महाभारत क्विज़: 46 से 60 तक के महत्वपूर्ण प्रश्न (Mahabharata Quiz: Important questions from 46 to 60)

महाभारत क्विज़: 46 से 60 तक के महत्वपूर्ण प्रश्न (Mahabharata Quiz: Important questions from 46 to 60)

46. द्रौपदी ने भीमसेन से जो कमल पुष्प मँगवाए थे उनका क्या नाम था?
(A) नील पद्म
(B) श्वेत पद्म
(C) सौगंधिक
(D) विघ्नहर
उत्तर: (C) सौगंधिक


47. चित्रसेन गंधर्व से लज्जाजनक पराजय के पश्चात् दुर्योधन ने जो व्रत किया था, उसका नाम क्या था?
(A) आमरण उपवास
(B) विभूति द्वादशी
(C) प्रायोपवेश
(D) प्रदोष
उत्तर: (C) प्रायोपवेश


48. कर्ण ने महाभारत युद्ध में अपने सेनापतित्व के प्रथम दिन जिस व्यूह की रचना की थी, उसका क्या नाम था?
(A) मकर
(B) शकट
(C) क्राँच
(D) सर्वतोभद्र
उत्तर: (A) मकर


49. धृतराष्ट्र के उस सेवक का क्या नाम था, जिसे उन्होंने पांडवों को पुनः द्यूतक्रीड़ा हेतु बुलाने भेजा था?
(A) प्रातिकामी
(B) संजय
(C) आदित्य
(D) पुरोचन
उत्तर: (A) प्रातिकामी


50. अज्ञातवास के समय 'तंतिपाल' किस पांडव का नाम था?
(A) युधिष्ठिर
(B) नकुल
(C) सहदेव
(D) भीम
उत्तर: (C) सहदेव


51. उस सर्प का क्या नाम था जिसने महाभारत युद्ध में कर्ण से कहा था कि तुम मुझे अपने धनुष पर चढ़ाकर अर्जुन पर प्रक्षेप करो तो मैं अर्जुन को मार डालूँगा?
(A) अश्वसेन
(B) तक्षक
(C) कालिय
(D) वासुकि
उत्तर: (A) अश्वसेन


52. उस विद्या का क्या नाम था जिसके बल से किसी भी वस्तु को, चाहे वह कितनी ही सूक्ष्म हो, प्रत्यक्ष देखा जा सकता था?
(A) अंजलिकावेध
(B) शब्दार्त
(C) चाक्षुषी
(D) प्रतिस्मृति
उत्तर: (C) चाक्षुषी


53. उस विद्या का क्या नाम था, जिसका प्रयोग करने पर पूरा संसार भलीभाँति दिखने लगता था?
(A) प्रतिस्मृति
(B) चाक्षुषी
(C) अंजलिकावेध
(D) शब्दार्त
उत्तर: (A) प्रतिस्मृति


54. युधिष्ठिर को लोमश ऋषि से जो विद्या प्राप्त हुई थी उसका क्या नाम था?
(A) चाक्षुषी
(B) एलीक
(C) प्रबोधिनी
(D) अनुस्मृति
उत्तर: (D) अनुस्मृति


55. कर्ण के उस पिता का क्या नाम था, जिसने उसका बाल्यावस्था में पालन-पोषण किया था?
(A) संजय
(B) अधिरथ
(C) सोमक
(D) वसुषेण
उत्तर: (B) अधिरथ


56. महाभारत युद्ध के पश्चात् महर्षि व्यास ने जो ऐतिहासिक काव्य लिखा उसका क्या नाम था?
(A) भारत
(B) महाकथा
(C) महाभारत
(D) जय
उत्तर: (D) जय


57. महाभारत ग्रंथ के प्रथम पर्व का क्या नाम है?
(A) आदिपर्व
(B) सौप्तिकपर्व
(C) मौसलपर्व
(D) उद्योगपर्व
उत्तर: (A) आदिपर्व


58. महाभारत के अनुसार कितने अक्षौहिणी सेना इस युद्ध में शामिल हुई थी?
(A) 10
(B) 12
(C) 18
(D) 20
उत्तर: (C) 18


59. दुर्योधन ने कर्ण को अंग देश का राजा कब बनाया था?
(A) द्रौपदी स्वयंवर के बाद
(B) राजसूय यज्ञ के दौरान
(C) कर्ण की पहली विजय के बाद
(D) महाभारत युद्ध के प्रारंभ में
उत्तर: (A) द्रौपदी स्वयंवर के बाद


60. महाभारत के अनुसार युधिष्ठिर का राजसूय यज्ञ कहाँ आयोजित किया गया था?
(A) इंद्रप्रस्थ
(B) हस्तिनापुर
(C) काशी
(D) द्वारका
उत्तर: (A) इंद्रप्रस्थ

टिप्पणियाँ