झूला देवी मंदिर, रानीखेत


 झूला देवी मंदिर, रानीखेत शहर से 7 किमी की दूरी पर स्थित यह एक लोकप्रिय धार्मिक स्थल है। यह हिंदू देवी दुर्गा को समर्पित है। यह मंदिर 8 वीं सदी में बनाया गया था। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस मंदिर का निर्माण इस स्थान पर रहने वाले जंगली जानवरों पर मां दुर्गा की कृपा बनाये रखने के उद्देश्य से किया गया था।


माना जाता है कि एक चरवाहे को सपने में देवी दुर्गा ने दर्शन दिये और यहां पर खुदाई कर उनकी मूर्ति निकालने की सलाह दी। यह मंदिर ठीक उसी जगह पर स्थित है, जहां मूर्ति पायी गई। मंदिर में खूबसूरती से तराशी गईं पवित्र घंटियाँ खुदी हुई हैं, और दूर से इन घंटियों की आवाज स्पष्ट रूप से सुनाई देती है।


 मानना है कि मंदिर में प्रार्थना करने वाले लोगों की मनोकामनाएं मां झूला देवी पूर्ण करती हैं।

28. ध्वज मंदिर पिथौरागढ़ के पास स्थित एक प्रसिद्ध शक्तिपीठ मंदिर

29. जय माँ नैनादेवी मंदिर नैनीझील के किनारे

30. माँ मानिला देवी अटूट आस्था का प्रतीक काले पत्थर से निर्मित

31. प्राचीन पौराणिक ताड़केश्वर महादेव मंदिर रिखणीखाल पौड़ी गढवाल उत्तराखंड

32. विश्व का सर्वाधिक ऊंचा शिवमंदिर तुगंनाथ पर्वतपर स्थित रुद्रप्रयाग उत्तराखंड

टिप्पणियाँ