गहत (कुलथ) की रोटीगुटके – पौष्टिक और स्वादिष्ट उत्तराखंडी व्यंजन (Gahat (Kulath) ki Rotigutke – Nutritious and Delicious Uttarakhandi Dish)

गहत (कुलथ) की रोटीगुटके – पौष्टिक और स्वादिष्ट उत्तराखंडी व्यंजन

गहत की रोटीगुटके उत्तराखंड का एक पारंपरिक और स्वास्थ्यवर्धक व्यंजन है, जो स्वाद और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह रोटी खासतौर पर ब्रेकफास्ट में खाई जाती है और ऊर्जा से भरपूर होती है। गहत की दाल का इस्तेमाल इसे और भी स्वादिष्ट बनाता है। अगर आप कुछ नया और हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं, तो गहत की रोटीगुटके एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है।

गहत (कुलथ) की रोटीगुटके बनाने की सामग्री:

  • गेंहू का आटा – आवश्यकतानुसार
  • अजवाइन – ½ चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • गहत दाल – 1 कप

गहत की रोटीगुटके बनाने की विधि:

  1. सबसे पहले गहत की दाल को रात भर पानी में भिगोकर रख दें।
  2. अगले दिन, दाल को धोकर उबाल लें और इसका मोटा पेस्ट बना लें।
  3. अब इस दाल के पेस्ट में अजवाइन और नमक को अच्छे से मिला लें।
  4. गेंहू का आटा गूंथ लें। फिर इस आटे के अंदर गहत की दाल का पेस्ट भरकर रोटी के आकार में बेल लें।
  5. अब तवे पर रोटी को पकाते जाएं। आप चाहें तो इसमें घी का प्रयोग करके इसे गहत के पराठे भी बना सकते हैं, जो खाने में और भी लजीज होते हैं।
  6. गरमागरम गहत की रोटीगुटके तैयार हैं। इन्हें ताजे घी के साथ सर्व करें और आनंद लें।

गहत की रोटीगुटके न केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि यह पोषक तत्वों से भी भरपूर होती है। यह खासतौर पर उन लोगों के लिए आदर्श है, जो हेल्दी और स्वादिष्ट खाने की तलाश में होते हैं

टिप्पणियाँ