माँ पार्वती भजन संग्रह | देवी भक्ति गीत और स्तुतियाँ - Mother Parvati Bhajan Collection | Goddess Devotional Songs and Hymns

माँ पार्वती भजन संग्रह

1. जय पार्वती माता

जय पार्वती माता, जय पार्वती माता।
ब्रह्म सनातन देवी, शुभ फल की दाता॥
जय पार्वती माता॥

अरिकुल पद्म विनाशिनी, जय सेवक त्राता।
जग जीवन जगदम्बा, हरिहर गुण गाता॥
जय पार्वती माता॥

सिंह को वाहन साजे, कुण्डल हैं साथा।
देव वधू जस गावत, नृत्य करत ताथा॥
जय पार्वती माता॥

सतयुग रूपशील अति, सुन्दर नाम सती कहलाता।
हेमांचल घर जन्मी, सखियन संग राता॥
जय पार्वती माता॥

शुम्भ निशुम्भ विदारे, हेमांचल स्थाता।
सहस्र भुजा तनु धरि के, चक्र लियो हाथा॥
जय पार्वती माता॥

सृष्टि रूप तुही है, जननी शिव संग रंगराता।
नन्दी भृंगी बीन लही, सारा जग मदमाता॥
जय पार्वती माता॥

देवन अरज करत, हम चित को लाता।
गावत दे दे ताली, मन में रंगराता॥
जय पार्वती माता॥

श्री प्रताप आरती मैया की, जो कोई गाता।
सदा सुखी नित रहता, सुख सम्पत्ति पाता॥
जय पार्वती माता॥



2. दिव्य शक्ति दो माँ जगदम्बा

दिव्य तेज दो, दिव्य शक्ति दो
जगदम्बा माता, माँ जगदम्बा माता।

तेरे रूप हजारों माता, नाम हजार-हजार।
सर्वत्रा, सर्वज्ञा माता, कोई न पाता पार।

इस धरती पर सृष्टि-लोक में, तन तक है नाता माता।
जगदम्बा माता, माँ जगदम्बा माता।

शून्य गगन में, अखिल भुवन में,
जो कुछ पड़े दिखाई।
ये ग्रह तारे चमक रहे जो—
ज्योति कहाँ से आई।
थक जाता विज्ञान सत्य का,
पता न कोई पाता॥
माँ जगदम्बा माता॥


3. तेरा पुजारी

नंगे नंगे पाँव चल आ गया री माँ,
इक तेरा पुजारी॥

तेरा पुजारी मैया, तेरा पुजारी,
नंगे नंगे पाँव चल आ गया री माँ,
इक तेरा पुजारी॥

हाथों में लेकर गंगा जल गागर,
श्रद्धा से स्नान करा गया री माँ,
इक तेरा पुजारी॥

लाल लाल चोला किनारी गोटे वाला,
लाल लाल चुनरी ओड़ा गया री माँ,
इक तेरा पुजारी॥

चंपा चमेली गुलाब जूही गेंदा,
पुष्पों की माला पहना गया री माँ,
इक तेरा पुजारी॥


4. माँ गौरी स्तुति

सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

श्वेत चंद्र सम उज्ज्वल मुख, मृदु हास्य है तेरा प्रकाश।
करुणा तेरी बहती गंगा, हरती सबका संताप॥

कमल आसन पर तू विराजे, शांति का स्वरूप।
तेरी ममता छू ले सबको, तेरा आशीष अनूप॥

जय माँ गौरी, जय जय माता, हम सबका तू आधार।
संकट हरती, कृपा बरसाती, करती जग उद्धार॥


5. जयकारा गूंजे गली गली

मैया ऊंचे भवन विराजो,
जयकारा गूंजे गली गली..!!

मैया ऐसी चौकी सजाओ,
तेरा दर्शन होवे घड़ी घड़ी,
जयकारा गूंजे गली गली..!!

मैया ऐसी ज्योति जलाओ,
उजियारा होवे गली गली,
जयकारा गूंजे गली गली..!!

मैया ऐसी शक्ति देना,
नारी ना अबला होवे कभी,
जयकारा गूंजे गली गली..!!

मैया ऐसा दर्शन देना,
सूरत ना भूलू कभी तेरी,
जयकारा गूंजे गली गली..!!

टिप्पणियाँ