महाभारत संख्या प्रश्नोत्तरी | Mahabharata Numerical Quiz

महाभारत संख्या प्रश्नोत्तरी | Mahabharata Numerical Quiz

251. लाक्षागृह में जलकर भस्म हो जानेवाली भीलनी के साथ उसके कितने पुत्र भी भस्म हो गए थे?
(A) 3
(B) 4
(C) 5
(D) 7
उत्तर: (C) 5

252. अर्जुन स्वर्ग में इंद्र के पास कितने वर्ष तक रहे थे?
(A) 5
(B) 2
(C) 10
(D) 1
उत्तर: (B) 2

253. भीमसेन अकेले ही कितने रथियों के समान माने जाते थे?
(A) 7
(B) 4
(C) 9
(D) 10
उत्तर: (D) 10

254. अश्विनीकुमार कुल कितने हैं?
(A) 2
(B) 3
(C) 4
(D) 5
उत्तर: (A) 2

255. महाभारत युद्ध में सात्यकि कुल कितनी सेना लेकर पांडवों के पक्ष में लड़ने आया था?
(A) 50,000 रथ
(B) 2 अक्षौहिणी
(C) 65,000 घोड़े
(D) 1 अक्षौहिणी
उत्तर: (D) 1 अक्षौहिणी

256. गंगा के गर्भ से कुल कितने वसुओं ने जन्म लिया था?
(A) 8
(B) 7
(C) 2
(D) 13
उत्तर: (A) 8

257. राक्षसों के कुल कितने भेद माने गए हैं?
(A) 5
(B) 3
(C) 7
(D) 11
उत्तर: (C) 7

258. श्रीकृष्ण के कुल कितने पुत्र थे?
(A) 70
(B) 80
(C) 90
(D) 100
उत्तर: (D) 100

259. द्वापर युग के कुल कितने दिव्य वर्ष माने गए हैं?
(A) 2,400
(B) 1,00,000
(C) 2,000
(D) 2,700
उत्तर: (A) 2,400

260. चूत की शर्त के अनुसार पांडवों को कुल कितने वर्ष का अज्ञातवास दिया गया?
(A) 14
(B) 12
(C) 13
(D) 1
उत्तर: (C) 13

261. धृतराष्ट्र के कुल कितने पुत्र थे?
(A) 100
(B) 101
(C) 102
(D) 103
उत्तर: (A) 100

262. परशुराम ने कुल कितनी बार पृथ्वी से क्षत्रियों का संहार किया था?
(A) 18
(B) 21
(C) 31
(D) 27
उत्तर: (B) 21

263. धनुर्वेद के कुल कितने भेद माने जाते हैं?
(A) 9
(B) 4
(C) 3
(D) 6
उत्तर: (B) 4

264. मुनि धौम्य ने युधिष्ठिर को सूर्य के कुल कितने नाम बताए थे?
(A) 33
(B) 101
(C) 108
(D) 109
उत्तर: (C) 108

265. महाभारत ग्रंथ में कपिला गी के कुल कितने भेद बताए गए हैं?
(A) 10
(B) 7
(C) 13
(D) 18
उत्तर: (D) 18

266. महाभारत ग्रंथ में शिव के कुल कितने नाम गिनाए गए हैं?
(A) 100
(B) 101
(C) 1,008
(D) 1,009
उत्तर: (C) 1,008

267. महाभारत में विष्णु के कुल कितने नाम गिनाए गए हैं?
(A) 1,008
(B) 108
(C) 1,001
(D) 1,000
उत्तर: (A) 1,008

268. द्रौपदी ने कितने पांडवों के साथ विवाह किया था?
(A) 2
(B) 3
(C) 4
(D) 5
उत्तर: (D) 5

269. वसुदेव के कुल कितनी पत्नियाँ थीं?
(A) 4
(B) 2
(C) 5
(D) 3
उत्तर: (C) 5

270. कर्ण ने कुंती को उसके कितने पुत्रों को न मारने का वचन दिया था?
(A) 2
(B) 3
(C) 4
(D) 5
उत्तर: (C) 4

271. मल्ल-युद्ध में कुल कितने प्रकार के मंडल बताए जाते हैं?
(A) 3
(B) 4
(C) 5
(D) 6
उत्तर: (B) 4

272. 'यदि मैं रणभूमि में श्रीकृष्ण के सामने अब न उठाया जाऊँ तो अपने पिता का पुत्र नहीं।' यह प्रण किसने किया था?
(A) द्रोणाचार्य
(B) भीष्म
(C) कर्ण
(D) शल्य
उत्तर: (C) कर्ण

273. 'पांडवों को मैं सूई की नोक बराबर भूमि भी बिना युद्ध के नहीं दूँगा।' यह कहनेवाला कौन था?
(A) दुर्योधन
(B) धृतराष्ट्र
(C) दुःशासन
(D) भीष्म
उत्तर: (A) दुर्योधन

274. 'यदि सूर्यास्त होने से पहले मैं जयद्रथ का वध नहीं करूँगा तो चिता में जलकर भस्म हो जाऊँगा।' यह प्रतिज्ञा किसने की थी?
(A) भीमसेन
(B) युधिष्ठिर
(C) अर्जुन
(D) सात्यकि
उत्तर: (C) अर्जुन

275. 'मैं प्रतिज्ञा करता हूँ कि मैं विवाह नहीं करूँगा और आज से मेरा ब्रह्मचर्य आजीवन अखंड रहेगा।' यह प्रतिज्ञा किस महान् वीर ने की थी?
(A) कृपाचार्य
(B) कर्ण
(C) युधिष्ठिर
(D) भीष्म
उत्तर: (D) भीष्म

276. 'अश्वत्थामा हतो नरो वा कुंजरः।' यह किसने कहा था?
(A) भीमसेन
(B) श्रीकृष्ण
(C) युधिष्ठिर
(D) सहदेव
उत्तर: (C) युधिष्ठिर

277. 'मैं प्रतिज्ञा करता हूँ कि रणभूमि में मैं पापी दुःशासन की छाती फाड़ डालूँगा और उसका गरम रक्त पीऊँगा।' यह भीषण प्रतिज्ञा किसने की थी?
(A) भीमसेन
(B) अर्जुन
(C) द्रष्टद्युम्न
(D) चेकितान
उत्तर: (A) भीमसेन

278. 'आज कुरुक्षेत्र में हम या तो अर्जुन को मारकर आएँगे अथवा स्वयं मारे जाएँगे।' यह प्रतिज्ञा किनकी थी?
(A) संशप्तकों
(B) कौरवों
(C) गोप सैनिकों
(D) अंगदेशीय वीरों
उत्तर: (A) संशप्तकों

279. 'अर्जुन, योद्धा को अपने शस्त्र सहित चिता पर चढ़ना चाहिए।' अर्जुन से यह वाक्य किसने कहा था?
(A) युधिष्ठिर
(B) श्रीकृष्ण
(C) द्रोणाचार्य
(D) द्रुपद
उत्तर: (B) श्रीकृष्ण

280. 'नहीं, मैं सूतपुत्र के गले में वरमाला नहीं डाल सकती।' यह घोषणा किसने की थी?
(A) रुक्मिणी
(B) द्रौपदी
(C) सुभद्रा
(D) कालिंदी
उत्तर: (B) द्रौपदी

टिप्पणियाँ