उत्तराखंड के महत्वपूर्ण प्रश्न भाग 14 (Important questions of Uttarakhand )

उत्तराखंड के महत्वपूर्ण प्रश्न भाग 14 (Important questions of Uttarakhand )

  1.  उत्तरकाशी के तिलाड़ी काण्ड में गोली किसने चलाई थी - चक्रधर जुयाल
  2. वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली ने पेशावर में अपने किस कप्तान का आदेश मानने से इन्कार कर दिया था - रिकेट
  3. उत्तर प्रदेश सरकार ने उत्तराखण्ड पर्वतीय विकास परिषद् का गठन कब किया - 1968
  4. लोकभाषा एवं बोली संवर्द्धन परिषद की स्थापना कब व कहां हुआ - गोचर 2016
  5. गोरी नदी किस हिमनद से निकलती है - मिलम
  6. कुमाऊं में सर्वप्रथम बैलाडोना की खेती की शुरुआत हुई - 1903
  7. राज्य में औषधीय पदार्थों का संग्रहण किस अधिनियम के तहत किया जाता है - वन प्रबन्ध अधिनियम 1982
  8. लाखू गुफा की खोज किसने की - एम.पी. जोशी
  9. किस ग्रन्थ में कण्वाश्रम का प्रारम्भिक वर्णन मिलता है - विष्णु स्मृति
  10. वर्तमान का जिम कार्बेट किसे कहा जाता है - लखपत सिंह
  11. नचिकेता के पिता का नाम क्या था - उद्दालक
  12. बामणी गांव तथा बद्रीनाथ धाम के बीच कौन सी नदी बहती है - ऋषिगंगा
  13. उत्तरकाशी में लंका नामक स्थान पर भागीरथी नदी में कौन सी नदी मिलती है - जान्हवी
  14. प्रसिद्ध तिलाड़ी मैदान किस नदी के तट पर है - यमुना नदी
  15. महाकाली नदी को किस स्थान पर शारदा के नाम से पुकारते है - बरमदेव
  16. उल्का देवी मन्दिर कहां है - पिथौरागढ़
  17. हलदवानी को हल्द्वानी नाम किसने दिया था- विलियम ट्रेल
  18. हेमकुण्ड साहिब का प्राचीन नाम क्या था- दण्डपुष्करणी
  19. गुप्तकाशी नामक प्राचीन तीर्थ स्थल कहां है- रुद्रप्रयाग
  20. स्लादे बिखौती मेले का आरम्भ किस शासन काल में मानते है- कत्यूरी
  21. आध्यात्मक और पर्यावरण को समर्पित मिर्तोला आश्रम कहां पर स्थित है - जागेश्वर अल्मोड़ा
  22. बाजपुर में किस देश की पर्यटन संस्था हवाई अड्डा विकसित कर रही है - स्विजरलैण्ड
  23. राज्य का चार वर्षीय तवला वादक है - पवनदीप राजन
  24. उत्तराखण्ड का पहला मुख्यमन्त्री जिसकी शपथ ग्रहण में प्रधानमन्त्री शामिल हुये - त्रिवेन्द्र सिंह रावत
  25. उत्तराखण्ड में यमुना नदी शिवालिक को कहां काटती है - कुल्हाल
  26. राज्य में कुल कितने राष्ट्रीय राजमार्ग है - 14
  27. कुमाऊं का रणचण्डी मन्दिर स्थित है - अल्मोड़ा में
  28. कबीरपुर किसका प्राचीन नाम था - कार्तिकेयपुर का
  29. कार्तिकेयपुर राजवंश में कुलचारिक किस पदाधिकारी को कहते है- तहसीलदार
  30. हस्तिदल चौतरिया किस युद्ध में मारा गया - गणनाथ डांडा
  31. हल्द्वानी में आर्य समाज भवन कब बनाया गया- 1901
  32. खेनी कपीनी कर का सम्बन्ध था - कुली बेगार से
  33. सिद्धपीठ बिनसर महादेव मन्दिर किस जनपद में है - पौड़ी गढ़वाल
  34. किस केदार को पितृ तीर्थ के नाम से जाना जाता है - रुद्रनाथ
  35. ढाकर क्या है - खाद्य सामग्री यातायात
  36. ऋषिकेश में पशुलोक की स्थापना गांधी की किस शिष्या ने की - मीरा बहन
  37. गोरखा राजाओं ने किनको ' सुब्बा ' की उपाधि से विभूषित किया था - राई जाति
  38. गढ़वाल में भाटो द्वारा रचित गति को क्या कहा जाता है- पवाडा या पैवड़ा
  39. नेपाल सरकार ने किस गोरखा शासक को अपने सर्वश्रेष्ठ अलंकार ' काजी ' की पद्वी से नवाजा- अमर सिंह थापा
  40. राज्य में पी० पी० पी० मॉडल अपनाया गया - 2012 से
  41. ऑपरेशन ब्लैक बोर्ड परिणाम क्या था - राष्ट्रीय शैक्षिक योजना 1986
  42. उत्तराखण्ड में बुढ़ापे का स्वर्ग कहा जाता है - देहरादून
  43. राज्य विद्यालय शिक्षा बोर्ड कहां पर है - रामनगर , नैनीताल
  44. राज्य में एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल - जार्ज एवरेस्ट , हाउस पार्क , मसूरी
  45. पिण्डर घाटी का अन्तिम गांव - खाती
  46. उत्तराखण्ड में पर्यावरण संरक्षण तथा वर्षाकृत जल के सदउपयोग हेतु योजना कौन-सी है - ग्राम्य योजना
  47. राज्य के किस जिले में 5 सड़कों वाला चौराहा है- टिहरी
  48. भारत में प्रथम डाक टिकट किस विभाग द्वारा जारी किये गये थे - भारतीय सर्वेक्षण विभाग
  49. भारत में पशु चिकित्सा विज्ञान का मक्का किसे कहा जाता है - भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान , मुक्तेश्वर
  50. उत्तरकाशी के किस मन्दिर में 6 मीटर ऊँचा एक विशाल त्रिशूल स्थापित है - शक्ति मन्दिर
  51. राज्य के किस जिले में यूरेनियम की उपलब्धता के संकेत मिले है - टिहरी गढ़वाल
  52. मधुमक्खी शिशु पालन केन्द्र की स्थापना ज्योलीकोट और रामनगर में कब की गई - 1955
  53. उत्तराखण्ड में सौड़ या सैण शब्द का तात्पर्य किससे है- समतल भू क्षेत्र से
  54. राज्य का कौन-सा स्थान मीठी मूलियों के लिए जाना जाता है - द्वाराहाट
  55. वनस्पति तथा जन्तु का मिश्रित रूप क्या है - कीड़ाजड़ी
  56. हिमालय नक्षत्र वैद्यशाला कहां स्थित है - देवप्रयाग 1946
  57. उत्तराखण्डों के सीमान्त जनपदों का गठन कब किया गया था - 1960
  58. दूण का सम्बन्ध किससे है - अन्नाज नापने का परम्परागत पैमाना
  59. मुनि की रेती नगर पंचायत के पहले अध्यक्ष कौन थे- इन्द्रमणी बड़ोनी
  60. नई खनन नीति को मन्त्रिमण्डल ने कब मंजूरी दी - 12 नवम्बर 2011
  61. ऋषि किसका प्राचीन नाम है - ऋषिगंगा
  62. सुरेन्द्र सिंह कनवासी किस खेल से सम्बन्धित है- नौकायन
  63. उत्तराखण्ड के किस स्थान को गिलगिट ऑफ कश्मीर कहते है - आराकोट
  64. वीरचन्द्र सिंह की समाधी कहां पर है - कोदियाबगड़
  65. उत्तराखण्ड में कुली गार प्रथा के डेसियर( दस्तावेज ) का क्या नाम था- मैनुवल ऑफ गर्वरमेन्ट आर्डस
  66. अंग्रेजी के C सी आकार की झील कौन सी है- भीमताल
  67. मिल्क पाउडर प्लान्ट की स्थापना कब हुई - 2001-02
  68. एशिया का सबसे बड़ा मिट्टी पत्थर से निर्मित बांध है- कालागढ़ बांध
  69. दौड़ में राज्य में सर्वाधिक पदक धारी है - सुरेन्द्र सिंह भण्डारी
  70. एक वर्ष के अन्दर दोनों ध्रुवों पर तिरंगा फहराने वाले देश व राज्य की प्रथम महिला - डा . विनीता फर्त्याल
  71. राज्य के पहले आयुष ग्राम की स्थापना की - भवाली
  72. सतपुली में विनाशकारी बाढ़ कब आयी - 1951
  73. कुमाऊं रेजीमेन्ट का स्लोगन क्या था- विजयते पराक्रमो
  74. जेम टॉप वॉयर 2018 पुरस्कार किस राज्य को मिला- उत्तराखण्ड
  75. कुमाऊं की सांस्कृतिक राजधानी है - अल्मोड़ा
  76. राजुला के पिता का नाम क्या था - सुनपत शौका
  77. पौड़ी हिल स्टेशन कब घोषित हुआ - 1992
  78. मोतीलाल नेहरू अल्मोड़ा कब आये - 1920
  79. उत्तराखण्ड में अंग्रेज संत कहा जाता है - माधव आशीष
  80. मोहम्मदपुर परियोजना स्थित है - गंगा नहर
  81. उत्तराखण्ड में पद्मपुरी जल प्रपात स्थित है - नैनीताल
  82. उत्तराखण्ड में आछरी कहा जाता है - परियों को
  83. पहली बार उत्तराखण्ड बन्द कब हुआ - 1978
  84. भू-बैकुण्ड प्राचीन नाम है - बद्रीकाश्रम
  85. उत्तराखण्ड के किस नगर को कालेश्वर नगर कहा जाता है - लैंसडाउन
  86. उत्तराखण्ड के किस कमिश्नर को निर्बुद्धि कहा जाता था- गोयन
  87. आदि ब्रदी धाम कितने मंदिरों का समूह है - 16
  88. कुमाऊँ के किस कमिश्नर को जालिम संज्ञा दी है- ट्रेल
  89. मसूरी स्थित बुडस्टॉक स्कूल की स्थापना कब हुई - 1901
  90. मसूरी में टीबी टावर की स्थापना कब की गयी थी - 1975
  91. उत्तराखण्ड की रक्षक देवी के रूप में किसे जाना जाता है- धारी देवी मन्दिर (श्रीनगर में )
  92. किस नृत्य का वर्णन अशोक चल्ल के नृत्यध्याय में मिलता है - हवेलिया (छलिया नृत्य)
  93. अंग्रेजी के शासक काल में छोटी विलायत के नाम से किसे जाना जाता था - नैनीताल
  94. रीठा-मीठा साहब कहां स्थित है - चम्पावत में
  95. आयुष ग्राम का सम्बन्ध है - आयुर्वेदिक शिक्षा से
  96. राज्य शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद स्थित है- नरेन्द्र नगर
  97. सिक्खों के 10 वें गुरु गोविन्द सिंह ने पूर्व जन्म में तपस्या की थी- हेमकुण्ड में
  98. ऑपरेशन स्माइल किससे सम्बन्धित है - खोए हुए बच्चों की तलाश
  99. उत्तराखण्ड पर्यटन नीति की स्थापना कब की गई है- 26 अप्रैल 2001 में
  100. उत्तराखण्ड वाहनों की नम्बर प्लेट पर UK कब से शुरूहुआ - 1 नवम्बर 2007 से
  101. किस वर्ष चिपको आन्दोलन के लिए Livelihood Award दिया गया था - 1978 में
  102. इण्डियन मेडिसिन फार्मास्युटिकल लिमिटेड कहां स्थित है- अल्मोड़ा
  103. जैव कृषि को प्रोत्साहित करने के लिए किस राज्य ने अपने को जैव राज्य घोषित किया है - उत्तराखण्ड
  104. ऐबट पर्वत कहां स्थित है - चम्पावत
  105. उत्तराखण्ड के रोज जिरेनियम पौधे का मूल स्थान कौन सा देश है - दक्षिण अफ्रीका
  106. आदि कैलाश पर्वत की तलहटी पर कौन सा ताल स्थित है - पार्वती ताल
  107. 1929 में चन्द्र सिंह गढ़वाली से महात्मा गांधी ने कहां भेट की थी - 22 जून 1929
  108. पलेठी सूर्य मन्दिर में स्थित लेख में किस राजा का नाम आता है- कल्याण वर्मन
  109. वह राजा जिसने बाड़वाला विकासनगर यज्ञ वैदिका का निर्माण करवाया था - राजाशीलवर्मन ने
  110. राजकीय औद्योगिक महाविद्यालय की स्थापना कहां हुई - पौड़ी में

उत्तराखंड सामान्य ज्ञान 1500 प्रश्न

उत्तराखंड के महत्वपूर्ण प्रश्न भाग 1 (Important questions of Uttarakhand )
उत्तराखंड के महत्वपूर्ण प्रश्न भाग 2 (Important questions of Uttarakhand )
उत्तराखंड के महत्वपूर्ण प्रश्न भाग 3 (Important questions of Uttarakhand )
उत्तराखंड के महत्वपूर्ण प्रश्न भाग 4 (Important questions of Uttarakhand )
उत्तराखंड के महत्वपूर्ण प्रश्न भाग 5 (Important questions of Uttarakhand )
उत्तराखंड के महत्वपूर्ण प्रश्न भाग 6 (Important questions of Uttarakhand )
उत्तराखंड के महत्वपूर्ण प्रश्न भाग 7 (Important questions of Uttarakhand )
उत्तराखंड के महत्वपूर्ण प्रश्न भाग 8 (Important questions of Uttarakhand )
उत्तराखंड के महत्वपूर्ण प्रश्न भाग 9 (Important questions of Uttarakhand )
उत्तराखंड के महत्वपूर्ण प्रश्न भाग 10 (Important questions of Uttarakhand )
उत्तराखंड के महत्वपूर्ण प्रश्न भाग 11 (Important questions of Uttarakhand )
उत्तराखंड के महत्वपूर्ण प्रश्न भाग 12 (Important questions of Uttarakhand )
उत्तराखंड के महत्वपूर्ण प्रश्न भाग 13 (Important questions of Uttarakhand )
उत्तराखंड के महत्वपूर्ण प्रश्न भाग 14 (Important questions of Uttarakhand )

टिप्पणियाँ