महाभारत के महत्वपूर्ण प्रश्न (MCQs) – काल के गाल में (604-620) (Important Questions of Mahabharata (MCQs) – In the jaws of time (604-620))
महाभारत के महत्वपूर्ण प्रश्न (MCQs) – काल के गाल में (605-620)
नीचे महाभारत से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) दिए गए हैं, जो महाभारत के प्रमुख पात्रों और घटनाओं से संबंधित हैं।
%20%E2%80%93%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B2%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%97%E0%A4%BE%E0%A4%B2%20%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82%20(604-620).png)
प्रश्न 605: धृतराष्ट्र, गांधारी और कुंती की मृत्यु कैसे हुई थी?
(A) बड़वाग्नि में जलकर
(B) दावाग्नि में जलकर
(C) आवाहनीयाग्नि में जलकर
(D) जठराग्नि में जलकर
✅ उत्तर: (B) दावाग्नि में जलकर
प्रश्न 606: द्रौपदी के पाँचों पुत्रों की हत्या किसने की थी?
(A) दुर्योधन
(B) शल्य
(C) कृतवर्मा
(D) अश्वत्थामा
✅ उत्तर: (D) अश्वत्थामा
प्रश्न 607: अर्जुन इनमें से किसके हाथों एक बार मृत्यु को प्राप्त हुए थे?
(A) इरावान्
(B) बर्बरीक
(C) अंजनपर्वा
(D) बभूरवाहन
✅ उत्तर: (D) बभूरवाहन
प्रश्न 608: कर्ण-पुत्र चित्रसेन, सत्यसेन व सुषेण का वध किसने किया था?
(A) सात्यकि
(B) शिखंडी
(C) शल्य
(D) नकुल
✅ उत्तर: (A) सात्यकि
प्रश्न 609: लाक्षागृह में पाँचों पांडवों और कुंती के स्थान पर कौन जलकर भस्म हो गए थे?
(A) अनेक यात्री, जो उसी भवन में ठहरे थे
(B) एक भीलनी और उसके पाँच पुत्र
(C) विदुर द्वारा भेजा गया मजदूर और उसका परिवार
(D) कोई नहीं
✅ उत्तर: (B) एक भीलनी और उसके पाँच पुत्र
प्रश्न 610: कर्ण के छोटे भाई सुदृढ़ को किसने मारा था?
(A) अभिमन्यु
(B) नकुल
(C) इरावान्
(D) सोमसुत
✅ उत्तर: (B) नकुल
प्रश्न 611: अभिमन्यु किसके हाथों मारा गया था?
(A) कर्ण
(B) जयद्रथ
(C) दुर्योधन
(D) छह महारथियों
✅ उत्तर: (D) छह महारथियों
प्रश्न 612: भीमसेन ने किस राक्षस का वध कर उसकी बहन से विवाह किया था?
(A) बकासुर
(B) नरकासुर
(C) हिडिंबा
(D) अलंबुष
✅ उत्तर: (C) हिडिंबा
प्रश्न 613: मगधराज जरासंध को भीमसेन ने किस प्रकार के युद्ध में मृत्यु की गोद में सुला दिया था?
(A) गदा युद्ध
(B) भाला युद्ध
(C) बाण युद्ध
(D) मल्ल युद्ध
✅ उत्तर: (D) मल्ल युद्ध
प्रश्न 614: आचार्य द्रोण किसके हाथों मारे गए थे?
(A) अर्जुन
(B) धृष्टद्युम्न
(C) भीम
(D) अभिमन्यु
✅ उत्तर: (B) धृष्टद्युम्न
प्रश्न 615: दुःशासन का वध किसने किया था?
(A) भीमसेन
(B) अर्जुन
(C) युधिष्ठिर
(D) सहदेव
✅ उत्तर: (A) भीमसेन
प्रश्न 616: कर्ण का वध किसके द्वारा हुआ था?
(A) युधिष्ठिर
(B) अभिमन्यु
(C) भीम
(D) अर्जुन
✅ उत्तर: (D) अर्जुन
प्रश्न 617: पितामह भीष्म किसके हाथों शय्याशायी हुए थे?
(A) अर्जुन
(B) श्रीकृष्ण
(C) नकुल
(D) शिखंडी
✅ उत्तर: (D) शिखंडी
प्रश्न 618: द्रुपदपुत्र धृष्टद्युम्न की हत्या किसने की थी?
(A) कर्ण
(B) दुर्योधन
(C) शकुनि
(D) अश्वत्थामा
✅ उत्तर: (D) अश्वत्थामा
प्रश्न 619: कौरव सेनापति शल्य को किसने मारा था?
(A) युधिष्ठिर
(B) सहदेव
(C) अर्जुन
(D) द्रुपद
✅ उत्तर: (A) युधिष्ठिर
प्रश्न 620: घटोत्कच को किसने मारा था?
(A) कर्ण
(B) दुर्योधन
(C) शकुनि
(D) कृपाचार्य
✅ उत्तर: (A) कर्ण
💡 निष्कर्ष:
महाभारत में हुए युद्ध और संघर्षों से जुड़ी इन घटनाओं से हमें धर्म, नीति और युद्ध की रणनीतियों का गहरा ज्ञान प्राप्त होता है। यह प्रश्न महाभारत के प्रमुख पात्रों के योगदान और उनकी वीरता को उजागर करते हैं।
🚩 अगर आपको यह ब्लॉग पसंद आया, तो इसे अपने मित्रों के साथ साझा करें और महाभारत से जुड़े अन्य रोचक लेखों के लिए हमारी वेबसाइट www.jaidevbhumi.com पर विजिट करें!
📢 आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! कमेंट में बताइए कि आपको यह लेख कैसा लगा? 🙏
टिप्पणियाँ