Kataramal Surya Ji Ki Aarti || कटारमल सूर्य भगवान जी की आरती

Kataramal Surya Ji Ki Aarti || कटारमल  सूर्य भगवान जी की आरती

कटारमल सूर्य मन्दिर

Kataramal Surya Ji Ki Aarti || कटारमल  सूर्य भगवान जी की आरती


 ॐ जय सूर्य भगवान, जय हो दिनकर भगवान - 
जगत् के नेत्रस्वरूपा, तुम हो त्रिगुण स्वरूपा - 
धरत सब ही तव ध्यान, ॐ जय सूर्य भगवान ||
 ||ॐ जय सूर्य भगवान... ||
सारथी अरुण हैं प्रभु तुम, श्वेत कमलधारी  तुम चार भुजाधारी ||
अश्व हैं सात तुम्हारे, कोटि किरण पसारे तुम हो देव महान ||
 ||ॐ जय सूर्य भगवान... ||
ऊषाकाल में जब तुम, उदयाचल आते सब तब दर्शन पाते ||
फैलाते उजियारा, जागता तब जग सारा  करे सब तब गुणगान ||
 ||ॐ जय सूर्य भगवान... ||
संध्या में भुवनेश्वर अस्ताचल जाते गोधन तब घर आते ||
गोधूलि बेला में, हर घर हर आंगन में  हो तव महिमा गान ||
 ||ॐ जय सूर्य भगवान... ||
देव-दनुज नर-नारी, ऋषि-मुनिवर भजते  आदित्य हृदय जपते ||
स्तोत्र ये मंगलकारी, इसकी है रचना न्यारी  दे नव जीवनदान ||
 ||ॐ जय सूर्य भगवान... ||
तुम हो त्रिकाल रचयिता, तुम जग के आधार महिमा तब अपरम्पार ||
प्राणों का सिंचन करके भक्तों को अपने देते बल, बुद्धि और ज्ञान ||
 ||ॐ जय सूर्य भगवान... ||
भूचर जलचर खेचर, सबके हों प्राण तुम्हीं सब जीवों के प्राण तुम्हीं ||
वेद-पुराण बखाने, धर्म सभी तुम्हें माने  तुम ही सर्वशक्तिमान ||
 ||ॐ जय सूर्य भगवान... ||
पूजन करतीं दिशाएं, पूजे दश दिक्पाल  तुम भुवनों के प्रतिपाल ||
ऋतुएं तुम्हारी दासी, तुम शाश्वत अविनाशी  शुभकारी अंशुमान ||
 ||ॐ जय सूर्य भगवान... ||
ॐ जय सूर्य भगवान, जय हो दिनकर भगवान - 
जगत् के नेत्रस्वरूपा, तुम हो त्रिगुण स्वरूपा स्वरूपा ||
धरत सब ही तव ध्यान, ॐ जय सूर्य भगवान ||

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Most Popular

केदारनाथ स्टेटस हिंदी में 2 लाइन(kedarnath status in hindi 2 line) something
जी रया जागी रया लिखित में , | हरेला पर्व की शुभकामनायें  (Ji Raya Jagi Raya in writing, | Happy Harela Festival )
हिमाचल प्रदेश पर शायरी स्टेटस कोट्स इन हिंदी(Shayari Status Quotes on Himachal Pradesh in Hindi)
 हिमाचल प्रदेश की वादियां शायरी 2 Line( Himachal Pradesh Ki Vadiyan Shayari )
महाकाल महादेव शिव शायरी दो लाइन स्टेटस इन हिंदी (Mahadev Status | Mahakal Status)
हिमाचल प्रदेश पर शायरी (Shayari on Himachal Pradesh )
गढ़वाली लोक साहित्य का इतिहास एवं स्वरूप (History and nature of Garhwali folk literature)
श्री बद्रीनाथ स्तुति (Shri Badrinath Stuti) Badrinath Quotes in Sanskrit
150+ उत्तराखंड सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर हिंदी में | Gk in Hindi - 150 +  Uttarakhand GK Question Answers in Hindi | Gk in hindi
Pahadi A Cappella 2 || Gothar Da Bakam Bham || गोठरदा बकम भम || MGV DIGITAL