बिशनीदेवी शाह
स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी, जन्म 2 अक्टूबर, 1902 मृत्यु 1971 बागेश्वर। स्वतन्त्रता संग्राम में जेल जाने वाली उत्तराखण्ड की प्रथम महिला।
![]() |
कुमाऊं के अल्मोड़ा में पहली बार बिशनी देवी ने ही तिरंगा फहराया था. |
उत्तराखंड की प्रसिद्ध महिलाएं बिशनीदेवी शाह Famous Women of Uttarakhand Bishnidevi Shah
बिश्नी देवी शाह उत्तराखण्ड से सम्बंधित भारतीय स्वतंत्रता सेनानी रही है
उत्तराखंड की पहली महिला स्वतंत्रता सेनानी थीं बिशनी देवी साह, डाक विभाग की पहल से मिलेगी पहचान
देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ न्योछावर करने वाले गुमनाम नायकों का जब जिक्र होगा, तो बिशनी देवी साह को जरूर याद किया जाएगा. अल्मोड़ा की रहने वालीं बिशनी देवी उत्तराखंड की पहली महिला स्वतंत्रता सेनानी थीं. आजादी की लड़ाई में जेल जाने वालीं वह पहली महिला भी थीं. अब इस गुमनाम नायिका को पहचान दिलाने के लिए अल्मोड़ा के डाक विभाग ने एक पहल की है.
बिशनी देवी साह ने कई स्वतंत्रता आंदोलनों में अहम भूमिका निभाई थी. इसके बावजूद उन्हें वह पहचान नहीं मिली, जिसकी वह हकदार थीं. अब डाक विभाग ने बिशनी देवी को उनकी पहचान दिलाने के लिए लिफाफे में उनकी फोटो और उनका जीवन परिचय लिखा है, जिससे उनको सही पहचान मिल सके.
बिशनी देवी का जन्म12 अक्टूबर, 1902 को बागेश्वर में हुआ था. 13 साल की उम्र में अल्मोड़ा निवासी शख्स से उनकी शादी हो गई थी. जब वह 16 साल की थीं, तो उनके पति का निधन हो गया था. जिसके बाद मायके और ससुराल वालों ने उन्हें ठुकरा दिया था.
कुमाऊं के अल्मोड़ा में पहली बार बिशनी देवी ने ही तिरंगा फहराया था. आजादी की लड़ाई में वह जेल भी गईं. 73 साल की उम्र में उनकी मृत्यु हो गई थी.
25 अक्तूबर 1930 को अल्मोड़ा नगर पालिका में तिरंगा फहराने पर उन्हें दिसंबर-1930 में गिरफ्तार कर लिया गया और जेल में कठोर यातनाएं दी गईं। जेल से रिहा होने के बाद वह अल्मोड़ा में स्वदेशी के प्रचार-प्रसार में लग गईं। खादी के प्रचार के लिए उन्होंने चर्खा खरीदकर घर-घर जाकर महिलाओं को बांटना शुरू किया और महिला समूह बनाकर चर्खा चलाने का प्रशिक्षण दिया। दो फरवरी 1931 को जब बागेश्वर में महिलाओं ने स्वतंत्रता की मांग को लेकर जुलूस निकाला तो बिशनी देवी ने आर्थिक मदद भी की।
![]() |
बिशनी देवी साह – स्वतंत्रता आन्दोलन के दौरान जेल जाने वाली उत्तराखंड की पहली महिला |
स्वतंत्रता आंदोलन में लगातार सक्रिय रहने के कारण बिशनी देवी को सात जुलाई 1933 को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें नौ महीने की सजा के साथ 200 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया जो उस समय के हिसाब से बड़ी राशि थी। जुर्माने की राशि अदा नहीं कर पाने पर उनकी कैद बढ़ाकर एक साल कर दी गई। हालांकि स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें जल्द रिहा कर दिया गया। 1934 में मकर संक्रांति पर जब बागेश्वर में उत्तरायणी मेला लगा तो अंग्रेज सरकार ने मेले में धारा-144 लगा दी। बिशनी देवी साह ने धारा-144 की परवाह ना करते हुए मेला स्थल पर खादी की प्रदर्शनी लगाई।
1934 में रानीखेत में हर गोविंद पंत की अध्यक्षता में हुई कांग्रेस की बैठक में बिशनी देवी को कार्यकारिणी सदस्य कतौर पर निर्वाचित किया गया। अल्मोड़ा के कांग्रेस भवन में 23 जुलाई 1935 को उन्होंने तिरंगा फहराया। कुमाऊं में जनजागरण के लिए पहुंची विजय लक्ष्मी पंडित ने भी बिशनी देवी साह की स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका की प्रशंसा की थी। उन्होंने 26 जनवरी 1940 को अल्मोड़ा में एक बार फिर से झंडारोहण किया और 1940-41 के व्यक्तिगत सत्याग्रह में भी भाग लिया।
1942 के अंग्रेजो भारत छोड़ो आंदोलन में बिशनी देवी साह ने अल्मोड़ा में सक्रीयभागीदारी की। 15 अगस्त 1947 को जब देश अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ तो बिशनी देवी साह ने अल्मोड़ा में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के साथ निकाले गए विशाल जुलूस का नेतृत्व किया। उत्तराखंड के सरोकारों से जुड़े लेखक जगमोहन रौतेला ने बताया कि स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली बिशनी देवी को आजाद भारत में वह महत्व नहीं मिला जो मिलना चाहिए था। जीवन के आखिरी दिनों में घोर आर्थिक संकट के बीच 1974 में उनका निधन हो गया।
जब महिलाओं ने अल्मोड़ा नगर पालिका में फहराया तिरंगा
अंग्रेजी हुकुमत में तिरंगा फहराना अपराध माना जाता था। उत्तराखंड में आजादी के परवानों ने 25 अक्टूबर 1930 को अल्मोड़ा नगर पालिका में राष्ट्रीय ध्वज फहराने का निर्णय किया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं भी शामिल थी। पुलिस ने उन्हें बलपूर्वक रोका। पुलिस लाठीचार्ज में मोहनलाल जोशी और शांति त्रिवेदी गंभीर रुप से घायल हो गए। इससे आंदोलनकारी और उग्र हो गए। बिशनी देवी साह, कुंती वर्मा, मंगला देवी, भगीरथी देवी, जीवंती देवी, दुर्गा देवी पंत, तुलसी देवी रावत, भक्ति देवी त्रिवेदी, रेवती देवी आदि महिलाओं ने जुलूस का नेतृत्व किया।
पुलिस के लाठीचार्ज की सूचना मिलने पर स्वतंत्रता सेनानी बद्रीदत्त पांडे और देवीदत्त पंत अनेक लोगों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। इससे आंदोलनकारी महिलाओं को बल मिला और वे नगर पालिका में झंडारोहण करने में सफल रहीं।
![]() |
बिशनी देवी साह – स्वतंत्रता आन्दोलन के दौरान जेल जाने वाली उत्तराखंड की पहली महिला |
19 वर्ष की उम्र में स्वतंत्रता आंदोलन में कूदीं
बिशनी देवी शाह का जन्म बागेश्वर में 12 अक्तूबर 1902 को हुआ था। कक्षा चार तक पढ़ाई करने के बाद 13 वर्ष की आयु में उनका विवाह हो गया। 16 वर्ष की आयु में पति के देहांत के बाद उन्हें सामाजिक उपेक्षा का शिकार होना पड़ा। उस दौर में कम आयु में पति की मृत्यु होने पर अनेक महिलाएं सन्यास धारण कर माई बनने को विवश होती थीं। बिशनी देवी ने एकाकी जीवन चुनने के बजाय आजादी की मशाल थाम ली। 19 वर्ष की उम्र से उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाई। वह कुमाऊंनी कवि गौर्दा से प्ररित थीं जिन्होंने छुआछूत और अंधविश्वास जैसे विषयों पर कविताएं लिखी और गीत गाए।
- कुमाऊं के अल्मोड़ा में पहली बार बिशनी देवी ने ही तिरंगा फहराया था.(For the first time in Almora, Kumaon, Bishni Devi hoisted the tricolor.)
- उत्तराखंड की प्रसिद्ध महिलाएं राधा बहन(Famous Women of Uttarakhand Radha Sister)
- Chandraprabha Aitwal (चंद्रप्रभा एटवाल)
- उत्तराखंड की प्रसिद्ध महिलाएं चंद्रप्रभा एटवाल (Famous women of Uttarakhand Chandraprabha Aitwal)
- उत्तराखंड की प्रसिद्ध महिलाएं डॉ० हर्षवन्ती बिष्ट Famous women of Uttarakhand Dr. Harshwanti Bisht
- उत्तराखंड की प्रसिद्ध महिलाएं बछेन्द्रीपाल Famous Women of Uttarakhand Bachendripal
- उत्तराखंड की प्रसिद्ध महिलाएं श्रीमती बसंती बिष्ट Famous Women of Uttarakhand Smt. Basanti Bisht
- उत्तराखंड की प्रसिद्ध महिलाएं(Famous Women of Uttarakhand)
- पहाड़ी नारी उत्तराखण्डी धरोहर की रीढ़(Pahari woman backbone of Uttarakhandi heritage)
- रानी कर्णावती की कहानी और इतिहास...(Story and History of Rani Karnavati)
- उत्तराखंड की प्रसिद्ध महिलाएं टिंचरी माई Famous Women of Uttarakhand Tinchri Mai
- गढ़वाल-कुमाऊं की सेठाणी जसुली शौक्याणी, (garhwal-kumaon key sethani jasuli shaukyani,)
- तिलोत्तमा देवी उर्फ़ तीलू रौतेली
- उत्तराखंड की प्रसिद्ध महिलाएं मधुमिता बिष्ट – बैडमिंटन (Famous Women of Uttarakhand Madhumita Bisht – Badminton)
- उत्तराखंड की प्रसिद्ध महिलाएं माधुरी बर्थवाल(Famous Women of Uttarakhand Madhuri Barthwal)
- उत्तराखंड की प्रसिद्ध महिलाएं हंसा मनराल शर्मा /Famous Women of Uttarakhand "Hansa Manral Sharma"
- उत्तराखंड की प्रसिद्ध महिलाएं मानसी जोशी (बैडमिंटन खिलाड़ी) का जीवन परिचय(Famous Women of Uttarakhand "Biography of Mansi Joshi (Badminton Player)")
- उत्तराखंड की प्रसिद्ध महिलाएं गौरा देवी (Famous Women of Uttarakhand Gaura Devi)
- उत्तराखंड की प्रसिद्ध महिलाएं "रानी कर्णावती (नक्कटी रानी) कथा या कहानी" Famous Women of Uttarakhand "Rani Karnavati (Nakkati Rani) Katha or Story"
- उत्तराखंड की प्रसिद्ध महिलाएं भारतीय महिला क्रिकेटर एकता बिष्ट / Famous women of Uttarakhand Indian female cricketer Ekta Bisht
- उत्तराखंड की प्रसिद्ध महिलाएं स्नेह राणा एक भारतीय महिला क्रिकेट / Famous women of Uttarakhand Sneh Rana an Indian women's cricket
- उत्तराखंड की प्रसिद्ध महिलाएं आइरिन पन्त Famous women of Uttarakhand Irene Pant
- उत्तराखंड की प्रसिद्ध महिलाएं विमला देवी Famous Women of Uttarakhand Vimla Devi
- उत्तराखंड की प्रसिद्ध महिलाएं कुन्ती वर्मा Famous Women of Uttarakhand Kunti Verma
- उत्तराखंड की प्रसिद्ध महिलाएं जीवंती देवीFamous Women of Uttarakhand Jivanti Devi
- उत्तराखंड की प्रसिद्ध महिलाएं सरला बहन Famous Women of Uttarakhand Sarla Behn
- बसंती बिष्ट से पहले उत्तराखंड में जागर (Jagar in Uttarakhand before Basanti Bisht)
- गढ़वाल की महारानी कर्णावती जिसका पराक्रम देख डर जाते थे दुश्मन (Maharani Karnavati of Garhwal, whose enemies were afraid to see whose might)
- इतिहास के भूले बिसरे पन्नों से रानी कत्युरी की कहानी। (The story of Rani Katyuri from the forgotten pages of history.)
- उत्तराखंड की प्रसिद्ध महिलाएं जियारानी Famous Women of Uttarakhand Jiyarani
- उत्तराखंड की प्रसिद्ध महिलाएं रानी कर्णावती Famous Women of Uttarakhand Rani Karnavati
- उत्तराखण्ड के नशामुक्ति आन्दोलन की पुरोधा: टिंचरी माई (uttarakhand ke nashamukti andolan ki purodha: tinchery mai)
- उत्तराखंड की प्रसिद्ध महिलाएं जसुली शौक्याण Famous women of Uttarakhand Jasuli Shaukyaan
- उत्तराखंड की प्रसिद्ध महिलाएं तीलू रौतेली (Famous Women of Uttarakhand Teelu Rauteli )
- उत्तराखंड की प्रसिद्ध महिलाएं गौरा देवी Famous Women of Uttarakhand Gaura Devi
- श्रीमती कलावती देवी रावत" की प्रेरक कहानी ' Inspiring story of famous women of Uttarakhand "Smt. Kalawati Devi Rawat"
- उत्तराखंड की प्रसिद्ध महिलाएं "कबूतरी देवी" Famous Women of Uttarakhand "Kabutari Devi"
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें