फूलों की घाटी : उत्तराखंड की लोक-कथा Phoolon Ki Ghati : Lok-Katha (Uttarakhand)

फूलों की घाटी : उत्तराखंड की लोक-कथा

बहुत पुरानी बात है। हिमालय पर्वत की घाटी में एक ऋषि रहते थे। वे गोरे-चिट्टेथे, उनकी श्वेत धवल दाढ़ी था और कंद, मूल, फल खाते थे । अपना अधिक समय वह तपस्या में व्यतीत करते थे। कभी-कभी बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच अकेले वह उदास हो जाते। उदासी तोड़ने के लिए अक्सर वह जोर से बोलने लगते। उन्हीं की आवाज ऊंचे पर्वतों से टकराकर लौट आती। दूर-दूर तक नजर दौड़ाकर वह कुछ खोजने लगते। चारों ओर दूध-सी सफेद बर्फ ही दिखाई देती। उनका मन और उदास हो जाता।

एक दिन उन्होंने ध्यान लगाकर भगवान से कहा, ‘प्रभु कभी-कभी मन नहीं लगता, सूने पहाड़ की उदासी काटने लगती है। कुछ कृपा करो।’

ऋषि अभी ध्यानमग्न ही थे, तभी उन्हें छम-छम करती पायल की झंकार सुनाई दी। उन्होंने आंखे खोलीं। देखा, हिम-सी एक बालिका श्वेत वस्त्रों से सजी सामने खड़ी थी। मंत्रमुग्ध ऋषि ने दौड़कर बच्ची को गोद में उठा लिया। उनका हृदय पुलकित हो उठा। खुशी में आंखों से आंसू बहने लगे।
ऋषि के आंसू बहते देख, बच्ची मीठी वाणी में बोली, ‘बाबा रोते क्यों हो?’
‘मैं रो नहीं रहा हूं। ये खुशी के आंसू हैं मेरी बच्ची। बताओ, तुम कहां से आई हो? तुम्हारा नाम क्या है? तुम किसकी बेटी हो?’ ऋषि ने पूछा।
बच्ची बोली, ‘मैं नीचे की घाटियों से आई हूं। मेरी मां ने मुझे तुम्हारे पास भेजा है। मेरी मां का नाम प्रकृति है। मेरा नाम है सुषमा।’
‘तुम कब तक मेरे पास रहोगी? मुझे लगता है, अब एक बार तुम्हें पा लिया तो मैं एक क्षण भी तुम्हारे बिना न रह सकूंगा। अब तुम मुझे छोड़कर कभी न जाना।’ कहते हुए वृद्ध ऋषि विभोर हो गए।


‘मैं तुम्हारे पास ही रहूंगी बाबा। मेरी मां ने कहा है, उदास ऋषि के चारों तरफ खुशी बिखेर देना, ताकि कभी किसी को भी भविष्य में हिमालय में उदासी न घेरे। मैं कभी भी तुम्हें छोड़कर न जाऊंगी। आज से तुम मेरे बाबा हो। यह हिमालय मेरा घर है।’ बच्ची ने कहा। ऋषि प्रसन्न थे। वह बच्ची का हाथ थामे, बर्फानी पर्वतों पर घूमते। कभी उसे गोद में लिए मीलों चलते। दोनों प्रसन्न थे। अक्सर ऋषि बालिका को कथा सुनाते।

एक दिन ऋषि ने बालिका को हंसने वाली मनोरंजक कथा सुनाई, तो वह खिलखिला कर हंस दी। जब वह खिलखिल हंस रही थी, तो ऋषि उसी तरफ देख रहे थे। बच्ची की हंसी के साथ रंग-बिरंगे, सुंदर फूल झर रहे थे। वह मंद हवा के साथ दूर-दूर तक फैलते जा रहे थे। थोड़ी देर में बच्ची ने हंसना बंद किया। तब तक दूर-दूर तक फूल ही फूल धरती पर उग आए थे। ऋषि ने दूर तक देखा और मुसकुराकर कहा, ‘यही है फूलों की घाटी। इस धरती का स्वर्ग।’

फूलों के सौंदर्य में डूबे ऋषि बालिका के साथ घूमते रहे। एक दिन उनकी अंगुली पकड़े बालिका ठुमक-ठुमक कर चल रही थी, तभी एकाएक उसका पैर फिसला और उसे चोट आ गई। कोमल तो वह थी ही। ऊं…ऊं… करके रोने लगी। बड़ी-बड़ी आंखों से मोती से आंसू ढुलक-ढुलक कर धरती पर गिरने लगे। ऋषि ने उसे संभाला। चोट को सहलाया। बच्ची चुप हुई, तो ऋषि ने देखा कि जहां-जहां आंसू की बूंदे गिरी थीं, वहां जल धाराएं बह रही हैं। निर्झर झर रहे हैं। ऋषि जैसे तृप्त हो गए, उस दृश्य को देखकर।

सचमुच बच्ची ने ऋषि की उदासी मिटा दी। मुदित मन से ऋषि उसे लिए ऊंची चोटियों पर, यहां से वहां जाते। जहां बच्ची हंसती, वहां फूल बिखर जाते, जहां रोती, वहां झरने बहते, अब सुंदरता हिमालय पर सर्वत्र छा गई। ऋषि की उदासी दूर हो गई। बाबा और बच्ची दोनों मगन थे।

समय बीतने लगा। बहुत-बहुत वर्षों बाद बर्फानी पर्वतों, फूलों की घाटियों और नदी-झरनों के नीचे की घाटियों में रहने वालों को इस अनोखे सौंदर्य की खबर मिली। वे लोग मार्ग खोज-खोज कर ऊपर जाने लगे। कठिन मार्ग में उन्हें थकावट लगती, कष्ट होता, पर ऊपर पहुंचकर सब भूल जाते। धीरे-धीरे अपने मार्ग के कष्ट को दूर करने के लिए उन्होंने अच्छा सुगम मार्ग बनाने का विचार किया। हरी-भरी धरती पर लगे कुदाल चलाने। कभी सह लेती धरती मां, पर कभी गुस्से से गरज पड़ती और पहाड़ टूट जाते। हरियाली पर टूटा पहाड़ मनुष्य की निर्दयता की कहानी कहता।

लोग आने लगे, ऋषि और बालिका ऊंची-ऊंची चोटियों की ओर बढ़ने लगे। वे जहां जाते, सूखे पर्वत सौंदर्य से भर जाते। इस तरह ऋषि ने सुषमा को साथ लगाकर हिमालय को स्वर्ग के समान बना दिया। आज ऋषि नहीं है, मगर हिमालय के झरनों, हरे मैदानों और फूलों की घाटी के रूप में सुषमा चारों ओर जैसे हंसती-मुसकुराती ऋषि की कहानी कहती दीख पड़ती है।

"फूलों की घाटी" की इस लोक-कथा से हमें कई महत्वपूर्ण सीख मिलती हैं:

  1. प्रकृति और मनुष्य के संबंध की सुंदरता: यह कहानी दिखाती है कि जब मनुष्य प्रकृति से जुड़ता है, तो उसे सुकून और शांति मिलती है। ऋषि की उदासी तब खत्म होती है जब प्रकृति (सुषमा) उनके जीवन में खुशी लेकर आती है। इसका संदेश है कि प्रकृति हमारी उदासी और चिंता को मिटा सकती है, हमें उसे सहेजना चाहिए।

  2. खुशी और सौंदर्य फैलाना: बालिका सुषमा की हंसी से फूल झरते हैं और रोने से झरने बनते हैं। इससे यह शिक्षा मिलती है कि हम अपने आसपास सकारात्मकता और खुशी फैलाएं तो जीवन में सुंदरता और सौंदर्य भी बढ़ता है।

  3. दुख को स्वीकार करना: बालिका के आंसुओं से झरने बहने लगते हैं, जो दर्शाता है कि दुख और कठिनाई भी जीवन का हिस्सा हैं, लेकिन उन्हें स्वीकार कर हम जीवन को और भी सुंदर बना सकते हैं। कभी-कभी दुख से भी सौंदर्य और शांति उत्पन्न होती है।

  4. प्रकृति का संरक्षण: जैसे-जैसे लोग इस सुंदरता को देखने आते हैं, कुछ लोग प्रकृति को नुकसान भी पहुंचाते हैं। इससे यह सीख मिलती है कि हमें प्रकृति के संसाधनों का सम्मान और संरक्षण करना चाहिए, ताकि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए भी सुरक्षित रहे।

  5. सुख-दुख का संतुलन: कहानी यह भी सिखाती है कि जीवन में सुख और दुख दोनों आते हैं, लेकिन जब हम सकारात्मक रहते हैं और अपने आसपास प्रेम और सौंदर्य फैलाते हैं, तो जीवन सुंदर बन जाता है।

उत्तराखंड की फूलों की घाटी के संदर्भ में पूछे जाने वाले सवाल और उनके उत्तर:

  1. फूलों की घाटी कहां स्थित है?

    • फूलों की घाटी उत्तराखंड राज्य में चमोली जिले के हिमालय क्षेत्र में स्थित है। यह एक विश्व धरोहर स्थल है, जो अपने प्राकृतिक सौंदर्य और दुर्लभ वनस्पतियों के लिए प्रसिद्ध है।
  2. फूलों की घाटी में कौन-कौन से फूल पाए जाते हैं?

    • फूलों की घाटी में लगभग 300 से ज्यादा किस्मों के दुर्लभ और रंग-बिरंगे फूल पाए जाते हैं, जिनमें ब्रह्मकमल, ब्लू पॉपी, और कोबरा लिली शामिल हैं।
  3. फूलों की घाटी की कहानी का क्या महत्व है?

    • फूलों की घाटी की लोक-कथा यह संदेश देती है कि प्राकृतिक सुंदरता और हरियाली का महत्व कितना अद्वितीय है। यह कहानी ऋषि और सुषमा के माध्यम से प्रकृति और उसकी शक्तियों के प्रति आभार और संरक्षण की भावना जागृत करती है।
  4. फूलों की घाटी का यात्रा समय कब होता है?

    • फूलों की घाटी की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय जून से अक्टूबर के बीच होता है, जब फूल खिलते हैं और घाटी अपने सबसे सुंदर रूप में होती है।
  5. क्या फूलों की घाटी तक पहुंचना कठिन है?

    • फूलों की घाटी तक पहुंचने के लिए गोविंदघाट से ट्रेक करना पड़ता है। गोविंदघाट से घांघरिया तक का ट्रेक लगभग 13 किलोमीटर लंबा होता है, जिसके बाद फूलों की घाटी तक का ट्रेक किया जाता है। रास्ता थोड़ा कठिन हो सकता है, लेकिन प्राकृतिक सौंदर्य इसे आसान बना देता है।
  6. फूलों की घाटी को विश्व धरोहर का दर्जा कब मिला?

    • फूलों की घाटी को 2005 में यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल का दर्जा दिया गया।
  7. फूलों की घाटी की यात्रा के लिए क्या तैयारी करनी चाहिए?

    • यात्रा के लिए अच्छी शारीरिक तैयारी, पानी की बोतल, हल्का खाना, ट्रेकिंग शूज़, और जरूरी दवाइयां लेकर जाना चाहिए। ऊंचाई पर मौसम ठंडा हो सकता है, इसलिए गर्म कपड़े भी जरूरी हैं।
  8. फूलों की घाटी की दूरी और ट्रेक की कुल लंबाई कितनी होती है?

    • फूलों की घाटी तक का ट्रेक गोविंदघाट से शुरू होता है, जो लगभग 16 किलोमीटर लंबा है। इसमें 13 किलोमीटर गोविंदघाट से घांघरिया और 3 किलोमीटर घांघरिया से फूलों की घाटी तक का रास्ता होता है।
  9. फूलों की घाटी में कौन-कौन से वन्यजीव पाए जाते हैं?

    • फूलों की घाटी में तेंदुआ, हिमालयी भालू, मोनाल, और लाल लोमड़ी जैसे वन्यजीव पाए जाते हैं। यहाँ कई प्रकार के पक्षी और कीट भी देखे जा सकते हैं।
  10. फूलों की घाटी में रुकने की सुविधा क्या है?

    • फूलों की घाटी के पास घांघरिया में ठहरने के लिए कुछ होटल और गेस्ट हाउस उपलब्ध हैं, लेकिन घाटी के भीतर कोई आवास सुविधा नहीं है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Most Popular

केदारनाथ स्टेटस हिंदी में 2 लाइन(kedarnath status in hindi 2 line) something
जी रया जागी रया लिखित में , | हरेला पर्व की शुभकामनायें  (Ji Raya Jagi Raya in writing, | Happy Harela Festival )
हिमाचल प्रदेश पर शायरी स्टेटस कोट्स इन हिंदी(Shayari Status Quotes on Himachal Pradesh in Hindi)
 हिमाचल प्रदेश की वादियां शायरी 2 Line( Himachal Pradesh Ki Vadiyan Shayari )
महाकाल महादेव शिव शायरी दो लाइन स्टेटस इन हिंदी (Mahadev Status | Mahakal Status)
हिमाचल प्रदेश पर शायरी (Shayari on Himachal Pradesh )
गढ़वाली लोक साहित्य का इतिहास एवं स्वरूप (History and nature of Garhwali folk literature)
श्री बद्रीनाथ स्तुति (Shri Badrinath Stuti) Badrinath Quotes in Sanskrit
150+ उत्तराखंड सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर हिंदी में | Gk in Hindi - 150 +  Uttarakhand GK Question Answers in Hindi | Gk in hindi
Pahadi A Cappella 2 || Gothar Da Bakam Bham || गोठरदा बकम भम || MGV DIGITAL