उत्तराखंड में देवी-देवताओं के कई चमत्कारिक मंदिर हैं।(uttarakhand main devi -devtao ke kai chamtkari mandir hain)

उत्तराखंड में देवी-देवताओं के कई चमत्कारिक मंदिर हैं।(uttarakhand main devi -devtao ke kai chamtkari  mandir hain)

#उत्तराखंड में देवी-देवताओं के कई चमत्कारिक मंदिर हैं। इन मंदिरों की प्रसिद्धि भारत ही नहीं बल्कि विदेशों तक फैली हुई है। इन्हीं में से एक मंदिर गोलू देवता का भी है। गोलू देवता को स्थानीय मान्यताओं में न्याय का देवता कहा जाता है !
गोलू देवता अपने न्याय के लिए दूर-दूर तक मशहूर हैं।हालांकि, उत्तराखंड में गोलू देवता के कई मंदिर हैं, लेकिन इनमें से सबसे लोकप्रिय और आस्था का केंद्र अल्मोड़ा जिले में स्थिति चितई गोलू देवता का मंदिर है।
मंदिर में लाखों अद्भुत घंटे-घंटियों का संग्रह है। इन घंटियों को भक्त मनोकामना पूरी होने पर ही चढ़ाते हैं। चितई गोलू मंदिर में भक्त मन्नत मांगने के लिए चिट्ठी लिखते हैं। इतना ही नहीं कई लोग तो स्टांप पेपर पर लिखकर अपने लिए न्याय मांगते हैं।
चितई गोलू मंदिर #अल्मोड़ा से आठ किलोमीटर दूर #पिथौरागढ़ हाईवे पर है।यहां गोलू देवता का भव्य मंदिर है।मंदिर के अंदर सेफेद घोड़े में सिर पर सफेट पगड़ी बांधे गोलू देवता की प्रतिमा है,जिनके हाथों में धनुष बाण है।इस मंदिर में दूर-दूरसे श्रद्धालु न्याय मांगने के लिए आते हैं !

टिप्पणियाँ