Happy Diwali Shayari: अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश!

Happy Diwali Shayari in Hindi: दिवाली पर कुमकुम भरे कदमों से..! अपनों को भेजें ये Best शुभकामना संदेश

दीपोत्सव का पावन पर्व मनाने की शुभ घड़ी आ गई है। आज मुख्य त्योहार दीपावली मनाई जाएगी। त्रेतायुग की तरह आज भी लोग भगवान राम के वन से लौटने की खुशी में गलियों में, घर के बाहर दीयों की पंक्ति सजाकर उनका स्वागत करते हैं। इस पर्व से जुड़ी कई पौराणिक कथाओं के अनुसार लक्ष्मी पूजन व अन्य अनुष्ठान भी किए जाते हैं। महिलाएं घर को रंग-बिरंगी रंगोलियों से सजाती हैं, और घरों में जगमगाते झूमर, झालर और लड़ियां लगाई जाती हैं। दरवाजों पर वंदनवार और फूल-मालाएं सजाई जाती हैं। इस खास अवसर पर कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं, जिन्हें मित्रों और परिवार को खिलाया जाता है।

दिवाली के इस मौके को और भी स्पेशल बनाने के लिए लोग एक-दूसरे को तस्वीरें, शायरी, और शुभकामना संदेश भेजकर बधाई देते हैं। यहां कुछ चुनिंदा दिवाली शायरी और शुभकामना संदेश प्रस्तुत हैं, जिन्हें आप अपनों को भेज सकते हैं।


शुभकामना संदेश (Shayari)

  1. कुमकुम भरे कदमों से,
    आएं लक्ष्मी जी आपके द्वार,
    सुख-संपत्ति मिले आपको अपार,
    दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं करें हमसे स्वीकार!!

  2. दीप जलते जगमगाते रहें,
    हम आपको आप हमें याद आते रहें,
    जब तक जिन्दगी है, दुआ है हमारी
    आप यूं ही दिए की तरह जगमगाते रहें!!

    • शुभ दीपावली
  3. पल-पल से बनता है एहसास,
    एहसास से बनता है विश्वास,
    विश्वास से बनते हैं रिश्ते,
    और रिश्ते से बनता है कोई खास!!
    आपको दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं…


  1. मुस्कुराते हंसते दीप तुम जलाना,
    जीवन में नई खुशियों को लाना,
    दुख दर्द अपने भूल कर,
    सबको गले लगाना,
    और प्यार से ये दीवाली मनाना,
    दिवाली की शुभकामनाएं 2024

  2. दीपावली का ये प्यारा त्योहार,
    जीवन में लाए आपके खुशियां अपार
    लक्ष्मी जी विराजे आपके द्वार,
    शुभकामना हमारी करें स्वीकार!!

    • Happy Diwali
  3. दीपों का ये त्योहार,
    लाया खुशियां हजार,
    मुबारक हो आप सभी को,
    दिवाली का त्योहार!!

    • दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं!!

 


टिप्पणियाँ

upcoming to download post