सबसे बड़ी प्राकृतिक झील - रेणुका झील(Largest natural lake - Renuka Lake)

सबसे बड़ी प्राकृतिक झील - रेणुका झील sabse badi prakritik jhil - renuka jhil

रेणुका  झील (Renuka Lake) भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य के सिरमौर ज़िले में स्थित एक झील है। समुन्द्र तल से 672 मीटर की ऊँचाई पर स्थित, यह हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी झील है और इसकी परिधि 3,214 मीटर है। झील का नाम देवी रेणुका के नाम पर पड़ा है और इसके किनारे उनका एक मन्दिर स्थित है। सन् 2005 में इसे रामसर सम्मेलन द्वारा एक रामसर सूचित आर्द्रभूमि की मान्यता दी गई। झील पर नौका विहार उपलब्ध है। यहाँ पर एक सिंह सफारी और एक चिड़ियाघर हैं। प्रतिवर्ष नवम्बर में यहाँ एक मेला आयोजित करा जाता है।

सबसे बड़ी प्राकृतिक झील - रेणुका झील

रेणुका झील की कहानी और धार्मिक महत्व

ऐसा माना जाता है कि रेणुका झील भगवान परशुराम की माता रेणुका देवी का अवतार है, जो ऋषि जमदगिनी की पत्नी हैं। रेणुका झील के बारे में रहवासी अक्सर कई कहानियां सुनाते हैं। किंवदंती के अनुसार, सहस्रार्जुन नाम के एक दुष्ट राक्षस ने ऋषि जमदगिनी को मार डाला और उनकी पत्नी देवी रेणुका का अपहरण करने की कोशिश की। उससे बचने के लिए रेणुका ने खुद सरोवर में छलांग लगा दी। देवी रेणुका ने कई देवताओं द्वारा उन्हें बाहर निकालने की कोशिश करने के बाद हमेशा के लिए झील में रहने का फैसला किया। रेणुका झील का निर्माण देवी रेणुका के अवसान के बाद हुआ था। आपको बतादें कि इस झील को देखने में इसका आकार एक औरत के शरीर जैसे लगता है।  

सबसे बड़ी प्राकृतिक झील - रेणुका झील

रेणुका मेला

हर साल रेणुका झील के पास देवी रेणुका की अमरता के रूप में एक उत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस झील के किनारे अक्टूबर या नवंबर में दीपावली के त्योहार के बाद मेला लगता है। इस मेले में भाग लेने के लिए देश भर से संत विशेष रूप से रेणुका झील आते हैं।

हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी प्राकृतिक झील का क्या नाम है?

सही उत्तर सिरमौर है। रेणुका झील हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी प्राकृतिक झीलों में से एक है, यह कई मंदिरों और एक वन्यजीव अभयारण्य से घिरी हुई है। रेणुका झील हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में स्थित है।

हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी प्राकृतिक झील कौन सी है?

रेणुका झील भारत में हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में है और यह समुद्र तल से 672 मीटर ऊपर है। यह हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी झील है, जिसकी परिधि लगभग 3214 मीटर है।

टिप्पणियाँ

Popular Posts

Pahadi A Cappella 2 || Gothar Da Bakam Bham || गोठरदा बकम भम || MGV DIGITAL

एक कहानी वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की

Pahadi A Cappella 2 || Gothar Da Bakam Bham || गोठरदा बकम भम || MGV DIGITAL

कुमाऊँनी/गढ़वाली गीत : धूली अर्घ (Kumaoni/Garhwali Song : Dhuli Argh)

माँगल गीत : हल्दी बान - मंगल स्नान ( Mangal Song : Haldi Ban - Mangal Snan)