भी अच्छी न लगे तो उसे दुबारा सलाह मत देना!
समय उसे तबाह करके सीख देगा.!

7.
जिंदगी एक इम्तिहान है हर दिन उसको परखा जाता है
इसमें फेल होता वही है जो इसको देख घबराता है.!

8.
यदि गिराने वाले अपने हो तो
संभलने में समय लगता है.

गलतियां कीजिए क्योंकि वो तो सबसे होती है
पर कभी किसी के साथ गलत न कीजिए..!!


Best Motivational Quotes Shayari:

1.
कड़वा है लेकिन सच है...
हम ऐसे समाज में रहते हैं,
जहां सुंदरता रंग से देखी जाती है,
शिक्षा अंकों से देखी जाती है,
और सम्मान पैसे देखकर दिया जाता है...

2.
Age 19: 80 Km/Hr
Age 27: 40 Km/Hr
जब जिम्मेदारी बढ़ती है,
तो बाइक की स्पीड कम हो जाती है।

3.
ज्ञान, धन और विश्वास
तीनों बहुत अच्छे दोस्त थे,
तीनों में बहुत प्यार भी था।

एक वक्त ऐसा आया जब
तीनों को जुदा होना पड़ा…!

तीनों ने एक दूसरे से सवाल
किया की हम कहाँ मिलेंगे?

ज्ञान ने कहा -
"मैं मंदिर, विद्यालय में मिलूँगा…"

धन ने कहा -
"मैं अमीरों के पास मिलूँगा…"

विश्वास चुप था,
दोनों ने चुप रहने की वजह
पूछी तो विश्वास ने रोते हुए कहा -
"मैं एक बार चला गया तो फिर कभी
नहीं मिलूँगा…"

4.
मंदिर तक भले आपको
आपके चरण पहुँचा दें,
परंतु भगवान तक तो
आपका आचरण ही पहुँचाएगा।
नारायण 🙏🏻

5.
जिंदगी को आसान बनाने के लिए
इन दो बातों की गिनती
करना छोड़ दें:
खुद का दुःख और दूसरों का सुख।

6.
सहारा इंसान को खोखला कर देता है और उम्मीदें उसे कमजोर बना देती हैं,
अपनी ताकत के बल पर जीना शुरू कीजिए,
क्योंकि आपका खुद से अच्छा साथी और हमदर्द कोई और नहीं हो सकता।

7.
भीड़ हमेशा उस रास्ते पर चलती है,
जो रास्ता आसान लगता है,
लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि
भीड़ हमेशा सही रास्ते पर चलती है!
अपने रास्ते खुद चुनिए,
क्योंकि आपको आपसे बेहतर और कोई नहीं जानता!

8.
ज़िंदगी को गमले के पौधे की तरह मत बनाओ,
जो थोड़ी सी धूप लगने पर मुरझा जाए।
ज़िंदगी को जंगल के उस पेड़ की तरह बनाओ,
जो हर परिस्थिति में मस्ती से झूमता रहे।

जीवन जितना सादा रहेगा,
तनाव उतना ही आधा रहेगा।
योग करें या न करें,
पर जरूरत पड़ने पर एक-दूसरे का सहयोग ज़रूर करें।

9.
किसी भी व्यक्ति की वर्तमान स्थिति देखकर उसके भविष्य का मज़ाक मत उड़ाओ,
क्योंकि समय में इतनी ताकत है कि वो एक कोयले को भी हीरे में बदल देता है।
नारायण 🙏

10.
माली प्रतिदिन पौधों में पानी देता है,
मगर फल सिर्फ मौसम में ही आता है।

इसीलिए जीवन में धैर्य रखें,
प्रत्येक चीज़ अपने समय पर होगी।

प्रतिदिन बेहतर काम करें,
समय पर फल जरूर मिलेगा।


Motivational Quotes Hindi Shayari Status

जरूरी नहीं की हर चुभने वाली
चीज़ का मकसद गलत हीं होता है..!
सुई जब चलती है
तो बेहतरीन से बेहतरीन
पोशाख बना देती है..!

━━━━✧❂✧━━━━

कोई हमारा बुरा करे,
ये उसका कर्म है..
लेकिन हम किसी का बुरा न करें,
ये हमारा धर्म है..!

━━━━✧❂✧━━━━

कोई अगर आपके रास्ते में
गड्डा खोदे तो परेशान मत होना,
क्योंकि ये वही लोग हैं
जो आपको छलांग लगाना सिखाएंगे।

━━━━✧❂✧━━━━

लगन एक छोटा सा शब्द है,
लेकिन जिसे लग जाती है
उसका पूरा जीवन बदल देती है।
पर ध्यान रहे,
सही चीज़ में लगे तो संवार देती है
और अगर गलत चीज़ में लगे
तो बिगाड़ भी देती है।

━━━━✧❂✧━━━━

ईमानदारी बड़ा महंगा शौक है,
हर कोई इसे नहीं पाल सकता..!

━━━━✧❂✧━━━━

हाथ में पहन तो ली महँगी घड़ी,
मगर घर लौट जाने वाला वक्त
इसमें बड़ी देर से आता है..!

━━━━✧❂✧━━━━

पछताने के लिए पूरी उम्र पड़ी है,
सवार लो इस पल को
यही जिंदगी बदलने की घड़ी है..!

━━━━✧❂✧━━━━

अपने दिल की गहराई में देखो
और विश्वास करो कि आपने बस
महान चीजें करने के लिए
जन्म लिया है..!

━━━━✧❂✧━━━━

गीता में लिखा है,
कर्मों से डरिये, ईश्वर से नहीं,
ईश्वर माफ कर देता है
लेकिन कर्म नहीं..!

━━━━✧❂✧━━━━

सफलता एक ट्रेन की तरह है..
जिसमें मेहनत, एकाग्रता, भाग्य
आदि रुपी कई डब्बे हैं।
लेकिन इन सब डब्बों को
आगे बढ़ाने वाला इंजन
आत्मविश्वास है।

━━━━✧❂✧━━━━

ढूंढने से वही मिलता है,
जो खो गया है।
वो फिर कभी नहीं मिलता,
जो बदल गया है..!

━━━━✧❂✧━━━━

हर सपने को अपने सांसो में रखो..
हर मंजिल को अपने बांहों में रखो..
हर जीत आपकी है,
बस अपने लक्ष्य को
अपनी निगाहों में रखो..!

━━━━✧❂✧━━━━

उम्मीद ऐसी होनी चाहिए
जो लक्ष्य की ओर ले जाए,
और लक्ष्य ऐसा होना चाहिए
जो आपको जीवन जीना सिखाए..!

━━━━✧❂✧━━━━

अहम की अकड़
ज्यादा चल नहीं सकती..!
मौत की घड़ी
कभी टल नहीं सकती..!
लूटकर दौलत भले ही
जमा कर लो,
पाप की कमाई कभी
फल नहीं सकती..!

━━━━✧❂✧━━━━

जिंदगी एक खेल है..
यह आप पर निर्भर करता है,
कि आपको खिलाड़ी बनना है
या खिलौना..!

━━━━✧❂✧━━━━

लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं
ये IMPORTANT नहीं है,
बल्कि आप खुद के बारे में क्या सोचते हो
ये बहुत IMPORTANT है..!

━━━━✧❂✧━━━━

सच्ची बात बोलने वाला,
और सही राह चलने वाला इंसान,
हमेशा दुनिया को कड़वा लगता है..!

━━━━✧❂✧━━━━

खुद की समझदारी भी
अहमियत रखती है,
वरना दुर्योधन और अर्जुन के
गुरु एक ही थे..!

━━━━✧❂✧━━━━

उम्मीदों से बंधा
एक जिद्दी परिंदा है इंसान,
जो घायल भी उम्मीदों से है
और जिंदा भी उम्मीदों पर है..!

━━━━✧❂✧━━━━

कामयाबी के दरवाजे
उन्हीं के लिए खुलते हैं,
जो उन्हें खटखटाने की
ताकत रखते हैं..!

━━━━✧❂✧━━━━

समस्या से बचना नहीं,
समस्या का समाधान करना सीखो..
क्योंकि कोई भी समस्या
बचने से नहीं टलती, बल्कि
उसका समाधान करने से टलती है..!

━━━━✧❂✧━━━━

अगर कर्म पर विश्वास
और भगवान पर श्रद्धा रखोगे,
तो समय कितना भी बुरा क्यों न हो,
रास्ता अवश्य मिल जाएगा..!

━━━━✧❂✧━━━━

घमंड के लिए नहीं लेकिन
कभी-कभी आत्मसम्मान के लिए
जिंदगी में कुछ लोगों का साथ
छोड़ना पड़ता है..!

━━━━✧❂✧━━━━

मेहनत करें तो धन बने,
सब्र करें तो काम,
मीठा बोलें तो पहचान बने,
और इज्जत करें तो नाम..!

━━━━✧❂✧━━━━

रुतबा समंदर जैसा नहीं,
तेल जैसा रखो ताकि समंदर
भी तुम्हें डूबा न सके..!

━━━━✧❂✧━━━━

छूट गया अपना घर
कागज का नोट कमाने के लिए..
बीत गई जिंदगी फिजूल की
जिम्मेदारियाँ निभाने के लिए..!

━━━━✧❂✧━━━━

इज्जत इंसान की नहीं
उसके स्वभाव की होती है।
कोई एक पल में
दिल जीत लेता है,
तो कोई जिंदगी भर साथ
रहकर भी नहीं जीत पाता..!

━━━━✧❂✧━━━━

रिश्ते हमेशा एक-दूसरे का
ख्याल रखने के लिए
बनाए जाते हैं।
एक-दूसरे का
इस्तेमाल करने के लिए नहीं..!

━━━━✧❂✧━━━━

कोशिश हजार करिये..
पर कोशिश का तरीका
हर बार नया ढूंढिए..!

━━━━✧❂✧━━━━

कोई भी सपना जादू करके
हकीकत नहीं बन सकता,
इसमें पसीना, दृढ़ संकल्प
और कड़ी मेहनत लगती है।

━━━━✧❂✧━━━━

जिंदगी बदलने के लिए
लड़ना पड़ता है और
आसान करने के लिए
समझना पड़ता है दोस्त..!

━━━━✧❂✧━━━━

बेशक आप हवा में उड़ो लेकिन
जमीन वालों से ताल्लुक बनाए रखिए,
मुश्किल वक्त में वही काम आते हैं..!

━━━━✧❂✧━━━━

आज के जमाने में लोग
आपकी कदर तब तक करते हैं,
जब तक उनको
आपकी जरूरत होती है..!

━━━━✧❂✧━━━━

किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता
कि आप किस हालात में जी रहे हैं..
आपको खुद ही
अपने हालात बदलने होंगे..!

━━━━✧❂✧━━━━

इतिहास बनाने के लिए
लड़ना पड़ता है,
किस्से सुनाने से कोई
राजा नहीं बनता..!

━━━━✧❂✧━━━━

अपनों से सावधान रहना,
क्योंकि रावण राम से पहले
विभीषण से हारा था..!

━━━━✧❂✧━━━━

जीवन में कभी भी
उन्हें प्राथमिकता मत दो,
जो तुम्हें केवल विकल्प
समझता हो..!

━━━━✧❂✧━━━━

परेशानी में जो अनुभव
और सीख मिलती है,
वो सीख दुनिया का कोई भी
स्कूल नहीं दे सकता..!

━━━━✧❂✧━━━━

रंग छोड़ते कपड़े और
रंग बदलते लोग..
कितना भी ब्रांडेड हो
दिल से उतर ही जाते हैं..!

━━━━✧❂✧━━━━

यह कभी मत मानो
कि जिसके पक्ष में
बहुत से लोग हैं
वही सच्चा मनुष्य है,
क्योंकि दुर्योधन के पक्ष में
90 प्रतिशत लोग थे..!

━━━━✧❂✧━━━━

अच्छे लोगों की संगत में रहो,
क्योंकि सुनार का कचरा भी तो
बादाम से महंगा होता है..!
केवल उन्हीं के साथ रहने की
कोशिश करें जो आपको ऊँचा
उठाने वाले हैं..!

━━━━✧❂✧━━━━

टिप्पणियाँ

upcoming to download post