कालिंका माता मंत्र, कालिका-यी मंत्र, बीज मंत्र, महा काली मंत्र (Kalinka Mata Mantra, Kalika-Yi Mantra, Beej Mantra, Maha Kali Mantra)

कालिंका माता मंत्र, कालिका-यी मंत्र, बीज मंत्र, महा काली मंत्र  (Kalinka Mata Mantra, Kalika-Yi Mantra, Beej Mantra, Maha Kali Mantra)

माँ काली मंत्र के लाभ (Maa Kali Mantra Benefit)

शत्रुओं पर विजय:
माँ काली मंत्र (Maa Kali Mantra) का जाप करने से शत्रुओ पे विजय प्राप्त होती है
दु:खो से मुक्ति:
माँ काली मंत्र (Maa Kali Mantra) का जाप करने से हमारे सारे दुःख दूर हो जाते है और हमें जीवन में सुख की प्राप्ति होती है।
भय से मुक्ति:
माँ काली को भय मुक्त करने वाली देवी मानी जाती है इसलिए माँ काली मंत्र (Maa Kali Mantra)के जाप करने से हमारा भय मुक्त हो जाता है।
मन की शांति:
माँ काली मंत्र (Maa Kali Mantra) का जाप करने से मान शांत रहता है।
सकारात्मक ऊर्जा का संचार:
माँ काली मंत्र (Maa Kali Mantra) का जाप करने से सकारत्मक ऊर्जा का संचार होता है।
आशीर्वाद की प्राप्ति:
माँ काली मंत्र (Maa Kali Mantra) का जाप करने से हमें माँ काली का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
कालिंका मंदिर गढ़वाल या अल्मोडा

काली मंत्र (Maa Kali Mantra)

मां भगवती का सातवां शक्ति स्वरूप महाकाली हैं। पौराणिक मान्यताओं की माने तो ‘मां काली’ मां पार्वती का ही उग्र रूप है और भगवान भोलेनाथ की पत्नी हैं। ‘काली मां’ ब्रह्मांड की सभी तरह की बुरी शक्तियों का नाश करती हैं। मां काली को कालरात्रि, भद्रकाली, भैरवी, रुद्रानी, चामुंडा, चंडी, रौद्री और धुमोरना भी कहा जाता है। मां भगवती का यह रूप दुष्टों का नाश करने वाला है और बुराई पर अच्छाई को जीत दिलाने वाला है । धर्म ग्रंथों के अनुसार, मां काली अच्छे कर्म करने वाले लोगों को अच्छे फल प्रदान करती हैं और दुष्टोंन का सर्वनाश करती हैं। इसलिए मां काली को महाकाली भी कहते हैं। मां काली हिंदू धर्म में सबसे अधिक जागृत हैं और उन्होंने पृथ्वी पर चार रूपों में विचरण किया है - दक्षिणा काली, श्मशान काली, मां काली और महाकाली। पंडितों के अनुसार जो भक्त मां काली की सच्चे मन से भक्ति करता है, मां काली उससे प्रसन्न होकर खूब आशीर्वाद देती हैं और उसके कष्ट हर लेती हैं। मां काली के मंत्रों का जाप सुबह के समय किया जा सकता है। लेकिन सूर्यास्त के कुछ घंटे बाद इन मंत्रों का जाप करना अधिक लाभकारी है। काली मंत्र का जाप अमावस्या के दिन किया जाना ज्यादा लाभकारी होता है।
  1. काली बीज मंत्र || ॐ क्रीं काली || अर्थ- हे काली मां मेरे कष्टों का अंत करें और मुझे खुशहाल जीवन दें। आपको मेरा नमन है।
  2. काली मंत्र || ॐ क्रीं कालिकायै नमः || अर्थ - काली मां के इस मंत्र का उपयोग काली माता के प्रतिनिधित्व के लिए किया जाता है। यह मंत्र काफी सरल है और इसके उच्चारण से चेतना शुद्ध होती है।
  3. महा काली मंत्र || ॐ श्री महा कलिकायै नमः || अर्थ - मां काली मैं आपको शीश झुका कर प्रणाम करता हूं। आपको नमन करता हूं। मेरे सारे कष्ट खत्म करें।
  4. कालिका-यी मंत्र || ॐ कलिं कालिका-य़ेइ नमः || अर्थ – मां काली की जय हो। आप हमें अधिक सचेत और व्यावहारिक होने का आशीर्वाद दो। आप हमें बुद्धिमान बनाओ।

मां काली के सबसे पावरफुल मंत्र

  • मां काली 22 अक्षरीय मंत्र  
ॐ क्रीं क्रीं क्रीं हूँ हूँ ह्रीं ह्रीं दक्षिणे कालिके 
क्रीं क्रीं क्रीं हूँ हूँ ह्रीं ह्रीं स्वाहा।
  • एकाक्षरीय काली मंत्र - ॐ क्रीं
  • तीन अक्षरीय काली मंत्र - ॐ क्रीं ह्रुं ह्रीं।
  • पंचाक्षरीय काली मंत्र  - ॐ क्रीं ह्रुं ह्रीं हूँ फट्।
  • छह अक्षरीय काली मंत्र - ॐ क्रीं कालिके स्वाहा।
  • सप्ताक्षरीय काली मंत्र - ॐ हूँ ह्रीं हूँ फट् स्वाहा।
  • श्री दक्षिणा काली मंत्र - ॐ ह्रीं ह्रीं ह्रुं ह्रुं क्रीं क्रीं क्रीं
  • दक्षिणकालिके -  क्रीं क्रीं क्रीं ह्रुं ह्रुं ह्रीं ह्रीं।
  • श्री दक्षिणा काली मंत्र - क्रीं ह्रुं ह्रीं दक्षिणेकालिके क्रीं ह्रुं ह्रीं स्वाहा।
  • श्री दक्षिणा काली मंत्र -  ॐ ह्रुं ह्रुं क्रीं क्रीं क्रीं ह्रीं ह्रीं
  • दक्षिणकालिके ह्रुं ह्रुं क्रीं क्रीं क्रीं ह्रीं ह्रीं स्वाहा।
  • श्री दक्षिणा काली मंत्र - ॐ क्रीं क्रीं क्रीं ह्रुं ह्रुं ह्रीं ह्रीं दक्षिणकालिके स्वाहा।
  • भद्रकाली मंत्र  -  ॐ ह्रौं काली महाकाली किलिकिले फट् स्वाहा।
  • श्री श्मशान काली मंत्र  -  ऐं ह्रीं श्रीं क्लीं कालिके क्लीं श्रीं ह्रीं ऐं।

माँ काली पूजा मंत्र हिंदी में । Maa Kali Puja Mantra in Hindi 

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:॥ 
ॐ क्रीं क्रीं क्रीं हूं हूं ह्रीं ह्रीं दक्षिणे कालिके क्रीं क्रीं हूं हूं ह्रीं ह्रीं स्वाहा।। 

माँ काली पूजा मंत्र का विवरण : ऐसी मान्यता है की माँ काली के इस मंत्र का जाप कर उनकी पूजा करने से शत्रुओं का नाश होता है। कहा जाता है की माँ काली का पसंदीदा रंग नारंगी है जिसे तेज, ज्ञान और शांति का प्रतीक माना जाता है। इस मंत्र की सिद्धि हेतु माँ काली की मूर्ति के सामने बैठकर उनकी पूजा करें और मंत्रों के जाप के साथ-साथ धूप, दीपक, अगरबत्ती आदि से उनकी आराधना करें।

माना जाता है की माँ काली की पूजा से भक्त को आत्मशक्ति और साहस मिलता है। इस मंत्र के जाप से भक्त की भयभीत मानसिकता दूर होती है और उसके भीतर साहस का आगमन होता है। आर्थिक समृद्धि और विशेष रूप से व्यापार में वृद्धि के लिए भी माँ काली की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। आदिकाल से ही संकटों और आपत्तियों से बचाव के लिए माँ काली की पूजा की जाती रही है।
  1. माँ काली मंत्र को सिद्ध करने की सरल विधि (maan kaalee mantr ko siddh karane kee saral vidhi)
  2. काली मंत्र (Maa Kali mantra)
  3. माँ काली चालीसा का पाठ ! Maa Kali Chalisa Ka Paath
  4. काली अष्टोत्तर, काली मंत्र, मां काली के 108 मंत्र (Kali Ashtottara, Kali Mantra, 108 mantras of Maa Kali)
  5. महाकाली के क्रोध (wrath of mahakali)
  6. मां काली स्टेटस / मां काली स्टेटस 2 लाइन /माँ काली स्टेटस इन हिंदी -Maa Kali Status/Maa Kali Status 2 Line/Maa Kali Status in Hindi
  7. काली मां का संदेश मां काली स्टेटस -Kali Maa Message Maa Kali Status
  8. मां काली स्टेटस शायरी - माँ काली स्टेटस इन हिंदी - माँ काली स्टेटस (Maa Kali Status Shayari - Maa Kali Status in Hindi - Maa Kali Status)
  9. मां काली का बीज मंत्र (Beej Mantra of Maa Kali,)
  10. श्री महाकाली आरती | Shree Mahakali Aarti
  11. श्री भगवती स्तोत्र | श्री भगवती स्तोत्र (Shri Bhagwati Stotra Sri Bhagwati Stotra)
  12. श्री काली चालीसा (Shree Kali Chalisa)
  13. मां काली की आरती (Kali Mata Aarti)
  14. अम्बे माता आरती (Ambe Mata Aarti)
  15. माँ काली चालीसा का महत्व (Significance of Maa Kali Chalisa)
  16. मां काली की आरती / महाकाली माता आरती ( Maa Kali Ki Aarti Mahakali Mata Aarti)
  17. कालिंका माता मंत्र, कालिका-यी मंत्र, बीज मंत्र, महा काली मंत्र (Kalinka Mata Mantra, Kalika-Yi Mantra, Beej Mantra, Maha Kali Mantra)

टिप्पणियाँ