उत्तराखंड का आधुनिक इतिहास (Modern History of Uttarakhand)

उत्तराखंड का आधुनिक इतिहास (Modern History of Uttarakhand)

  1.  उत्तराखण्ड का आधुनिक इतिहास गोरखा शासन तथा ब्रिटिश शासन शासन की स्थापना के साथ प्रारम्भ माना जाता है?

कुमाऊँ पर गोरखा शासन

  1.  गोरखा लोगों का सम्बन्ध मूलतः किस देश से था? नेपाल
  2.  गोरखाओं ने कुमाऊँ की राजनीतिक कमजोरियों का लाभ उठाकर अल्मोड़ा पर कब आक्रमण किया था? 1790 ई.
  3.  1790 ई. में अल्मोड़ा पर गोरखा आक्रमण का नेतृत्व किसने किया था? हस्तीदल चौतरिया, काजी जगजीत पाण्डे, अमरसिंह थापा ( वीर थापा)
  4.  कुमाऊँ पर गोरखाओं ने कब तक शासन किया था? 1790 ई. से 1815 ई. तक
  5.  कुमाऊँ का पहला सूब्बा (सूबेदार) कौन नियुक्त हुआ था? जोग मल्ल शाह

गढ़वाल पर गोरखा शासन

  1. प्रद्युम्नशाह (1786-1804) के समय हर्षदेव जोशी के निमंत्रण पर सन् 1790 ई. में नेपाली गोरखा सेना ने गोरखा नरेश रणवहादुर के नेतृत्व में कुमाऊँ पर आक्रमण कर अपना अधिकार कर लिया, परंतु गढ़वाली सैनिकों के शौर्य के आगे वे टिक नहीं सक और लंगूरगढ़ी से आगे नहीं बढ़ पाए, किंतु गढ़वाल क्षेत्र कोकई भयंकर प्रतिकूल परिस्थितियों से गुजरना पड़ा, इस स्थिति का लाभ उठाकर गोरखा सेना ने गढ़वाल पर पुनः आक्रमण कर दिया और 14 मई 1804 ई० को गढ़वाल नरेश, प्रद्युम्नशाह देहरादून के खुड़बुड़ा मुहल्ले में गोरखों के साथ लड़ते-लड़ते वीरगति को प्राप्त हुए। सन् 1804 से सन् 1815 तक गढ़वाल में गोरखों ने भीषण अत्याचार किए, जिन्हें 'गोरख्याणी' के नाम से जाना जाता है। सन् 1815 में अंग्रेजों ने गोरखों को परास्त कर अल्मोड़ा पर अधिकार कर लिया और कुछ समय के पश्चात गढ़वाल भी उनके अधिकार में आ गया।
  2. 1791 ई. में सेनापति अमरसिंह थापा ने किसकी सहायता से गढ़वाल पर आक्रमण किया? हरक देव
  3. अमरसिंह थापा ने गढ़वाल में कहाँ पर घेरा डाला था? लंगूरगढ़
  4. किस वर्ष गोरखा शासक ने गढ़वाल के राजा से सन्धि कर ली? 1792 ई
  5. किस वर्ष अमरसिंह थापा और हस्तीदल चौतरिया के नेतृत्व में गढ़वाल पर गोरखाओं ने पुन: आक्रमण किया? 1803 ई.
  6. 14 मई, 1804 को देहरादून के किस स्थान पर गढ़वाल नरेश प्रद्युम्न शाह और गोरखों के बीच युद्ध हुआ था? खुड़बुड़ा
  7. किस युद्ध में गढ़वाल नरेश प्रद्युम्न शाह शहीद हो गए तथा गढ़वाल पर गोरखों की सत्ता स्थापित हो गई? खुड़बुड़ा के युद्ध में
  8. गोरखा सेनानायकों ने गढ़वाल पर कब तक राज किया? 1804 ई. से 1815 ई
  9. 1815 ई. में किसने पंवार वंश की पुनर्स्थापना की थी? सुदर्शन शाह ( प्रद्युम्न शाह का पुत्र)
  10. पंवार वंश के शासक सुदर्शन शाह की राजधानी कहाँ थी? टिहरी

गोरखों के प्रमुख सेनानायक

  1.  नेपाल नरेश रणबहादुर ने 1804 से 1815 ई. तक काली नदी से लेकर सतलुज पार तक के क्षेत्र का सर्वोच्च न्यायाधीश किसे नियुक्त किया था? अमरसिंह थापा
  2.  कुमाऊँ तथा गढ़वाल का कौन-सा गोरखा सेनानायक नेपाल दरबार का सर्वोच्च पदाधिकारी था? अमरसिंह थापा
  3.  गोरखों का कौन प्रमुख सेनानायक कला प्रेमी था? रणजोर सिंह थापा (1804-1805 ई.)
  4.  रणजोर सिंह थापा के संरक्षण में रहने वाला गढ़वाल का प्रसिद्ध चित्रकार एवं कवि कौन था? मोलाराम
  5.  मोलाराम ने रणजोर सिंह थापा को कौन-सी उपमा दी थी? दानवीर कर्ण
  6.  गोरखों का वह सेनानायक कौन था, जिसने कृषि की उन्नति के लिए तकावी ऋण दिए तथा लगान की घटा दी? हस्तीदल चौतरिया (1805-1808 ई.)
  7.  किस गोरखा सेनानायक के काल में हरिद्वार के हर की पौड़ी में नारी, दास, केटी (दास बच्चों) की बिक्री होती थी? हस्तीदल चौतरिया
  8.  गढ़वाल के कवि व चित्रकार श्री मोलाराम ने किसके अत्याचार से नेपाल सरकार को अवगत कराया था? भैरो थापा (1808-1811 ई.)
  9.  किस गोरखा सेनानायक ने गढ़वाल में भूमि को उर्वरता के आधार पर पाँच भागों-अबल, दम, सोम, चाहर तथा सूखबासी में विभाजित किया था? काजी बहादुर भण्डारी (18111812 ई.)
  10.  किस गोरखा सेनानायक ने उर्वरता के आधार पर भूमिकर निर्धारित किया था? काजी बहादुर भण्डारी
  11. उत्तराखण्ड में ब्रिटिश शासन
  12.  1814 ई. में गढ़वाल को गोरखों से मुक्त कराने के लिए किसने अंग्रेजी सेना से आग्रह किया था?सुदर्शन शाह
  13.  कर्नल निकोल्स और कर्नल गार्डनर ने कुमाऊँ के अल्मोड़ा को कब जीता था? अप्रैल, 1815
  14.  किस गोरखा शासक तथा कर्नल गार्डनर के बीच 27 अप्रैल, 1815 को सन्धि हुई थी, जिसके अन्तर्गत कुमाऊँ पर अंग्रेजों का अधिकार हो गया? बमशाह
  15.  कुमाऊँ क्षेत्र का प्रथम कमिश्नर किसे नियुक्त किया गया था?कर्नल गार्डनर
  16.  15 मई, 1815 को गोरखा सरदार अमरसिंह थापा को किस अंग्रेजी जनरल ने पराजित कर मलॉव का किला जीत लिया? ऑक्टर लोनी
  17.  अमरसिंह थापा की हार के उपरान्त 28 नवम्बर, 1815 को गोरखों और अंग्रेजों के बीच कौन-सी सन्धि हुई थी? सुगौली की सन्धि
  18.  सुगौली कहाँ अवस्थित है? चम्पारण (बिहार)
  19.  1815 ई. की सुगौली की सन्धि के अनुसार काली नदी से अलकनन्दा के पूर्वी तट के भाग पर किसका आधिपत्य स्थापित हुआ? ईस्ट इण्डिया कम्पनी
  20.  सुगौली की सन्धि (1815) के अन्तर्गत पौड़ी गढ़वाल पर किसका कब्जा हो गया? अंग्रेजों का
  21.  सुगौली की सन्धि के अन्तर्गत गढ़वाल के पश्चिमी भाग अर्थात् टिहरी गढ़वाल पर किस वंश का आधिपत्य स्थापित हुआ? पंवार वंश
  22.  सुगौली की सन्धि के उपरान्त टिहरी रियासत का प्रथम राजा कौन बना था? सुदर्शन शाह
  23.  चित्रकार चैतु तथा माणकू नायक किसके दरबार में रहते थे? सुदर्शन शाह
  24.  सुगौली की सन्धि के बाद गढ़वाल नरेश सुदर्शन शाह ने अपनी राजधानी श्रीनगर से हटाकर कहाँ स्थापित की? टिहरी
  25.  1816 ई. में अंग्रेजों तथा गोरखों के बीच कहाँ युद्ध हुआ था? काठमाण्डू
  26.  नेपाली शासक ने अंतत: सुगौली की सन्धि कब स्वीकार की थी? मार्च, 1816
  27.  ब्रिटिश सरकार ने आरम्भ में अलकनन्दा के पूर्वी क्षेत्र को किस मण्डल के रूप में स्थापित किया था? कुमाऊँ मण्डल
  28.  गोरखा शासन से मुक्ति के बाद किसको छोड़कर समस्त उत्तराखण्ड ब्रिटिश उपनिवेश बना? टिहरी
  29.  अंग्रेजों ने किस रियासत को छोड़कर अन्य क्षेत्रों को नॉन रेग्यूलेशन प्रान्त बनाकर उत्तर-पूर्वी प्रान्त का भाग बनाया था? टिहरी
  30.  उत्तराखण्ड के नॉन रेग्यूलेशन प्रान्त का प्रथम कमिश्नर किसे नियुक्त किया गया था? कर्नल गार्डनर
  31.  ब्रिटिश गढ़वाल की राजधानी कहाँ अवस्थित थी?
  32.  किस अंग्रेजों ने ब्रिटिश गढ़वाल की राजधानी श्रीनगर से पौड़ी स्थानान्तरित की थी? 1840
  33.  1854 ई. में ब्रिटिशों द्वारा किस स्थल को कुमाऊँ मण्डल का मुख्यालय बनाया गया? नैनीताल
  34.  कुमाऊँ कमिश्नरी में कुमाऊँ तथा पौड़ी गढ़वाल जिले 1854 ई. से कब तक शामिल रहे? 1891 ई.
  35. उत्तराखण्ड में स्वतन्त्रता आन्दोलन
  36.  1857 ई. की क्रान्ति (प्रथम स्वतन्त्रता आन्दोलन)
  37.  कुमाऊँ के किस कमिश्नर ने अपने प्रभाव से अंग्रेजी शासन को उत्तराखण्डवासियों के शुभचिन्तक के रूप में प्रचारित कर दिया था? रैम्जे
  38.  किसके नेतृत्व में कुमाऊँ क्षेत्र में गुप्त क्रान्तिकारी संगठन ने अंग्रेजों के विरुद्ध विद्रोह की शुरुआत की? कालू सिंह महरा
  39.  किस नरेश की अंग्रेजों के प्रति स्वामिभक्ति ने 1857 ई. के आन्दोलन को कमजोर बना दिया था? टिहरी नरेश
  40.  उत्तराखण्ड का प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी माना जाता है कालू सिंह महरा
  41.  कालू सिंह महरा कहाँ के निवासी थे? बिसुंग (चम्पावत)
  42.  कालू सिंह महरा ने कुमाऊँ क्षेत्र में किस संगठन की स्थापना की? क्रान्तिवीर संगठन
  43. 1857 ई. के बाद उत्तराखण्ड में प्रमुख परिवर्तन
  44.  कुमाऊँ क्षेत्र में राजनीतिक चेतना प्रसारित करने का श्रेय किसे दिया डिबेटिंग क्लब व अल्मोड़ा अखबार
  45.  1870 ई. में डिबेटिंग क्लब की स्थापना कहाँ हुई थी? अल्मोड़ा
  46.  अल्मोड़ा अखबार सर्वप्रथम कब प्रकाशित हुआ था? 1871
  47.  किस वर्ष कुमाऊँ को अल्मोड़ा व नैनीताल नामक दो जिलों में बाँट दिया 1891
  48.  किस वर्ष संयुक्त प्रान्त आगरा एवं अवध का गठन कर उत्तराखण्ड के क्षेत्र‌ को इसमें मिला दिया गया? वर्ष 1902
  49.  वर्ष 1903 में अल्मोड़ा में किसके प्रयास से हैप्पी क्लब की स्थापना हुई थी? गोविन्द बल्लभ पन्त
  50.  वर्ष 1904 में नैनीताल गजेटियर में उत्तराखण्ड राज्य को कौन-सा नाम दिया गया था? हिल स्टेट
  51.  उत्तराखण्ड में आन्दोलनों को संगठित करने के लिए किस वर्ष अल्मोड़ा. कांग्रेस की स्थापना हुई थी? वर्ष 1912
  52.  स्वामी सत्यदेव परिव्राजक का अल्मोड़ा आगमन कब हुआ था? वर्ष 1913
  53.  किसने शुद्ध साहित्य समिति की स्थापना की थी? स्वामी सत्यदेव परिव्राजक
  54.  स्वामी सत्यदेव परिव्राजक ने कहाँ शुद्ध साहित्य समिति की स्थापना की? अल्मोड़ा
  55.  वर्ष 1914 में कहाँ पर विक्टर मोहन जोशी, बद्रीदत्त पाण्डेय, चिरंजीलाल और हेमचन्द्र आदि ने होमरूल लीग की स्थापना की थी? अल्मोड़ा
  56.  कुमाऊँ मण्डल में राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और शिक्षा सम्बन्धी प्रश्नों पर विचार-विमर्श के लिए किस वर्ष कुमाऊँ परिषद् की स्थापना की गई थी? 5 वर्ष 1916
  57.  स्वतन्त्रता आन्दोलन के दौरान जेल जाने वाली उत्तराखण्ड की पहली महिला कौन थी? विशनी देवी शाह (1916)
  58.  किस वर्ष अल्मोड़ा और नैनीताल में स्थान-स्थान पर सभाएँ आयोजित की गई? वर्ष 1917
  59.  वर्ष 1918 में किस अखबार के होली अंक में बद्रीदत्त पाण्डेय की गजल ने डिप्टी कमिश्नर लॉमस के काले कारनामों पर प्रहार किया था? अल्मोड़ा अखबार
  60.  डिप्टी कमिश्नर लॉमस के काले कारनामे पर प्रहार करने के कारण अल्मोड़ा अखबार से कितने रुपये की जमानत माँगी गई, जिसे न देने पर उसका प्रकाशन बन्द हो गया? एक हजार रुपया
  61.  अल्मोड़ा अखबार का प्रकाशन बन्द होने पर कौन-सी साप्ताहिक पत्रिका का प्रकाशन होने लगा? शक्ति
  62.  किस वर्ष बैरिस्टर मुकुन्दीलाल और अनुसूइया प्रसाद बहुगुणा के प्रयासों से कांग्रेस कमेटी का गठन हुआ? वर्ष 1918
  63.  गढ़वाल कांग्रेस कमेटी के गठन के बाद बैरिस्टर मुकुन्दीलाल और अनुसूइया प्रसाद ने किस अधिवेशन में भाग लिया था? अमृतसर अधिवेशन
  64.  वर्ष 1920 में देहरादून में आयोजित राजनीतिक सम्मेलन की अध्यक्षता किसने की थी? जवाहरलाल नेहरू

पेशावर काण्ड

  1.  23 अप्रैल, 1930 को पेशावर में किसके नेतृत्व में 2/18 गढ़वाल राइफल्स के सैनिकों ने अफगान स्वतन्त्रता सेनानियों पर गोली चलाने से इंकार कर दिया था? वीर चन्द्रसिंह गढ़वाली
  2.  पेशावर काण्ड किस वर्ष हुआ था? वर्ष 1930
  3.  पेशावर काण्ड से प्रभावित होकर किसने 23 अप्रैल को सम्पूर्ण देश में गढ़वाल दिवस मनाने की घोषणा की? मोतीलाल नेहरू

सविनय अवज्ञा आन्दोलन

  1.  26 जनवरी, 1930 को किस रियासत को छोड़कर पूरे उत्तराखण्ड में तिरंगा झण्डा फहराया गया? टिहरी रियासत
  2.  वर्ष 1929 में गाँधी जी कौसानी में कितने दिन रुके थे? 12 दिन
  3.  किसने कुमाऊँ क्षेत्र में अपने प्रवास के समय 'अनाशक्ति योग' नामक गीता की भूमिका लिखी थी? महात्मा गाँधी
  4.  महात्मा गाँधी ने उत्तराखण्ड के किस स्थल को 'भारत का स्विट्जरलैण्ड की उपाधि दी? कौसानी
  5.  वर्ष 1930 में ब्रिटिश गढ़वाल के किस स्थान पर पहला राजनीतिक सम्मेलन हुआ था? दुगड्डा
  6.  वर्ष 1940 में व्यक्तिगत सत्याग्रह आरम्भ करने हेतु उत्तराखण्ड में प्रथम बैठक का आयोजन कहाँ किया गया था? डाडामण्डी ( पौड़ी गढ़वाल)
  7.  महात्मा गाँधी के साथ उत्तराखण्ड के कितने सत्याग्रहियों ने साबरमती से डाण्डी तक की यात्रा की? तीन ( ज्योतिराम काण्डपाल, भैरवस्त जोशी व खड़क बहादुर)

भारत छोड़ो आन्दोलन

  1. 8 अगस्त, 1942 को मुम्बई में प्रमुख कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में उत्तराखण्ड में कब जुलूस निकाला गया व हड़तालें हुई अगस्त, 1942
  2. किस स्थान पर 19 अगस्त, 1942 को पुलिस की गोलियों से हीरामणि, हरिकृष्ण, बद्रीदत्त और काण्डपाल शहीद हुए? देघाट
  3. 5 सितम्बर, 1942 को किसने खुमाड़ में भीड़ पर गोलियाँ चलवाई, जिससे दो सगे भाई गंगाराम और खिमादेव शहीद हो गए? उप-जिलाधिकारी जॉनसन
  4. खुमाड़ में प्रत्येक वर्ष किस तारीख को शहीद स्मृति दिवस मनाया जाता है? 5 सितम्बर
  5. महात्मा गाँधी ने किस क्षेत्र को स्वतन्त्रता संग्राम में अद्वितीय योगदान के लिए 'कुमाऊँ के बारदोली' की संज्ञा दी?  सल्ट क्षेत्र

आजाद हिन्द फौज

  1.  आजाद हिन्द फौज के कुल सैनिकों का कितना प्रतिशत उत्तराखण्ड से सम्बन्धित था? 12% (लगभग 2500)
  2.  नेताजी सुभाषचन्द्र बोस ने किसको अपना निजी सहायक बनाया था? कैप्टन बुद्धिशरण रावत
  3.  नेताजी सुभाषचन्द्र बोस ने उत्तराखण्ड के किस सैनिक को कर्नल पद प्रदान किया था? पितशरण रतूड़ी
  4.  आजाद हिन्द फौज की सुभाष रेजीमेण्ट की प्रथम बटालियन का कमाण्डर और सूबेदार किसे नियुक्त किया गया था? लेफ्टिनेण्ट चन्द्रसिंह नेगी
  5.  किसे सिंगापुर में ऑफिसर्स ट्रेनिंग स्कूल का कमाण्डर नियुक्त किया गया था? लेफ्टिनेण्ट चन्द्रसिंह नेगी
  6.  गढ़वाली बटालियन (नेताजी का अंगरक्षक बटालियन) का कमाण्डर कौन था? मेजर देव सिंह दानू

उत्तराखण्ड के प्रमुख जन आन्दोलन

  1. डोला-पालकी आन्दोलन
  2.  कौन-सा आन्दोलन मुख्यतः शिल्पकार (दलित) समाज द्वारा सामाजिक व्यवस्था के विरुद्ध किया गया था? डोला-पालकी आन्दोलन
  3.  किसके द्वारा वर्ष 1911 में उत्तराखण्ड के दलितों के लिए 'शिल्पकार' शब्द का प्रयोग किया गया था? हरिप्रसाद
  4.  किसके नेतृत्व में वर्ष 1930 में डोला-पालकी आन्दोलन चलाया गया था? जयानन्द भारती
  5.  शिल्पकारों को डोला-पालकी के उपयोग का कानूनी अधिकार किस वर्ष प्रदान किया गया? वर्ष 1936
कुली बेगार आन्दोलन
  1.  कुली बेगार, कुली उतार, कुली बर्दायश आदि किसका स्वरूप था? बेगार
  2.  13-14 जनवरी, 1921 को किस स्थल पर बद्रीदत्त पाण्डेय, हरगोविन्द पन्त व चिरंजीलाल शाह के नेतृत्व में आन्दोलनकारियों ने बेगार न देने का संकल्प लिया? बागेश्वर
  3.  कुली बेगार आन्दोलन सर्वप्रथम कहाँ से प्रारम्भ हुआ था? खव्याड़ी (अल्मोड़ा)
  4.  कुली बेगार प्रथा को समाप्त करने सम्बन्धी प्रथम प्रस्ताव 25 दिसम्बर, 1918 को किस परिषद् के अधिवेशन में रखा गया? कुमाऊँ परिषद्
  5.  25 दिसम्बर, 1918 को कुमाऊँ परिषद् का दूसरा अधिवेशन कहाँ आयोजित हुआ था? हल्द्वानी
  6.  दिसम्बर, 1920 में कुमाऊँ परिषद् के किस अधिवेशन में हरगोविन्द दत्त, बद्रीदत्त पाण्डेय आदि के प्रयासों से कुली बेगार प्रथा के विरुद्ध प्रस्ताव पारित हुआ? काशीपुर अधिवेशन
टिहरी राज्य आन्दोलन
  1.  किस वर्ष श्रीदेवसुमन, दौलतराम, नागेन्द्र सकलानी एवं वीर चन्द्रसिंह गढ़वाली के प्रयासों से टिहरी राज्य प्रजामण्डल की स्थापना हुई? वर्ष 1939
  2.  टिहरी-राज्य आन्दोलन के किस नेता की मृत्यु 25 जुलाई, 1944 को जेल में भूख-हड़ताल से हुई थी? श्रीदेव सुमन
  3.  टिहरी राज्य आन्दोलन के नेता श्रीदेव सुमन की मृत्यु जेल में कितने दिनों की भूख हड़ताल के बाद हुई थी? 84 दिन
  4.  वर्ष 1948 में किस आन्दोलन में भोलूराम नौटियाल और नागेन्द्र सकलानी शहीद हो गए? कीर्तिनगर आन्दोलन
  5.  वर्ष 1949 में टिहरी के किस राजा ने विलयनीकरण प्रपत्र पर हस्ताक्षर कर दिया? मानवेन्द्र शाह
  6.  किस तारीख को टिहरी संयुक्त प्रान्त का एक जिला बना? 1 अगस्त, 1949
सड़क आन्दोलन
  1.  किस वर्ष उत्तराखण्ड की जनता ने सड़कों की मांग को लेकर जन आन्दोलन किया था? वर्ष 1940
  2.  किस आन्दोलन का मुख्य उद्देश्य गरुड़ से कर्णप्रयाग तथा लैंसडाउन से पौड़ी तक मोटर मार्ग का निर्माण करना था? सड़क आन्दोलन
कोटा खर्रा आन्दोलन
  1.  किस कानून का मुख्य उद्देश्य उत्तराखण्ड के तराई क्षेत्रों में सीलिंग कानून को लागू कराकर भूमिहीनों तथा किसानों को भूमि वितरण कराना था? कोटा खर्रा आन्दोलन
  2.  स्वतन्त्रता पश्चात् हुए कोटा खर्रा आन्दोलन को किसके नेतृत्व में चलाया किसान संगठन गया? विश्वविद्यालय आन्दोलन
  3.  उत्तराखण्ड में स्वतन्त्रता प्राप्ति के बाद छात्रों के द्वारा विश्वविद्यालय आन्दोलन चलाने का उद्देश्य था राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना
  4.  वर्ष 1955-56 में किसने उत्तर प्रदेश विधानसभा में राज्य विश्वविद्यालय का प्रस्ताव रखा था? एन. डी. तिवारी
  5.  उत्तराखण्ड में कुमाऊँ एवं गढ़वाल विश्वविद्यालय की स्थापना कब की गई? 1 मार्च, 1973
शराब विरोधी आन्दोलन
  1.  किस वर्ष उत्तराखण्ड संघर्ष वाहिनी ने शराब विरोधी आन्दोलन का नेतृत्व किया था? वर्ष 1984 में
  2.  शराब विरोधी आन्दोलन के दौरान वर्ष 1984 में उत्तराखण्ड संघर्ष वाहिनी ने कौन-सा नारा दिया था? नशा नहीं रोजगार दो'
  3.  शराब विरोधी आन्दोलनों में प्रसिद्ध 'टिचरी माई' का असली नाम क्या था? दीपा नौटियाल
  4. उत्तराखण्ड के प्रमुख स्वतन्त्रता सेनानी एवं राजनीतिज्ञ कालू सिंह महरा
  5. उत्तराखण्ड का प्रथम स्वतन्त्रता सेनानी किसे माना जाता है? अकालू
  6. 1831 ई. में कालू सिंह महरा का जन्म चम्पावत जिले के किस गाँव में हुआ था विसुड़ (लोहाघाट के निकट)
  7. कालू सिंह महरा ने 1857 ई. की क्रान्ति में कुमाऊँ क्षेत्र में अंग्रेजों के विरुद्ध कौन-सा गुप्त संगठन बनाया था? क्रान्तिवीर
  8.  उत्तराखण्ड के प्रथम स्वतन्त्रता सेनानी कालू सिंह महरा की मृत्यु कब हुई थी? वर्ष 1906
जयानन्द भारती
  1. जयानन्द भारती का जन्म पौड़ी जनपद में कब हुआ था? 17 अक्टूबर, 1881
  2. स्वामी श्रद्धानन्द के किस शिष्य ने उत्तराखण्ड में प्रचलित कुप्रथा डोला-पालकी का विरोध किया था? बद्रीदत्त पाण्डेय
  3.  बद्रीदत्त पाण्डेय का जन्म 15 फरवरी, 1882 को कहाँ हुआ था? कनखल (हरिद्वार)
  4.  बद्रीदत्त पाण्डेय ने वर्ष 1913 से किस अखबार का सम्पादन किया? अल्मोड़ा अखबार
  5.  कुली बेगार आन्दोलन का सफल नेतृत्व करने के लिए बद्रीदत्त पाण्डेय को कौन-सी पदवी दी गई? कूर्माचल केसरी
  6.  किसने अपने जेल प्रवास (पाँच बार) के दौरान 'कुमाऊँ का इतिहास' नामक पुस्तक लिखी थी? बद्रीदत्त पाण्डेय
  7.  19 मई, 1885 को हरगोविन्द पन्त का जन्म कहाँ हुआ था? चितई गाँव, अल्मोड़ा
  8.  'अल्मोड़ा कांग्रेस की रीढ़' किसे कहा जाता था? हरगोविन्द पन्त
  9.  किसने कुमाऊँ के ब्राह्मणों द्वारा हल न चलाने की प्रथा को वर्ष 1928 में बागेश्वर में हल चलाकर तोड़ा था? हरगोविन्द पन्त
खुशीराम
  1.  आर्य समाजी विचारधारा के पक्षधर खुशीराम का जन्म कहाँ हुआ था? हल्द्वानी
  2.  किसने दलितों में व्याप्त कुप्रथाओं जैसे-बाल विवाह, मदिरापान, छुआ-छूत आदि की समाप्ति के लिए सम्पूर्ण कुमाऊँ क्षेत्र का भ्रमण किया था? खुशाराम
बैरिस्टर मुकुन्दीलाल
  1.  बैरिस्टर मुकुन्दीलाल का जन्म 14 अक्टूबर, 1885 को कहाँ हुआ था? पाटली गाँव, चमोली ( गढ़वाल)
  2.  बैरिस्टर मुकुन्दीलाल ने अपनी कानून की पढ़ाई कहाँ से पूर्ण की थी? इंग्लैण्ड
  3.  बैरिस्टर मुकुन्दीलाल किस वर्ष इंग्लैण्ड से लौटे तथा राजनीतिक जीवन में सक्रिय हो गए? वर्ष 1919
  4.  वर्ष 1969 में प्रकाशित 'गढ़वाल पेंटिंग्स' किसकी अमूल्य कृति है? बैरिस्टर मुकुन्दीलाल
  5.  प्रसिद्ध चित्रकार मोलाराम के चित्रों को कला जगत में प्रसिद्ध करने का श्रेय किसको प्राप्त है? बैरिस्टर मुकुन्दीलाल
पण्डित गोविन्द बल्लभ पन्त
  1.  पण्डित गोविन्द बल्लभ पन्त का जन्म कब हुआ था? 10 सितम्बर, 1857
  2.  पण्डित गोविन्द बल्लभ पन्त का जन्म कहाँ हुआ था? खूट ग्राम, अल्मोड़ा
  3.  पण्डित गोविन्द बल्लभ पन्त को किसने 'हिमालय पुत्र' कहा था? पण्डित जवाहरलाल नेहरू
  4.  पण्डित गोविन्द बल्लभ पन्त को उनके साथी किस नाम से सम्बोधित करते थे? गोविन्द बल्लभ महाराष्ट्र
  1.  वर्ष 1946 से 1954 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमन्त्री कौन थे? पण्डित गोविन्द बल्लभ पन्त
  2.  वर्ष 1911 में पण्डित गोविन्द बल्लभ पन्त ने कहाँ पर प्रेम सभा की स्थापना की थी? काशीपुर
  3.  वर्ष 1916 में कुमाऊँ परिषद् की स्थापना में किसने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी? पण्डित गोविन्द बल्लभ पन्त
  4.  वर्ष 1942 के भारत छोड़ो आन्दोलन के दौरान पण्डित गोविन्द बल्लभ पन्त को कहाँ पर नजरबन्द (31 मार्च, 1945 तक) रखा गया था? अहमदनगर का किला
  5.  10 जनवरी, 1955 को केन्द्रीय कैबिनेट में पण्डित गोविन्द बल्लभ पन्त को कौन-सा पद दिया गया? गृह मन्त्री
  6.  पण्डित गोविन्द बल्लभ पन्त को कब 'भारत रत्न' से सम्मानित किया गया था? 10 जून, 1955
  7.  पण्डित गोविन्द बल्लभ पन्त का निधन कब हुआ था? 7 मार्च, 1961
हर्षदेव ओली
  1.  'काली कुमाऊँ के शेर के नाम से प्रसिद्ध हर्षदेव ओली का जन्म कहाँ हुआ था? गोसानी (खेतीखान), चम्पावत
  2.  वर्ष 1929 में लाहौर कांग्रेस के वार्षिक अधिवेशन में कुमाऊँ क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किसने किया था? हर्षदेव ओली ने
  3.  वर्ष 1930 में जंगलात कानून के विरुद्ध सविनय अवज्ञा आन्दोलन प्रारम्भ किया था? हर्षदेव ओली ने
अनुसूइया प्रसाद बहुगुणा
  1.  अनुसूइया प्रसाद बहुगुणा का जन्म 18 फरवरी, 1864 को कहाँ हुआ था? पुण्यतीर्थ अनुसूइया देवी
  2.  वर्ष 1921 में गढ़वाल युवा सम्मेलन (श्रीनगर) का अध्यक्ष किसे बनाया गया था? अनुसूइया प्रसाद बहुगुणा
  3.  वर्ष 1931 में जिला बोर्ड के हुए चुनाव में किसे चेयरमैन (1935 तक) चुना गया था? अनुसूइया प्रसाद बहुगुणा
  4.  उत्तराखण्ड के किस व्यक्ति को गढ़ केसरी' से सम्बोधित किया जाता है? अनुसूइया प्रसाद बहुगुणा
मोहन सिंह मेहता
  1.  मोहन सिंह मेहता (1897-1988 ई.) का जन्म कहाँ हुआ था? एक बज्यूला ( कत्यूर), बागेश्वर
  2.  वर्ष 1921 में कत्यूर में किसने कुमाऊँ परिषद् की शाखा गठित की और कुली-बेगार प्रथा के विरुद्ध आन्दोलन का नेतृत्व किया? मोहन सिंह मेहता
  3.  उत्तराखण्ड से जेल जाने वाले प्रथम स्वतन्त्रता सेनानी कौन थे? मोहन सिंह मेहता
प्रयागदत्त पन्त
  1.  प्रयागदत्त पन्त (1898-1935 ई.) का जन्म कहाँ हुआ था? हलपाटी चण्डाक, पिथौरागढ़
  2.  उत्तराखण्ड की धरती पर आन्दोलन प्रारम्भ करने का श्रेय किसे दिया प्रयागदत्त पन्त
इन्द्रसिंह नयाल
  1.  वर्ष 1932 में अल्मोड़ा में आयोजित कुमाऊँ युवक सम्मेलन में कौन अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुए थे? इन्द्रसिंह नयाल
  2.  किसने वर्ष 1973 में 'स्वतन्त्रता संग्राम में कुमाऊँ का योगदान' नामक इन्द्रसिंह नयाल पुस्तक लिखी है भवानी सिंह रावत
  3.  भवानी सिंह रावत का जन्म कहाँ हुआ था? नाथपुर पंचुर, पौड़ी
  4.  चन्द्रशेखर आजाद के हिन्दुस्तान समाजवादी संघ में शामिल उत्तराखण्ड के एकमात्र सदस्य कौन थे? भवानी सिंह रावत
  5.  किसने दुगड्डा (पौड़ी) में शहीद मेले का प्रारम्भ किया था? भवानी सिंह रावत
  6.  अखिल भारतीय हरिजन सेवक संघ के उपाध्यक्ष रहे बलदेव सिंह आर्य का जन्म कहाँ हुआ था? उमथ (पौड़ी)
  7.  उत्तराखण्ड में सबसे अधिक समय तक विधायक और मन्त्री रहने वाले (वर्ष 1950-1974) पहले विधायक कौन थे? बलदेव सिंह आर्य
  8.  गढ़वाल जिले मे जन्मे श्रीदेव सुमन का वास्तविक नाम क्या था? श्रीदत्त बडोनी
  9.  कितने वर्ष की आयु में श्रीदेव सुमन ने देहरादून में नमक सत्याग्रह में भाग लिया था? 14 वर्ष
  10.  वर्ष 1939 में देहरादून में टिहरी राज्य प्रजामण्डल की स्थापना किसने की थी? श्रीदेव सुमन
  11.  किसने पण्डित जवाहरलाल नेहरू की अध्यक्षता में फरवरी, 1939 में हुए श्री देव सुमन अखिल भारतीय देशी राज्य लोक परिषद् अधिवेशन में प्रजामण्डल के प्रतिनिधि के रूप में भाग लिया था? श्री देव सुमन
  12.  30 दिसम्बर, 1943 को प्रजामण्डल से सम्बन्धित किस मामले में राज्य पुलिस ने श्रीदेव सुमन को किस कारागार में बन्द कर दिया था? टिहरी कारागार
  13.  जेल में यातना सहते हुए किसने कहा था कि तुम मुझे तोड़ सकते हो, मोड़ नहीं सकते?" श्री देव सुमन
  14.  बाल पत्रिका 'हिन्दी-पत्र-बोध' से किसका सम्बन्ध था? श्री देव सुमन
  15.  श्रीदेव सुमन के युवक-युवतियों में साहित्य के प्रति रुचि पैदा करने हेतु किस नाम से कविता संग्रह प्रकाशित किया था? सुमन सौरभ
  16.  प्रजामण्डल की मान्यता और पत्र-व्यवहार की स्वतन्त्रता के लिए 3 मई, 1944 से आमरण अनशन किसने प्रारम्भ किया था? श्री देव सुमन
  17.  25 जुलाई, 1944 को 84 दिनों के आमरण अनशन के पश्चात् कौन शहीद हो गए थे? श्रीदेवसुमन

हेमवती नन्दन बहुगुणा

  1.  हेमवती नन्दन बहुगुणा का जन्म 25 अप्रैल, 1919 को कहाँ पर हुआ था?  बुघाड़ी ( पौड़ी)
  2.  किसने उत्तर प्रदेश सरकार में उत्तराखण्ड के विकास के लिए अलग से पर्वतीय विकास मन्त्रालय का गठन किया? हेमवती नन्दन बहुगुणा
  3.  उत्तराखण्ड का कौन-सा प्रमुख व्यक्तित्व धरतीपुत्र/हिमपुत्र के नाम से प्रसिद्ध है? हेमवती नन्दन बहुगुणा
  4.  वर्ष 1979 में हेमवती नन्दन बहुगुणा ने किस पार्टी का गठन किया था? लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी
  5.  हेमवती नन्दन बहुगुणा कब से कब तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमन्त्री रहे थे? नवम्बर 1973 से नवम्बर 1975 तक
  6.  वर्ष 1984 में हेमवती नन्दन बहुगुणा ने किसके साथ मिलकर दलित मजदूर किसान पार्टी की स्थापना की थी? चौधरी चरण सिंह
  7.  धरतीपुत्र हेमवती नन्दन बहुगुणा का निधन कब हुआ था? 17 मार्च, 1989 डॉ. भक्त दर्शन
  8.  पौड़ी जिले में जन्मे (12 फरवरी, 1922) किस व्यक्ति ने अपने नाम के आगे से जातिवाचक शब्द को हटा दिया था? डॉ. भक्त दर्शन
  9.  किसने जीवनभर खादी पहनी तथा विदेशी वस्त्रों का बहिष्कार का व्रत रखा? डॉ. भक्त दर्शन
  10.  गढ़वाल की दिवंगत विभूतियाँ, सुमन स्मृति ग्रन्थ, स्वामी रामतीर्थ स्मृति ग्रन्थ एवं कलाविद् बैरिस्टर मुकुन्दीलाल स्मृति ग्रन्थ की रचना की थी डॉ. भक्त दर्शन

इन्द्रमणि बडोनी

  1.  24 दिसम्बर, 1925 को इन्द्रमणि बडोनी का जन्म टिहरी गढ़वाल के किस ग्राम में हुआ था? अखोड़ी ग्राम (टिहरी गढ़वाल)
  2.  इन्द्रमणि बडोनी के पिता का नाम क्या था? श्री सुरेशानन्द बड़ोनी
  3.  किसको उत्तराखण्ड का महानायक और आन्दोलन का अग्रदूत कहा गया है? इन्द्रमणि बडोनी
  4.  अमेरिकी अखबार वाशिंगटन पोस्ट ने स्व. इन्द्रमणि बडोनी को कौन-सी उपाधि दी थी?  उत्तराखण्ड के गाँधी

बिहारी लाल चौधरी

  1.  वर्ष 1929 में लाहौर में कांग्रेस के ऐतिहासिक अधिवेशन में किसने भाग लिया था? बिहारी लाल चौधरी
  2.  देश में चुनाव के अन्तर्गत एक आम सीट पर निर्वाचित होने वाले प्रथम हरिजन सदस्य कौन थे? बिहारी लाल चौधरी
  3.  मेजर जनरल भुवनचन्द्र खण्डूरी का जन्म 1 अक्टूबर, 1934 को कहाँ हुआ था? देहरादून
  4.  किस वर्ष एनडीए परीक्षा के माध्यम से मेजर जनरल भुवनचन्द्र खण्डूरी का सेना में चयन हुआ था? वर्ष 1954
  5.  भारतीय सेना से अवकाश प्राप्त करने के पश्चात् कौन राजनीति में सक्रिय हुए थे मेजर जनरल भुवनचन्द्र

उत्तराखंड सामान्य ज्ञान,Uttarakhand General Knowledge, click 👇👇

  1. उत्तराखण्ड का सामान्य परिचय (General Introduction of Uttarakhand)uttarakhand ka samanya parichay
  2. उत्तराखंड का मध्यकालीन इतिहास(Medieval History of Uttarakhand)uttarakhand ka madhyakalin itihas
  3. उत्तराखंड में कृषि सिंचाई एवं पशुपालन(Agriculture Irrigation and Animal Husbandry in Uttarakhand)uttaraakhand mein krshi sinchaee evan pashupaalan
  4. उत्तराखण्ड की जलवायु एवं मृदा(Climate and soil of Uttarakhand) Climate and soil of Uttarakhand
  5. पृथक राज्य के रूप में उत्तराखंड की स्थापना (Establishment of Uttarakhand as a separate state)
  6. उत्तराखण्ड में अभयारण्य एवं राष्ट्रीय उद्यान(Sanctuaries and National Parks in Uttarakhand) uttaraakhand mein abhayaarany evan raashtreey udyaan
  7. उत्तराखंड में वन- सम्पदा(Forest wealth in Uttarakhand)uttaraakhand mein van- sampada
  8. उत्तराखण्ड की प्रमुख झीलें, ताल एवं ग्लेशियर(Major lakes, ponds and glaciers of Uttarakhand) uttaraakhand kee pramukh jheelen, taal evan gleshiyar
  9. उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदाएं(Natural disasters in Uttarakhand)uttaraakhand mein praakrtik aapadaen
  10. उत्तराखंड में कृषि सिंचाई एवं पशुपालन(Agriculture Irrigation and Animal Husbandry in Uttarakhand) uttaraakhand mein krshi sinchaee evan pashupaalan
  11. उत्तराखंड में कृषि सिंचाई एवं पशुपालन(Agriculture Irrigation and Animal Husbandry in Uttarakhand) uttaraakhand mein krshi sinchaee evan pashupaalan
  12. उत्तराखंड का आधुनिक इतिहास (Modern History of Uttarakhand)
  13. उत्तराखंड की औद्योगिक संरचना (Industrial Structure of Uttarakhand)
  14. उत्तराखंड के धार्मिक स्थल (Religious Places in Uttarakhand)
  15. उत्तराखंड में नदियों का अपवाह तंत्र (Drainage system of rivers in Uttarakhand)
  16. उत्तराखंड में शिक्षा एवं स्वास्थ्य (Education and Health in Uttarakhand)
  17. उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थल (Major tourist places in Uttarakhand)
  18. उत्तराखंड की लोक कला एवं संस्कृति (Folk art and culture of Uttarakhand)
  19. उत्तराखंड के पर्व त्योहार मेले एवं आभूषण (Festivals of Uttarakhand, Festivals Fairs and Jewellery)
  20. उत्तराखंड की अनुसूचित जातियां (Scheduled Castes of Uttarakhand)
  21. उत्तराखंड की भाषा एवं साहित्य (Language and Literature of Uttarakhand)
  22. उत्तराखंड की राजनीतिक एवं प्रशासनिक संरचना (Political and Administrative Structure of Uttarakhand)
  23. उत्तराखंड में परिवहन एवं जनसंचार व्यवस्था (Transport and Mass Communication System in Uttarakhand)
  24. उत्तराखंड में खेल प्रमुख पुरस्कार एवं सैन्य परंपरा (Sports Major Awards and Military Traditions in Uttarakhand)
  25. प्रमुख कल्याणकारी योजनाएं एवं कार्यक्रम (Major Welfare Schemes and Programmes)
  26. उत्तराखंड के प्रमुख व्यक्तित्व(Major personalities of Uttarakhand)
  27. उत्तराखंड में खनिज एवं ऊर्जा संसाधन(Mineral and Energy Resources in Uttarakhand )
  28. उत्तराखंड जनांकिकी जनसंख्या (Uttarakhand Demographic Population)

टिप्पणियाँ