जीवन की सच्चाई और प्रेरणादायक विचार | Best Life Quotes in Hindi
1.
वर्तमान ही अनमोल है,
इसलिए मौज से जी लो।
कारण कि भूतकाल वापस आता नहीं,
और भविष्य की किसी को खबर नहीं!
2.
खुश रहना है तो
जिंदगी के फैसले अपनी
परिस्थिति को देख कर ले,
दुनिया को देखकर नहीं..
क्योंकि जो दुनिया को देखकर
फैसले लेते हैं, वो दुखी ही रहते हैं..
3.
वृक्ष कभी इस बात पर दुःखी नहीं होता
कि उसने कितने पुष्प खो दिए!
वह सदैव नए फूलों के सृजन में व्यस्त रहता है,
जीवन में कितना कुछ खो गया,
इस पीड़ा को भूलकर,
क्या नया कर सकते हैं, इस पर विचार करें..
4.
नेक लोगों की संगत से हमेशा
भलाई ही मिलती है क्योंकि
हवा जब फूलों से गुजरती है,
तो वह भी खुशबूदार हो जाती है।
5.
आपके बुरे वक्त में सारी दुनिया
साथ छोड़ सकती है,
पर एक माँ ही है जो हमेशा
आपके साथ रहती है..!!
6.
शक की आदत से भयानक कुछ भी नहीं है।
शक लोगों को अलग करता है,
यह एक ऐसा ज़हर है
जो मित्रता खत्म करता है
और अच्छे रिश्तों को तोड़ता है।
7.
जिंदगी क्या है?
1 से 10 साल : उम्र कितनी है?
10 से 20 साल : मार्क्स कितने हैं?
20 से 30 साल : कमाई कितनी है?
30 से 40 साल : बच्चे कितने हैं?
40 से 50 साल : संपत्ति कितनी है?
50 से 60 साल : कितना BP और SUGAR है?
60 से 70 साल : कितनी पेंशन है?
70 के बाद : और कितना जीना है?
8.
एक छोटी सी कील
गाड़ी की गति बदल सकती है,
तो याद रखिए
एक छोटा सा नेगेटिव विचार भी
मनुष्य की गति रोक सकता है...!!
9.
मुश्किलों से भागना
आसान होता है,
ज़िन्दगी में हर पल
इम्तिहान होता है,
जो डर गया वो
खाली हाथ होता है,
जो लड़ गया उसके पास
सारा जहां होता है।
10.
अगर हम सफल होना चाहते हैं,
तो हमें जिम्मेदार बनना होगा।
जब हम जिम्मेदारियां लेंगे,
तभी आगे बढ़ेंगे...
काम तो सभी करते हैं,
लेकिन सफलता कुछ ही
लोगों को मिल पाती है।
जो लोग नई-नई जिम्मेदारी
लेने के लिए तैयार रहते हैं,
उनके जीवन में बदलाव जरूर आता है।
ऐसे ही लोगों को बड़ी
सफलता भी मिलती है।
11.
महान लोगों की पहली जीत
नींद पर होती है।
जितने बड़े सपने होते हैं,
उनको उतनी कम नींद आती है…!
12.
खुद को शिक्षित समझकर
भगवान को भूलने की
गलती कभी मत करना,
क्योंकि काल कर्म देखता है डिग्री नहीं...!
13.
हर इंसान अच्छा भी है और बुरा भी!
अगर हम यह समझते हैं कि
कोई इंसान सिर्फ अच्छा ही है
या कोई सिर्फ बुरा ही है,
तो हमारी समझदारी में कमी है!
कोई इंसान हमें तब तक अच्छा लगता है,
जब तक वह हमारे हिसाब से चलता है,
हमारी पसंद का काम करता है,
अच्छा व्यवहार करता है!
जिस दिन वह इंसान हमारे
विचारों, सोच, पसंद, ज़रूरत से
विपरीत काम करने लग जाता है,
वह इंसान हमें बुरा लगने लगता है!
14.
माता-पिता भले ही अनपढ़ क्यों न हों,
लेकिन शिक्षा और संस्कार देने की
जो क्षमता उनमें है, वह दुनिया के
किसी स्कूल में नहीं है...!
15.
लड़ लो, झगड़ लो लेकिन
कभी परिवार से अलग मत होना।
क्योंकि बिना गुच्छे वाले अंगूर का
कोई मोल भाव नहीं होता।
16.
किसी से ईर्ष्या करके मनुष्य उसका
कुछ नहीं बिगाड़ सकता,
पर अपनी नींद और सुख-चैन
अवश्य खो देता है...!
17.
इंसान जब श्मशान से किसी अपने को
अग्नि में अर्पण करके आता है,
तो रास्ते भर वह सब बुराइयाँ छोड़कर
जीवन सार्थक बनाने का प्रण
मन ही मन में करता है।
परंतु घर आकर वह जैसे ही नहाता है,
उसके समस्त सुविचार धुल जाते हैं
और वह उसी दुनिया में वापस रंग जाता है,
यही जीवन है।
टिप्पणियाँ