वन सम्पदा व वन्य जीव विहार/खनिज संसाधन (Forest Estates and Wildlife Vihar / Mineral Resources)

वन सम्पदा व वन्य जीव विहार/खनिज संसाधन 

(Forest Estates and Wildlife Vihar / Mineral Resources)


1. राज्य के कुल 64.79 प्रतिशत भाग पर वनों का विस्तार है।

 2. सर्वाधिक वन प्रतिशत वाला जिला नैनीताल 72.64 प्रतिशत है।

3. न्यूनतम वन प्रतिशत वाला जिला ऊधम सिंह नगर 22.19 प्रतिशत है। 

4. क्षेत्रफल की गणना से सर्वाधिक वन उत्तरकाशी में 3144 वर्गकिमी है। 

5. क्षेत्रफल की गणना से न्यूनतम वन ऊधम सिंह नगर 564 वर्ग किमी. है।

6. शारदा नदी बेसिन में सर्वाधिक 10951 वर्ग किमी. वन हैं।

7. प्रतिशत की गणना से टोंस नदी बेसिन में सर्वाधिक 76.6
प्रतिशत वन है।

वनों का विवरण

1 उष्ण कटिबंधीय पर्णपाती वन सिन्धु तल से 300 से 600 मी. के मध्य तराई भाबर व शिवालिक श्रेणी में विस्तार पाया जाता है। जिनमें प्रतिवर्श पतझड़ होता है। जैसे साल, शीशम, सागौन, हल्दू, तून आदि राज्य के 3-3 लाख हेक्टेअर क्षेत्रफल पर साल और देवदार के वन है।

2 हिमालयी उपोष्ण चीड़ के वन चीड़ की प्रधानता वाले इन वनों का विस्तार समुद्र तल से 700 से 1400 मी. की ऊंचाई वाले क्षेत्रोंमें विस्तार से पाया जाता है। राज्य के 4 लाख हेक्टेअर क्षेत्रफल पर चीड़ के वन है। आर्थिक दृष्टि से यह बन राज्य के लिए महत्वपूर्ण हैं। 

3 शीतोष्ण सदाबहार वन 1500 मी. से 2800 मी. की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में इन वनों का विस्तार है। इनमें बांस व बुरांस प्रमुख प्रजातियां है। पर्यावरण की दृश्टि से यह वन महत्वपूर्ण है। चौड़ी पत्ती होने के कारण इनको जल सरंक्षण की क्षमता काफी अधिक होती है।

4 एल्पाइन वन 2800 मी. से 3800 मी. की ऊचाई पर इन वनों का विस्तार है। यहां देवदार, व्यूपाइपाइन, स्यूस आदि व भोजपत्र के वक्ष पाये जाते है। इन वश्क्षों की औसत ऊचाई 30 मी. व मोटाई 3 मी. होती है।

5 घास के मैदान (बुग्याल) मध्य हिमालय में 3800 मी. से 4000 मी की ऊचाई में इनका विस्तार है। यहां वनों की जगह घास के मैदान पाये जाते हैं। जिन्हें बुग्याल कहा जाता है।

उत्तराखंड ( Uttarakhand )

उत्तराखंड सामान्य ज्ञान (Uttarakhand General Knowledge)
(भारतीय इतिहास, भूगोल, राजव्यवस्था, सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान एवं जनसंख्या-2021 का बिन्दुवार सम्मिलन सहित) 
(Including point-wise integration of Indian History, Geography, Polity, General Knowledge, General Science and Population-2021)
©©©©©©©©©©©©©©©©©©©©©©©©

टिप्पणियाँ