Uttarakhand - Education, University

उत्तराखण्ड - शिक्षा, विश्वविद्यालय 

Uttarakhand - Education, University 

उत्तराखण्ड - शिक्षा


   

उत्तराखण्ड के शैक्षणिक संस्थान भारत और विश्वभर में एक महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। ये एशिया के सबसे कुछ सबसे पुराने अभियान्त्रिकी संस्थानों का गृहस्थान रहा है, जैसे रुड़की का भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (पूर्व रुड़की विश्वविद्यालय) और पन्तनगर का गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवँ प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय। इनके अलावा विशेष महत्व के अन्य संस्थानों में, देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी, इक्फ़ाई विश्वविद्यालय, भारतीय वानिकी संस्थान, पौड़ी स्थित गोविन्द बल्लभ पन्त अभियान्त्रिकी महाविद्यालय और द्वाराहाट स्थित कुमाऊँ अभियान्त्रिकी महाविद्यालय भी हैं।

इन सार्वजनिक संस्थानों के अलावा उत्तराखण्ड में बहुत से निजी संस्थान भी हैं, जैसे ग्राफ़िक एरा संस्थान, देहरादून प्रौद्योगिकी संस्थान, भारतीय एयर हॉस्टेस अकादमी इत्यादि।

उत्तराखण्ड बहुत से जाने-माने दिनी और बोर्डिंग विद्यालयों का घर भी है जैसे दून विद्यालय (देहरादून) सेण्ट जोसफ़ कॉलेज, (नैनीताल), वेल्हम गर्ल्स स्कूल (देहरादून), वेलहम ब्यॉज स्कूल (देहरादून), सेण्ट थॉमस कॉलेज (देहरादून), सेण्ट जोसफ़ अकादमी (देहरादून), वुडस्टॉक स्कूल (मसूरी), बिरला विद्या निकेतन (नैनीताल), भोवाली के निकट सैनिक स्कूल घोड़ाखाल, राष्ट्रीय भारतीय सैन्य महाविद्यालय (देहरादून), द एशियन स्कूल (देहरादून), द हेरिटैज स्कूल (देहरादून), जी डी बिरला मैमोरियल स्कूल (रानीखेत), सेलाकुइ वर्ल्ड स्कूल (देहरादून), वेदारंभ मॉण्टेसरी स्कूल (देहरादून) और शेरवुड कॉलेज (नैनीताल)। बहुत से विदुषकों ने इन विद्यालयों से शिक्षा ग्रहण की जिनमें बहुत से भूतपूर्व प्रधानमन्त्री और अभिनेता इत्यादि भी हैं।

हाल ही के वर्षों में बहुत से निजी संस्थान भी यहाँ खुले हैं जिनके कारण उत्तराखण्ड तकनीकी, प्रबन्धन और अध्यापन-शिक्षा के एक प्रमुख केन्द्र के रूप में उभरा है। कुछ उल्लेखनीय संस्थान हैं देहरादून प्रौद्योगिकी संस्थान (देहरादून), अम्रपाली अभियांत्रिकी एवँ प्रौद्योगिकी संस्थान (हल्द्वानी), सरस्वती प्रबन्धन एवँ प्रौद्योगिकी संस्थान (रुद्रपुर) और पाल प्रबन्धन एवँ प्रौद्योगिकी संस्थान (हल्द्वानी)।

एतिहासिक रूप से यह माना जाता है की उत्तराखण्ड वह भूमि है जहाँ पर शास्त्रों और वेदों की रचना की गई थी और महाकाव्य, महाभारत लिखा गया था। ऋषिकेश को व्यापक रूप से विश्व की योग राजधानी माना जाता है।

विश्वविद्यालय

क्षेत्रीय भावनाओं को ध्यान में रखते हुए जो बाद में उत्तराखण्ड राज्य के रूप में परिणित हुआ, गढ़वाल और कुमाऊँ विश्वविद्यालय 1973 में स्थापित किए गए थे। उत्तराखण्ड के सर्वाधिक प्रसिद्ध विश्वविद्यालय हैं:

नामप्रकारस्थिति
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़कीकेन्द्रीय विश्वविद्यालयरुड़की
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थानकेन्द्रीय विश्वविद्यालयऋषिकेश
भारतीय प्रबन्धन संस्थानकेन्द्रीय विश्वविद्यालयकाशीपुर
गोविन्द बल्लभ पन्त कृषि एवँ प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालयराज्य विश्वविद्यालयपंतनगर
हेमवती नन्दन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालयकेन्द्रीय विश्वविद्यालयश्रीनगर व पौड़ी
कुमाऊँ विश्वविद्यालयराज्य विश्वविद्यालयनैनीताल और अल्मोड़ा
उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालयराज्य विश्वविद्यालयदेहरादून
दून विश्वविद्यालयराज्य विश्वविद्यालयराज्य विश्वविद्यालयदेहरादून
पेट्रोलियम और ऊर्जा शिक्षा विश्वविद्यालयनिजि विश्वविद्यालयदेहरादून
हिमगिरि नभ विश्वविद्यालयनिजि विश्वविद्यालयदेहरादून
भारतीय चार्टर्ड वित्तीय विश्लेषक संस्थान (आइसीएफ़एआइ)निजि विश्वविद्यालयदेहरादून
हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ़ हॉस्पिटल ट्रस्टडीम्ड विश्वविद्यालयदेहरादून
ग्राफ़िक एरा विश्वविद्यालयडीम्ड विश्वविद्यालयदेहरादून
भारतीय वानिकी संस्थानडीम्ड विश्वविद्यालयदेहरादून
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालयडीम्ड विश्वविद्यालयहरिद्वार
पतञ्जलि योगपीठ विश्वविद्यालयनिजि विश्वविद्यालयहरिद्वार
देव संस्कृति विश्वविद्यालयनिजि विश्वविद्यालयहरिद्वार
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालयराज्य विश्वविद्यालयहल्द्वानी
 

टिप्पणियाँ

Popular Posts

Pahadi A Cappella 2 || Gothar Da Bakam Bham || गोठरदा बकम भम || MGV DIGITAL

एक कहानी वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की

Pahadi A Cappella 2 || Gothar Da Bakam Bham || गोठरदा बकम भम || MGV DIGITAL

कुमाऊँनी/गढ़वाली गीत : धूली अर्घ (Kumaoni/Garhwali Song : Dhuli Argh)

माँगल गीत : हल्दी बान - मंगल स्नान ( Mangal Song : Haldi Ban - Mangal Snan)