Shani Dev Status, Shayari & Quotes in Hindi

Shani Dev Status, Shayari & Quotes in Hindi

शनिदेव, कर्म और न्याय के देवता, हमारी जिंदगी में कर्म का महत्व सिखाते हैं। शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है और उनके आशीर्वाद से सभी बाधाएं दूर होती हैं। इस ब्लॉग में प्रस्तुत हैं शनिदेव से जुड़ी स्टेटस, शायरी, और कोट्स, जो उनके प्रति आपकी भक्ति को और गहरा करेंगे।


Shani Dev Status in Hindi

  1. शनिवार के शुभ दिन पर चल मन शनि के धाम,
    जो पूजा शनिदेव की करे उसके बन जाएँ बिगड़े काम..!! जय शनिदेव

  2. भले ही मूर्ति बनकर बैठे हैं पर मेरे साथ खड़े हैं,
    आये संकट जब भी मुझ पर मुझ से पहले मेरे Shani Dev लड़े हैं..!!

  3. शनि वो हस्ती हैं जिस से मिलने के लिए यह पूरा संसार तरसता है,
    और हम उनसे उसी महफिल में रोज उनके दिल में बिठा के रखते हैं..!!

  4. सेवा हर इंसान की कीजिए और उम्मीद किसी से मत रखना,
    क्योंकि सेवा का सही कीमत ईश्वर दे सकता है आदमी नहीं..!!

  5. धन दौलत को चाहने वाला फकीर हो जाता है,
    और शनि महाराज को चाहने वाला अमीर हो जाता है..!!


Shani Dev Shayari in Hindi

  1. दौलत छोड़ी, दुनिया छोड़ी सारा खजाना छोड़ दिया,
    शनि देव के प्यार में दीवानों ने राज घराना छोड़ दिया..!!

  2. कर्म करो ऐसा कि सबको हो फक्र,
    हरदम समय का चलता है चक्र,
    सिर्फ भगवान शनि की दृष्टि,
    ना हो हमारे शुभ कार्यों पर वक्र..!!

  3. कभी मंगल तो कभी शनि, कभी राहु भारी है,
    हर किसी के जीवन में इक संघर्ष जारी है..!! शुभ शनिवार

  4. अगर आज दुःख के बादल छाए हैं,
    तो कल सुख की बरसात भी लाएंगे,
    मैं भी भगवान शनि देव का भक्त हूँ,
    देखता हूँ कब तक मुझे वो रुलाएंगे..!! ॐ शनि देवाय नमः

  5. मौत का डर उनको लगता है जिनके कर्मों में दाग है,
    हम तो Shanidev के भक्त हैं हमारे तो खून में ही आग है..!!


Shani Dev Quotes in Hindi

  1. चल रहा हूं शनि बाबा की छाया और तेरा ही आशीर्वाद है,
    बाकी तो धन-दौलत का जंजाल है..!!

  2. पीपल के पेड़ के नीचे कितना भी दीपक जला लो,
    अगर गरीब आदमी का पेट खाली है ऐसे कर्म का क्या फायदा..!! जय हो शनि महाराज की

  3. शनिदेव और मैं दोनों ही बड़े दिलवाले हैं,
    वह मेरी गलतियों को माफ करता है,
    और मैं उनकी सेवा करता हूँ..!!

  4. ये शनि देव जिंदगी भले ही छोटी देना,
    लेकिन वर्षों तक दुनिया वालों के दिलों में राज करूं,
    और अच्छे कर्म कर सकूं..!! जय हो शनि देव की

  5. अच्छे कर्म करने का अगर करो वादा,
    तो शनि देव किसी काम में नहीं डालेंगे बाधा..!! जय श्री शनि देव महाराज


शनि देव को समर्पित: एक अद्भुत कविता और श्रद्धांजलि

शनि देव, कर्म और न्याय के देवता, समर्पण और श्रद्धा के प्रतीक हैं। उनकी कृपा से जीवन में संतुलन, शांति, और सफलता प्राप्त होती है। प्रस्तुत है तरुण वार्ष्णेय द्वारा रचित एक अनमोल कविता, जो शनि देव की महिमा, उनकी शक्ति और उनके प्रति श्रद्धा को अभिव्यक्त करती है।


शनि देव को समर्पित चंद पंक्तियाँ

कल्पतरु नज़रें, ओजस्सवी चेहरा
वाहन प्रेमी, छाया पुत्र
है जिनकी ज़िन्दगी का ध्येय
माँ के जीवन पर आधारित।

हैं वो बृह्माण्ड के न्यायाधीश,
सबको देते रहते
समय-समय पर अपना शुभाशीष।

इस्मरण करते रहते भक्तों को अपनी भंगिमा,
हैं वैसे वो यमराज के भ्राता।

नज़र सीधी अगर हो उनकी,
बना देते रंक को राजा।
हो जाये अगर तिरछी,
तो शुरू हो जाती
भक्तों पर विपत्तियों की सघन छाया।

नहीं चाहते भक्तों से ऐसा कुछ, फिर भी हो जाते हैं शीघ्र प्रसन्न।
बस कुछ तिल, उरद, लोहा, पान तेल के संग,
वक़्त-वक़्त पर बदलते रहते वो अपना वाहन।
करते चलते उसी अंदाज में भक्तों के भाग्य का आव्हान।

ऐसे सूर्य पुत्र, यमुना जी के भाई,
हनुमान जी के परम मित्र,
शनि देव को कोटि-कोटि नमन।

रचनाकार: तरुण वार्ष्णेय
संज्ञान: तत्रुटियों के लिए क्षमा प्रार्थी हूँ।


शनि देव की भक्ति और महत्व

शनि देव का जीवन हमें सिखाता है कि हर कर्म का फल अवश्य मिलता है। उनकी पूजा हमें सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। इस कविता में शनि देव की महिमा को सुंदरता और भक्ति के साथ प्रस्तुत किया गया है।

शनि देव को नमन

सूर्यपुत्र शनि देव को इस कविता के माध्यम से नमन करते हुए, हम सभी उनके आशीर्वाद से अपने जीवन में शुभता और सफलता की कामना करते हैं।
ॐ शनि देवाय नमः।

Shani Dev का संदेश

शनिदेव हमें सिखाते हैं कि हमारे कर्म ही हमारे भाग्य का निर्माण करते हैं। उनकी पूजा से जीवन की कठिनाइयाँ दूर होती हैं, और व्यक्ति सत्य व धर्म के मार्ग पर चलता है।

आपका यह शनिवार शुभ और मंगलमय हो।
ॐ शं शनैश्चराय नमः।

टिप्पणियाँ