नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar)

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar)

भजन गाने वाली लड़की ऐसे बनी बॉलीवुड की टॉप सिंगर


- नेहा का जन्म उत्तराखंड के ऋषिकेश में 6 जून 1988 को हुआ था। उनकी मां का नाम निति और पिता का नाम ऋषिकेश कक्कड़ है। नेहा ने सिर्फ 4 साल की उम्र में ही गाना शुरू कर दिया था। वे अपनी बड़ी बहन सोनू कक्कड़ के साथ देवी जागरण और माता की चौकी में भजन गाया करती थीं। बाद में नेहा अपनी बहन और फैमिली के साथ दिल्ली शिफ्ट हो गई। यहीं उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई न्यू होली पब्लिक स्कूल से पूरी की। नेहा को स्कूल में पढ़ाई के दौरान ही 'इंडियन आइडल' में हिस्सा लेने का मौका मिला। जब नेहा 11वीं क्लास में थीं तब वे बतौर कंटेस्टेंट इस शो का हिस्सा बनी थीं। नेहा इंडियन आइडल-2(2006) में ज्यादा आगे नहीं जा पाई थीं। उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था।

नेहा कक्कड़

उपनाम नेहा
व्यवसाय अभिनेत्री और गायक
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग) से० मी०- 148
मी०- 1.48
फीट इन्च- 4’ 9”
वजन/भार (लगभग) 45 कि० ग्रा०
शारीरिक संरचना (लगभग) 32-26-32
आँखों का रंग भूरा
बालों का रंग काला

मुंबई. बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ अब किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह आज बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर बन गई हैं उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट गाने गाए हैं। आज वे मुंबई के वर्सोवा इलाके में जिस फ़्लैट में रहती हैं, उसकी कीमत 1 करोड़ रुपए से ज्यादा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक वक्त था, जब नेहा की फैमिली के हालात ठीक नहीं थे। खुद नेहा कक्कड़ ने 2017 में 'इंडियन आइडल' के दौरान अपने स्ट्रगल की कहानी बताई थी। बता दें कि नेहा इन दिनों ब्वॉयफ्रेंड हिमांश कोहली से ब्रेकअप की वजह से चर्चा में हैं। नेहा ने रोते-रोते कहा था- पापा स्कूल के पास समोसा बेचते थे...

- नेहा शो के दौरान अपनी कहानी सुनाते-सुनाते इमोशनल हो गई थीं। उन्होंने आंखो में आंसू लिए कहा था, "जब मैं छोटी थी, तब मेरी फैमिली की हालत ठीक नहीं थी। जिस स्कूल में मेरी बहन सोनू कक्कड़ पढ़ती थी, वहां मेरे पापा समोसे बेचा करते थे।"

खुद का एल्बम बनाया

- माता की चौकी में गाने वालीं नेहा 'इंडियन आइडल' के फाइनल तक पहुंची थी, हालांकि वे खिताब नहीं जीत पाई थीं। इसके बाद नेहा ने सन् 2008 में खुद का एल्बल (नेहा था रॉक स्टार) लॉन्च किया। नेहा का पहला हिट सॉन्ग था सेकंड हैंड जवानी (कॉकटेल), लेकिन वे मशहूर हुईं यारियां फिल्म के गाने 'सनी-सनी' से।

भाई-बहन दोनों बॉलीवुड में

- नेहा की बहन भी बॉलीवुड सिंगर हैं। वह भी 'बाबूजी जरा धीरे चलो' जैसे कई फैमस गाने गा चुकी हैं। स्टार बनने के बाद भी सोनू और नेहा एक साथ जागरण और माता की चौकी का हिस्सा बन चुकी हैं। नेहा के भाई टोनी कक्कड़ भी म्यूजिक कंपोजर हैं। वे अब तक बॉलीवुड और नेहा के लिए कई गाने कंपोज कर चुके हैं।
नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar)

चुनिंदा फिल्में, जिनमे नेहा ने गाए हिट गाने

  1. दंगल - नैना
  2. फोर्स-2- ओ जानिया
  3. मैं तेरा हीरो फोन में तेरी फोटो
  4. बागी- लेट्स टॉक अबाउट लव
  5. बार-बार देखो- काला चश्मा
  6. दिलवाले- टुकुर-टुकुर
  7. हेट सटोरी-3- तू इश्क मेरा
  8. लवशुदा- दोनों के दोनों
  9. कैलेंडर गर्ल्स- वी विल रॉक द वर्ल्ड
  10. गब्बर इज बैक-आओ राजा
  11. एक पहेली लीला- एक दो तीन चार
  12. फटा पोस्टर निकला हीरो- धतींग नाच
  13. कॉकटेल-सेकंड हैंड जवानी
उर्वशी रौतेला - ( Urvashi Rautela )

करियर

डेब्यू फिल्म (अभिनेत्री) : इसी लाइफ में (2010)
नेहा कक्कड़ की डेब्यू हिन्दी फिल्म 
टीवी (एक प्रतियोगी के रूप में) : इंडियन आइडल 2 (2005-06)
नेहा कक्क्ड़ इंडियन आइडल 2 (2005-06) में 
गायक : फिल्म - ब्लू (2009) में गीत "बालू - ब्लू थीम"

व्यक्तिगत जीवन

जन्मतिथि 6 जून 1988
आयु (वर्ष 2018 के अनुसार) 30 वर्ष लगभग
जन्मस्थान ऋषिकेश, उत्तराखंड, भारत

राशि मिथुन

राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगर दिल्ली, भारत
स्कूल न्यू होली पब्लिक स्कूल, दिल्ली
कॉलेज ज्ञात नहीं
शैक्षणिक योग्यता ज्ञात नहीं
धर्म हिन्दू

परिवार

माता-पिता पिता - ऋषिकेश कक्क्ड़
नेहा कक्क्ड़ अपने पिता के साथ 
माता - नीति कक्क्ड़
नेहा कक्क्ड़ अपनी माँ के साथ 
भाई-बहन भाई - टोनी कक्क्ड़ (संगीत निर्देशक)
टोनी कक्क्ड़
बहन - सोनू कक्क्ड़ (गायक)
नेहा कक्क्ड़ अपनी बहन के साथ 
पसंदीदा चीजें
पसंदीदा अभिनेता शाहरुख़ खान
पसंदीदा अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीज
पसंदीदा फिल्म द शौकीन
पसंदीदा संगीतकार ए. आर. रहमान, यो यो हनी सिंह, बोहीमिया, Nyvaan और Shannon Donald
धन संबंधित विवरण
वेतन/सैलरी (लगभग) नेहा कक्कड़ एक शो का लगभग 25 लाख रुपये लेती हैं। [1]
कुल संपत्ति (लगभग) 33 करोड़ रुपये [2]
नेहा कक्क्ड़ 

नेहा कक्कड़ से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ

  • क्या नेहा कक्कड़ धूम्रपान करती हैं ? नहीं
  • क्या नेहा कक्कड़ शराब पीती हैं ? नहीं
  • नेहा को पहली बार इंडियन आइडल 2 में देखा गया था, जिसे संदीप आचार्य ने जीता था।
  • 4 साल की उम्र में, उन्होंने भजन और आरती गाना शुरू कर दिया था।
  • उनका “SRK Anthem” गीत यूट्यूब पर बहुत वायरल हुआ था।
  • वर्ष 2008 में, उन्होंने मीत ब्रदर के साथ अपनी पहली संगीत एल्बम “नेहा – द रॉक स्टार” को लॉन्च किया।
  • उन्होंने दलेर मेहंदी और इंडियन ओसियन बैंड के राहुल राम के साथ “प्रो कबड्डी लीग” (पीकेएल) में राष्ट्रीय गान गाया।
  • उन्होंने फिल्म यारियां के एक गीत “सनी सनी” को यो-यो हनी सिंह के साथ गाया था, जो सुपरहिट था।
  • उनके भाई टोनी कक्कड़ ने क्रिएचर 3 डी, प्राग और हांजू जैसी फिल्मों में संगीत दिया है।

टिप्पणियाँ