महाभारत से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (MCQs) – जानिए रोचक तथ्य (Mahabharat Quiz, Mahabharat Questions and Answers)

महाभारत से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (MCQs) – जानिए रोचक तथ्य

815. महाभारत के रचयिता कौन थे?
(A) ब्रह्मा
(B) गणेश
(C) वेदव्यास
(D) शुकदेव
उत्तर: (C) वेदव्यास

816. महाभारत का लेखन किसने किया था?
(A) वेदव्यास
(B) वैशंपायन
(C) उग्रश्रवा
(D) गणेश
उत्तर: (D) गणेश

817. जनमेजय को महाभारत किसने सुनाया था?
(A) वेदव्यास
(B) परशुराम
(C) वैशंपायन
(D) नारद
उत्तर: (C) वैशंपायन

818. महाभारत की रचना किस छंद में हुई है?
(A) अनुष्टुप्
(B) हरिगीतिका
(C) भुजंगप्रयात
(D) रोला
उत्तर: (A) अनुष्टुप्

819. जरासंध-वध के लिए श्रीकृष्ण व भीम के साथ और कौन गया था?
(A) सात्यकि
(B) धृष्टद्युम्न
(C) युधिष्ठिर
(D) अर्जुन
उत्तर: (D) अर्जुन

820. खांडव वन जलाते समय अर्जुन को किससे युद्ध करना पड़ा था?
(A) तक्षक
(B) मयासुर
(C) इंद्र
(D) दुर्योधन
उत्तर: (C) इंद्र

821. लाक्षागृह के निर्माण का दायित्व दुर्योधन ने किसे दिया था?
(A) कणिक
(B) पुरोचन
(C) प्रातिकामी
(D) संजय
उत्तर: (B) पुरोचन

821. मणिपुर में युद्ध करते हुए मृत्यु को प्राप्त हुए अर्जुन पुनः कैसे जीवित हुए थे?
(A) इंद्र द्वारा अभिमंत्रित जल छिड़कने से
(B) श्रीकृष्ण के ओषधोपचार से
(C) उलूपी की दी हुई मणि से
(D) चित्रांगदा द्वारा संजीवनी बूटी देने पर
उत्तर: (C) उलूपी की दी हुई मणि से

822. द्यूत में पराजय के पश्चात् द्रौपदी सहित सभी पांडव वनवास के लिए चले गए थे; किंतु कुंती कहाँ रह गई थी?
(A) श्रीकृष्ण के पास द्वारका में
(B) तीर्थयात्रा पर
(C) विदुरजी के घर पर
(D) हस्तिनापुर के राजभवन में ही रही थीं
उत्तर: (C) विदुरजी के घर पर

823. महाभारत युद्ध के पश्चात् कृपाचार्य का क्या हुआ?
(A) युधिष्ठिर के यहाँ रहने लगे
(B) अचानक गायब हो गए
(C) तीर्थयात्रा पर चले गए
(D) पांडवों ने उनका वध कर दिया
उत्तर: (C) तीर्थयात्रा पर चले गए

824. अर्जुन ने जिस दिव्य रथ पर सवार होकर महाभारत का युद्ध लड़ा था, वह उन्हें किससे प्राप्त हुआ था?
(A) इंद्र
(B) कुबेर
(C) ब्रह्मा
(D) वरुण
उत्तर: (A) इंद्र

825. कुंती को देवताओं के आवाहन का मंत्र किसने दिया था?
(A) दुर्वासा
(B) वेदव्यास
(C) धौम्य
(D) किंदम
उत्तर: (A) दुर्वासा

826. दुर्योधन ने अपना अंतिम सेनापति किसे नियुक्त किया था?
(A) शल्य
(B) अश्वत्थामा
(C) कर्ण
(D) कृपाचार्य
उत्तर: (A) शल्य

827. कौरव पक्ष का वह कौन योद्धा था, जो महाभारत युद्ध में कर्ण को सदैव हतोत्साहित करता रहा था?
(A) शल्य
(B) भीष्म
(C) कृप
(D) द्रोण
उत्तर: (A) शल्य

828. उत्तरा के गर्भ-स्थित मृत बालक को पुनः किसने जीवित किया था?
(A) महर्षि व्यास
(B) नारद
(C) श्रीकृष्ण
(D) युधिष्ठिर
उत्तर: (C) श्रीकृष्ण

829. 'गीता' के उपदेश में श्रीकृष्ण ने स्वयं को वृक्षों में कौन सा वृक्ष कहा है?
(A) वट
(B) अश्वत्थ
(C) कदंब
(D) अशोक
उत्तर: (B) अश्वत्थ

830. महाभारत युद्ध समाप्त हो जाने पर अर्जुन के उस दिव्य रथ का क्या हुआ, जिसपर आरूढ़ हो उन्होंने युद्ध लड़ा था?
(A) स्वर्गलोक चला गया
(B) दग्ध होकर जल गया
(C) वरुण के पास चला गया
(D) श्रीकृष्ण द्वारका ले गए
उत्तर: (B) दग्ध होकर जल गया

831. धृतराष्ट्र को महाभारत युद्ध का वृत्तांत सुनाने हेतु संजय को दिव्य दृष्टि किसने प्रदान की थी?
(A) वेदव्यास
(B) श्रीकृष्ण
(C) दुर्वासा
(D) सूर्य
उत्तर: (A) वेदव्यास

832. पांडवों के महाप्रस्थान में उनके साथ द्रौपदी के अलावा और कौन था?
(A) कुंती
(B) एक कुत्ता
(C) सुभद्रा
(D) धौम्य
उत्तर: (B) एक कुत्ता

833. द्रोणाचार्य का वह कौन शिष्य था, जिसने गंगास्नान कर रहे आचार्य की ग्राह के आक्रमण से रक्षा की थी?
(A) युधिष्ठिर
(B) अर्जुन
(C) भीम
(D) दुर्योधन
उत्तर: (B) अर्जुन

334. हस्तिनापुर-नरेश विचित्रवीर्य की विधवा पत्नियों- अंबिका एवं अंबालिका से नियोग करके धृतराष्ट्र व पांडु को किसने उत्पन्न किया था?
(A) चित्रांगद
(B) भीष्म
(C) वेदव्यास
(D) पराशर
उत्तर: (C) वेदव्यास

टिप्पणियाँ