तारकेश्वर महादेव मंदिर पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड (Tarakeshwar Mahadev Temple Pauri Garhwal Uttarakhand)
ताड़केश्वर महादेव मंदिर (Tarkeshwar Mahadev Temple)
![]() |
तारकेश्वर महादेव मंदिर पौड़ी गढ़वाल |
ताड़केश्वर महादेव मंदिर का इतिहास
![]() |
तारकेश्वर महादेव मंदिर पौड़ी गढ़वाल |
माता लक्ष्मी ने खोदा था कुंड
![]() |
तारकेश्वर महादेव मंदिर पौड़ी गढ़वाल |
ताड़कासुर ने यहीं की थी तपस्या
इसलिए पड़ा मंदिर का नाम 'ताड़केश्वर'
माता पार्वती हैं मौजूद छाया बनकर
त्रिशूल रूपी वृक्ष
![]() |
तारकेश्वर महादेव मंदिर पौड़ी गढ़वाल |
पौराणिक कथा (Mythology of Tarkeshwar Temple)
![]() |
तारकेश्वर महादेव मंदिर पौड़ी गढ़वाल |
वैसे तो देवभूमि उत्तराखंड के पावन भूमि पर ढेर सारे पावन मंदिर और स्थल हैं। पर बलूत और देवदार के वनों से घिरा हुआ जिसे शिव की तपस्थली भी कहा जाता है, 'ताड़केश्वर' (Tarkeshwar) भगवान शिव का मंदिर। इस मंदिर के पीछे, पौराणिक कथाओं के अनुसार एक बेहद रोचक कहानी है।
ताड़कासुर नाम का एक राक्षस था, जिसने भगवान शिव की घोर तपस्या की थी। भगवान शिव ताड़कासुर की तपस्या से प्रसन्न हुये और उसे वरदान मांगने के लिए कहा। वरदान के रूप में ताड़कासुर ने अमरता का वरदान मांगा परन्तु भगवान शिव ने अमरता का वरदान नहीं दिया और कहा यह प्रकृति के विरुद्ध है, कुछ और वर मांगो। तब ताड़कासुर ने भगवान शिव के वैराग्य रूप को देखते हुए, कहा कि अगर मेरी मृत्यु हो तो सिर्फ आपके पुत्र द्वारा ही हो। ताड़कासुर जानता था, कि भगवान शिव एक वैराग्य जीवन व्यतीत कर रहे है, इसलिए पुत्र का होना असंभव था। तब भगवान शिव ने ताड़कासुर को वरदान दे दिया। वरदान मिलते ही ताड़कासुर ने अपना आतंक फैला दिया। शिवजी से वरदान पाकर ताड़कासुर अत्याचारी हो गया। परेशान होकर देवताओं और ऋषियों ने भगवान शिव से प्रार्थना की और ताड़कासुर का अंत करने के लिए कहा।
कई वर्षो के अन्तराल बाद माता पार्वती ने भगवान शिव से विवाह हेतु तप किया और अपने शक्ति रूप को जानने के बाद भगवान शिव से विवाह किया। विवाह के बाद माता पार्वती ने कार्तिक को जन्म दिया। भगवान शिव के आदेश पर कार्तिकेय ताड़कासुर से युद्ध करते हैं। जब ताड़कासुर अपनी अन्तिम सांसे ले रहा था, तब अपना अंत नजदीक जानकर ताड़कासुर भगवान शिव से क्षमा मांगता है। भोलेनाथ ताड़कासुर को क्षमा कर देते हैं और वरदान देते हैं कि कलयुग में इस स्थान पर तुम्हारे नाम से मेरी पूजा होगी, इसलिए असुरराज ताड़कासुर के नाम से यहां भगवान शिव 'ताड़केश्वर महादेव' कहलाते हैं।
कई युगों पहले ताड़केश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग मौजूद था, लेकिन अब भगवान शिव की मूर्ति मौजूद है जिसकी पूजा होती है। भगवान शिव की मूर्ति उसी जगह है, जहां पर कभी शिवलिंग मौजूद था।
ताड़केश्वर महादेव मंदिर कैसे पहुँचे (How to reach Tarkeshwar Mahadev Temple)
- श्री शिवजी की आरती (शिवजी की आरती) (Lord Shiva / Mahadev - Aarti of Shri Shiva (Aarti of Shiva))
- श्री महाकाल की आरती / श्री महाकाल स्तुति (Shri Mahakal Ki Aarti Shri Mahakal Stuti )
- भगवान् शिव या भोलेनाथ / महादेव - शिव आरती (Lord Shiva or Bholenath / Mahadev - Shiva Aarti)
- भगवान शिव के 108 नामों (Lord Shiva or Bholenath / Mahadev - 108 names of Lord Shiva)
- भगवान् शिव या भोलेनाथ / महादेव - भगवान शिव मंत्र (Lord Shiva or Bholenath / Mahadev - Lord Shiva Mantra)
- द्वादश ज्योतिर्लिंग स्तोत्रम (Lord Shiva / Mahadev Dwadash Jyotirlinga Stotram)
- काशी विश्वनाथष्टकम स्तोत्रम (Lord Shiva / Mahadev - Kashi Vishwanathshtakam Stotram)
- अर्ध नारीश्वर अष्टकम स्तोत्रम (Lord Shiva or Bholenath / Mahadev - Ardh Narishwar Ashtakam Stotram)
- शिवाष्टकम स्तोत्रम (Lord Shiva or Bholenath / Mahadev - Shivashtakam Stotram)
Frequently Asked Questions (FAQs):
1. तारकेश्वर महादेव मंदिर कहां स्थित है?
तारकेश्वर महादेव मंदिर उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित है। यह लैंसडाउन से लगभग 37 किलोमीटर और कोटद्वार से 77 किलोमीटर की दूरी पर है।
2. ताड़केश्वर महादेव मंदिर का पौराणिक महत्व क्या है?
मंदिर का नाम राक्षस ताड़कासुर के नाम पर पड़ा, जिसने यहां भगवान शिव की कठोर तपस्या की थी। शिवजी ने उसे वरदान दिया, और बाद में उनके पुत्र कार्तिकेय ने ताड़कासुर का अंत किया। शिवजी ने ताड़कासुर को क्षमा कर यहां उसकी पूजा का वरदान दिया।
3. तारकेश्वर मंदिर का वातावरण कैसा है?
यह मंदिर देवदार, चीड़, और बुरांश के घने जंगलों के बीच स्थित है, जो इसे एक शांत और पवित्र स्थान बनाते हैं। यहां विशेष रूप से महाशिवरात्रि पर भक्तों की भीड़ उमड़ती है।
4. तारकेश्वर महादेव मंदिर तक कैसे पहुंचा जा सकता है?
- सड़क मार्ग: लैंसडाउन और कोटद्वार से टैक्सी या बस के माध्यम से।
- रेल मार्ग: नजदीकी रेलवे स्टेशन कोटद्वार है।
- हवाई मार्ग: सबसे नजदीकी हवाई अड्डा जॉली ग्रांट एयरपोर्ट (देहरादून) है।
5. तारकेश्वर महादेव मंदिर के मुख्य आकर्षण क्या हैं?
- त्रिशूल आकार का देवदार का पेड़।
- माता लक्ष्मी द्वारा खोदा गया पवित्र कुंड।
- मंदिर में घंटियों की अद्भुत संख्या, जो भक्तों की मनोकामनाओं का प्रतीक है।
- महाशिवरात्रि पर विशेष पूजा।
6. क्या तारकेश्वर महादेव मंदिर में कोई विशेष मान्यता है?
जी हां, यहां सरसों का तेल और साल के पत्तों का लाना वर्जित है। इसके अलावा, यहां सात देवदार के वृक्ष माता पार्वती का प्रतीक माने जाते हैं, जो भगवान शिव को छाया प्रदान करने के लिए प्रकट हुए थे।
7. तारकेश्वर मंदिर में भक्तों द्वारा घंटियां क्यों चढ़ाई जाती हैं?
मान्यता है कि भक्तों की मनोकामना पूर्ण होने के बाद वे यहां घंटियां अर्पित करते हैं। मंदिर परिसर में हजारों घंटियां इसकी पुष्टि करती हैं।
8. महाशिवरात्रि पर तारकेश्वर महादेव मंदिर में क्या होता है?
महाशिवरात्रि के अवसर पर यहां विशेष पूजा और अनुष्ठान होते हैं। इस दिन शिवभक्त दूर-दूर से भगवान शिव का आशीर्वाद लेने आते हैं।
9. तारकेश्वर महादेव मंदिर में कौन-कौन सी सुविधाएं उपलब्ध हैं?
मंदिर परिसर के पास भक्तों और पर्यटकों के लिए दो धर्मशालाएं उपलब्ध हैं।
10. मंदिर से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण पौराणिक कथाएं क्या हैं?
मंदिर से जुड़ी एक कथा यह भी है कि यहां के साधु आस-पास के जीव-जंतुओं को सताने वाले लोगों को दंड देते थे, जिससे यह जगह 'ताड़केश्वर' नाम से प्रसिद्ध हुई।
टिप्पणियाँ