महाकाल शायरी: भक्ति में समर्पित हृदय की अभिव्यक्ति (Mahakal Poetry: Expression of a heart dedicated to devotion.)

महाकाल शायरी: भक्ति में समर्पित हृदय की अभिव्यक्ति

महाकाल शिव की महिमा अनंत है, और उनकी भक्ति में समर्पित हर शब्द उनकी शक्ति और प्रेम का प्रतीक है। इस ब्लॉग में हमने महाकाल की भक्ति में डूबी हुई शानदार शायरियों का संग्रह किया है। इन शायरियों के माध्यम से आप भोलेनाथ की कृपा को महसूस कर सकते हैं।


महाकाल शायरी का संकलन


1. बाबा तेरे पैरों का आसरा ले लिया,
अब तो मुझ पर कृपा कर दो..!!


2. जो भोले की भक्ति करेगा अपार आनंद पाएगा,
मोह माया का क्या है यह सब तो यही रह जाएगा..!!


3. अस्त्र-शास्त्र के ज्ञाता महादेव के हम लाडले हैं,
तभी तो हर हर शंभू बम बम भोले नाम गाते हैं..!!


4. काल उसका क्या करे जो भक्त हो महाकाल का,
जय महादेव!


5. बाबा, मेरी दुनिया की बस इतनी सी कहानी है,
आपके चरणों में रहना, आपकी मेरे ऊपर मेहरबानी है।


6. अगर पार्वती का प्यार और शिव सा इंतजार हो,
तो सदाबहार प्रेम की कहानी बन ही जाती है..!!


7. बाबा, आपके सामने मेरी भी सुन लेना,
आखिर मैं भी तो आपका अपना ही हूं..!!


8. ना बनना है महान, ना बनना है धनवान,
बस प्रभु, बना देना मुझे एक अच्छा इंसान..!!


9. हर एक दुखिया को गले लगाता जा,
क्या पता किस दुखिया में तुम्हें महादेव मिल जाए..!!


महाकाल भक्ति की शक्ति

10. दुनिया में अमीर रोता है, गरीब रोता है,
मगर जो शंकर जी का जयकारा लगाता है,
चैन की नींद सोता है..!!


11. भोले के द्वार पर आए और फिर भी दुख सताए,
ऐसा हो ही नहीं सकता..!!


12. मंगलकारी, संकट हारी है तू,
पूरे ब्रह्मांड में अकेला, सब पर भारी है तू..!!


13. मेरी हर उलझन में भी रास्ता है,
क्योंकि मेरी धड़कनों में महादेव का वास्ता है..!!


14. हर दुख का अंत, हर समस्या का निवारण है,
मेरे महादेव की भक्ति का ऐसा अनोखा आवरण है..!!


15. मैं महाकाल की भक्ति में बावरा हूं,
तभी तो मैं उनका सबसे ज्यादा लाडला हूं..!!


16. क्रोध में जो दिखते बड़े भयंकर हैं,
डरता है जिनसे सारा संसार,
वो मेरे शंकर हैं..!!


17. ना मरने का डर, ना मोह-माया का ज्ञान है,
जब से जानी है महिमा तेरी,
बाबा, तुझ पर सब कुर्बान है..!!


18. सुख-शांति से गुजरती है उनकी जिंदगानी,
जिनके ऊपर रहती है महादेव की मेहरबानी..!!


महाकाल शायरी: सुकून भरे शब्द

19. मिलता है सुकून तुम्हें याद करके,
होती है शुरुआत दिन की, भोले को प्रणाम करके..!!


20. छोड़ यह जमाना, तेरे दर आ बैठे हैं,
क्या दुनिया, क्या दौलत, जब तुझसे दिल लगा बैठे हैं..!!


21. ओम नमः शिवाय जपते जाओ,
यह हर कष्ट का मंतर है,
भोले की शरण में तो खुशियां निरंतर हैं..!!


22. बसा तो सही दिल में महाकाल की तस्वीर,
छोड़ दे बुराइयां, खुद ही बदल जाएगी तेरी तकदीर..!!


23. जिस सुकून के लिए इंसान पता नहीं कहां-कहां भटकता है,
वो सुकून मुझे महादेव, तुम्हारे चरणों में आकर मिलता है..!!


24. ना सुबह की होश, ना शाम का पता है,
मेरी रगों में तो बस महाकाल तेरा ही नशा है..!!


समापन

महाकाल शिव की भक्ति में यह शायरियां सिर्फ शब्द नहीं हैं, यह उनके प्रति एक गहरी आस्था और प्रेम का प्रतीक हैं। यदि आपका हृदय भी महाकाल की भक्ति में लीन है, तो इन शायरियों को अपने प्रियजनों के साथ साझा करें और इस पवित्र प्रेम को बढ़ावा दें।

हर हर महादेव! जय महाकाल!

टिप्पणियाँ

upcoming to download post