खूबसूरत हिमाचल प्रदेश - पहाड़ शायरी स्टेटस 🌄 Beautiful Himachal Pradesh - Pahar Shayari Status 🌄

खूबसूरत हिमाचल प्रदेश - पहाड़ शायरी स्टेटस 🌄 Beautiful Himachal Pradesh - Pahar Shayari Status 🌄


हिमाचल प्रदेश को देव भूमि या देव भूमि के नाम से भी जाना जाता है, जिसका अर्थ है 'देवताओं की भूमि' और वीर भूमि जिसका अर्थ है 'बहादुरों की भूमि'। मुख्य रूप से पहाड़ी क्षेत्र जिसमें वर्तमान हिमाचल प्रदेश शामिल है, प्रागैतिहासिक काल से ही बसा हुआ है, जहां अन्य क्षेत्रों से मानव प्रवास की कई लहरें देखी गई हैं।

हिम का है आँचल प्यारा हिमाचल
सुंदरता इसकी कहर ढा रही
शिरोधरा में हिंदुस्तां के
ज्यों माला मुक्ता की मन भा रही
हिम का है आँचल......
--हिमाचल प्रदेश शायरी स्टेटस 🌄
****
*पहाड़ों की शान*
पहाड़ों की ऊँचाइयों में, शांति का आलम है।
सुकून की धरती पर, खड़ा ये क़ालम है।
--हिमाचल प्रदेश शायरी स्टेटस 🌄
****
कही गर्मी तो कही सर्दी
कही झील तो कहीं नदी।
कही उजाड़ तो कहीं पहाड़
कही खेत तो कहीं रेत।
--हिमाचल प्रदेश शायरी स्टेटस 🌄
****
बर्फ की चादर से ढके शिखर,
चांदनी की रोशनी में चमकते हैं।
वन के गहने से सजी पृथ्वी,
दर्शनीय रंगमंच पर सजती है।
--हिमाचल प्रदेश शायरी स्टेटस 🌄
****
रावी,व्यास,सतलुज और यमुना
कल कल करके बहती हैं।
हिम से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़
हिम और अचल का है ये जोड़।
--हिमाचल प्रदेश - पहाड़ शायरी स्टेटस 🌄
****
झूम उठती है आँखे मुस्कुरा देता है चेहरा
जब भी करता तेरा दीदार हूँ
जन्म दिया तूने अपनी पावन धरती पर
ए हिमाचल मैं तेरा शुक्रगुजार हूँ..
--हिमाचल प्रदेश - पहाड़ शायरी स्टेटस 🌄
****
देवो का जहाँ वास है, नदियों का जहाँ उपकार है,
वादिया जहाँ की खूबसूरत हैं, मेरा घर “ हिमाचल” वही है !!
--हिमाचल प्रदेश - पहाड़ शायरी स्टेटस 🌄
****
वक्त की दौड़ से भी तेज दौड़ रहा हूँ मैं
जो मिल चुका था, स्वर्ग सा वही छोड़ रहा हूँ मैं
क्या किस्मत लिखने में कमी कर दी तूने,
न चाहकर भी अपना पहाड़ छोड़ रहा हूँ मैं!
--हिमाचल प्रदेश - पहाड़ शायरी स्टेटस 🌄
****
हम जहां के रहने वाले हैं,
वहाँ मौसम रंग बदलता है, वहाँ के लोग नहीं,
(जय देवभूमि  हिमाचल ) !!
--हिमाचल प्रदेश - पहाड़ शायरी स्टेटस 🌄
****
 हिमाचल सी हो गई जिंदगी,
खूबसूरत तो बहुत है, पर आपदाये भी कम नहीं है !!
--हिमाचल प्रदेश - पहाड़ शायरी स्टेटस 🌄
****
चम्बा की मिंजर, कुल्लू दशहरा
मेलों से बढ़ता है भाईचारा
मंडी की शिवरात्रि में ओ भोले
बम-बम का गुंजन सुनो हर कहीं
हिम का है आँचल......
--हिमाचल प्रदेश - पहाड़ शायरी स्टेटस 🌄
****
लाहौल में रहती है श्वेत चादर
हमीरपुर के न कोई बराबर
पढ़े-लिखों की गर बात हो तो
साक्षरता में तो है अव्वल यही
हिम का है आँचल......
--हिमाचल प्रदेश - पहाड़ शायरी स्टेटस 🌄
****
काँगड़ा के मंदिर,शिमला की मौजें
मॉल और रिज पर प्रयटकों की फ़ौजें
बिलासपुर की गोविन्दसागर
झीलों की रानी है जाती कही
हिम का है आँचल......
--हिमाचल प्रदेश - पहाड़ शायरी स्टेटस 🌄
****
सोलन में मिलते मशरूम,टमाटर
सिरमौरवासी अदरक लगाकर
मेहनतकश और दरियादिल ये
भाता जो मन को, हैं करते वही
हिम का है आँचल......
--हिमाचल प्रदेश - पहाड़ शायरी स्टेटस 🌄
****
किन्नौर में हैं नभ छूते भूधर
पर्वत हिमाचल की हैं धरोहर
ऊना को अपनी गोदी में भरकर
लोरी सुनाता शिवालिक यहीं
हिम का है आँचल......
--हिमाचल प्रदेश - पहाड़ शायरी स्टेटस 🌄
****
देवताओं की भूमि हिमाचल
किसानों की जमीें हिमाचल।
फल फूलों से लदा हिमाचल
बाग बगीचे से सज़ा हिमाचल।
*****
हिम का है आँचल प्यारा हिमाचल
सुंदरता इसकी कहर ढा रही
शिरोधरा में हिंदुस्तां के
ज्यों माला मुक्ता की मन भा रही
हिम का है आँचल.....
****
--हिमाचल प्रदेश - पहाड़ शायरी स्टेटस 🌄

टिप्पणियाँ

Popular Posts

Pahadi A Cappella 2 || Gothar Da Bakam Bham || गोठरदा बकम भम || MGV DIGITAL

एक कहानी वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की

Pahadi A Cappella 2 || Gothar Da Bakam Bham || गोठरदा बकम भम || MGV DIGITAL

कुमाऊँनी/गढ़वाली गीत : धूली अर्घ (Kumaoni/Garhwali Song : Dhuli Argh)

माँगल गीत : हल्दी बान - मंगल स्नान ( Mangal Song : Haldi Ban - Mangal Snan)