देशभक्ति शायरी हिंदी में – 2 लाइन में भारत मां को सलाम / Patriotic poetry in Hindi - Saluting Mother India in 2 lines
देशभक्ति शायरी हिंदी में – 2 लाइन में भारत मां को सलाम
भारत माता की जय!
देशभक्ति सिर्फ एक भावना नहीं, बल्कि एक ऐसी प्रेरणा है जो हर भारतीय के दिल में बसती है। जब भी तिरंगा लहराता है, जब भी राष्ट्रगान गूंजता है – एक गर्व की लहर हमारे रोम-रोम में दौड़ जाती है। आज हम लाए हैं आपके लिए कुछ ऐसी देशभक्ति शायरी जो न सिर्फ दिल को छू जाएंगी, बल्कि आपके भीतर देश प्रेम की ज्वाला और भी प्रज्वलित कर देंगी।

✨ दिल को छू जाने वाली देशभक्ति शायरी (2 लाइन) ✨
🔹 देश भक्ति के खातिर अपने प्राण गवाएंगे,
आना दुश्मन कभी लपेटे में तुझको धूल चटाएंगे।
🔹 तिरंगे की शान के खातिर प्राण हम लूटा जाएंगे,
आंच न आने देंगे तिरंगे पर, चाहे खुद को मिटा जाएंगे।
🔹 देश है मेरा सोने की चिड़िया, इससा ना कोई दूजा है,
सारी दुनिया में घूम लो, भारत जैसा ना कोई साचा है।
🔹 हम हैं भारत देश के वासी, भारत अपना जहान है,
भारत देश की रक्षा के खातिर, दिन रात फौजी तैनात हैं।
❤️ भारत मां से जुड़ी भावनात्मक शायरी ❤️
🔸 भारत तू है मेरी दुनिया, तू ही मेरा संसार है,
तेरी गोद में पले-बढ़े, तू ही अपना माई-बाप है।
🔸 तिरंगा मेरी आन है, तिरंगा मेरी शान है,
मर जाएंगे इस देश के खातिर, भारत मेरा महान है।
🔸 ए मेरे देश, तू ही मेरी जान है,
तुझ पर मर मिटने वाला ही सच्चा इंसान है।
🔸 भारत की बॉर्डर पर लड़ने वाला हर एक फौजी हिंदुस्तानी है,
क्योंकि उसके खून में देश की जवानी है।
💪 जज्बे और गर्व से भरी देशभक्ति शायरी 💪

🔹 जिनके रगों में भारत का खून दौड़ता है,
वह अक्सर दुश्मनों की हड्डियां तोड़ता है।
🔹 हर भारतीय एक हिंदुस्तानी है,
क्योंकि भारत का वासी होना गर्व की बात है।
🔹 भारत मां का लाल होना गर्व की बात है,
और उस मां का कर्ज चुकाना शान की बात है।
🔹 तिरंगे तेरी आन-बान और शान को रखेंगे बरकरार,
झुकने नहीं देंगे तुझको, चाहे कर दें कुर्बानी हज़ार।
🏵 26 जनवरी विशेष – गणतंत्र दिवस देशभक्ति शायरी 🏵

🔸 दुश्मन तेरी गोली में इतना दम नहीं होता,
हम सिपाहियों का सीना चीर दे इतना तुझ में साहस कहां होता।
🔸 आज़ादी के इस अवसर पर हम सब खुशियां मनाएंगे,
आओ बच्चों हम सब मिलकर गणतंत्र दिवस मनाएंगे।
🔸 हम हैं देश के सच्चे प्रेमी, देश से सच्चा प्रेम निभाएंगे,
इसी प्रेम और भाव के खातिर, हम भी भारतीय कहलाएंगे।
🔸 तीन रंग हैं देश की शान,
तिरंगे से है भारत देश की पहचान।
🕊 अमर शहीदों को समर्पित शायरी 🕊

🔹 अमर रहेगी उन वीरों की गाथाएं,
जो आज़ादी पर कुर्बान हुए, भारत मां पर अमर नाम किए।
🔹 राष्ट्रगान जिस देश की गाथा गाता है,
वह देश हमारा महान है – बॉर्डर पर वीर जवान खड़ा है।
🔹 वह गोली किस काम की जिस पर दुश्मन की छाती का नाम ना हो,
और वह जवानी किस काम की जो वतन पर कुर्बान ना हो।
🔹 भारत है वीरों की भूमि, यह वीरता की पहचान है,
आज़ादी पर मर मिटे जो, गाथाएं उनकी महान हैं।
🏞 मातृभूमि की रक्षा में समर्पित शायरी 🏞

🔸 वतन के खातिर लड़ना, वतन पर मर जाना यही कहानी है,
सारा जीवन देश को समर्पित करना ही सच्ची जवानी है।
🔸 जय हो तुम्हें मा भारती हमारी,
तेरी आन-बान-शान की रक्षा हमारी जिम्मेदारी।
🔸 देश तेरी आन के खातिर कितनों ने गोली खाई है,
धन्य हैं वो वीर जवान जिनकी शहादत अमर दिखाई है।
🔸 मातृभूमि की आन पर जिसने प्राण भी न्यौछावर किया है,
उस भारत मां के लाल के आगे, हम शीश नवाते हैं।
🔥 फौजियों को समर्पित देशभक्ति की आवाज 🔥

🔹 छोड़कर अपने सपनों को, सरहद पर जवानी लुटाई है,
भारत मां के रखवालों ने, कितनी गोलियां सीने पर खाई हैं।
🔹 मानव नहीं वो देवता बन कर खड़े हैं,
आंच ना आये भारत मां को, दिन-रात बॉर्डर पर तैनात खड़े हैं।
🔹 दुनिया में जिसका बजता डंका, वो भारत देश हमारा है,
जिसकी गाथा से दुनिया हिले, वह भारत देश महान है।
🔹 भारत मां तेरी रक्षा के खातिर अपने प्राण कमाएंगे,
आएगा जो दुश्मन सामने, उसको मिट्टी में मिलाएंगे।
प्रेरणादायक देशभक्ति शायरी (Deshbhakti Shayari in Hindi)

1. जय हिंद, जय भारत
दिल में जोश, हाथ में तिरंगा लेके,
चल पड़े हैं वतन की राह पर।
हर मुश्किल को हम पार करेंगे,
जय हिंद, जय भारत का नारा गूँजेगा।
2. माँ भारती के लाल
खून देकर हमने ये आज़ादी पाई,
इसे बचाना हम सबका फर्ज है।
माँ भारती के लाल हम सब,
देश की शान पर कुर्बान हो जाएँगे।
3. इस मिट्टी का हर कण प्यारा
खून देकर जिसको आज़ाद किया,
उस मिट्टी का हर कण प्यारा है।
चमन अपना सजाने की ख़ातिर,
हर दिल में देशभक्ति की चिंगारी है।
4. जय जय हिंदुस्तान
फ़िज़ाओं में गूँजे "वंदे मातरम",
हर माथे पर तिरंगे की शान हो।
देशप्रेम की मिसाल बन जाएँ,
हर हाथ में हिंदुस्तान हो।
5. सरफरोशी की तमन्ना
सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है,
देखना है जोर कितना बाजू ए कातिल में है।
6. सरहद का रखवाला
सर्दी हो या तपती धूप,
खड़ा रहता है वो अडिग दम-खम के साथ।
सरहद पर बनी है उसकी चौकसी,
हर मां का लाल है वो, भारत का जवान।
🪖 भारतीय सेना पर शायरी (Indian Army Shayari)

7. भारत के जवान
पहाड़ों से ऊँचे हैं उनके हौसले,
समंदर से गहरी है उनकी ममता।
दुश्मनों को दिखा देते हैं लोहे का दम,
ये भारत के जवान हैं, जिनकी नहीं कोई हिम्मत!
8. माँ भारती का सपूत
नहीं चाहिए उसे दौलत न शोहरत,
बस मिट्टी की खुशबू से प्यार है।
जिस दिन वो लौटेगा शहीद होकर,
उस दिन आसमाँ भी सलाम करेगा उसको!
9. सीने में दम..
जब तक सीने में दम है, लड़ेगा वो,
ये माँ भारती का दुलारा है!
10. गूंजता है डंका
थल, जल, नभ में गूँजता है डंका,
दुश्मनों के दिलों में खौफ़ भर देते हैं।
एक साथ मिलकर जब हमला करते हैं,
तो पल भर में सीमा सुरक्षित कर देते हैं!
11. देश को न जलने देंगे
हँसते-हँसते कुर्बान हो जाएँगे,
मगर मातृभूमि का नाम न डूबने देंगे।
खुद जलेंगे, पर देश न जलने देंगे!
12. शहीदों को नमन
गोलियों की बौछार में भी खिलकर हँसते हैं,
मौत से खेलते हैं ये जांबाज़ जवान हैं।
कहते हैं दुश्मन से आँख मिलाकर,
"हम भारत की सेना हैं, हमसे न टकराना!"
🎌 तिरंगे और मातृभूमि पर शायरी (Tiranga & Bharat Maa Shayari)
13. मेरा तिरंगा
आसमाँ छू ले मेरा तिरंगा,
दुश्मन की नज़रें झुका दे ये झंडा।
इसकी लाज बचाने को हम सब,
ख़ुशी से सर कटा देते हैं!
14. तिरंगे की चुनौती
दुनिया को चुनौती देता ये झंडा,
"जो छू लेगा, आग में जल जाएगा!"
हम वो दीपक हैं जो इसकी खातिर,
खुद जलेंगे, पर इसे न बुझने देंगे!
15. झंडे की आबरू
हवा में लहराए जब ये तिरंगा,
लगता है माँ का आँचल फहराए।
इसकी शान पे कोई आँच न आए,
ये वादा हर हिंदुस्तानी ने किया है!
16. केसरिया साहस
केसरिया साहस की कहानी कहे,
सफ़ेद शांति का पैग़ाम सुनाए।
हरा रंग हमारी धरती की खुशबू,
ये तिरंगा नहीं, भारत की जान है।
🧡 भारतवर्ष की महिमा पर शायरी

17. सोना उगलता भारत
मेरे देश की धरती, सोना उगले,
उगले हीरे-मोती, मेरे देश की धरती।
18. मेरी पहचान
हिन्दुस्तान मेरा है, मैं इसका हूँ,
ये मेरी पहचान है, ये मेरी शान है।
19. भारत मां की जय
नहीं चाहिए धन-दौलत, नहीं चाहिए शोहरत,
बस माँ भारती की सेवा है हमारा एकमात्र लक्ष्य।
20. वीरों की धरती
ये धरती वीरों की, ये धरती गीतों की
यहाँ गंगा-यमुना बहती प्रीतों की
हर सुबह यहाँ नया इतिहास लिखा जाता है
भारत वो देश है जहाँ भगवान बसा जाता है
21. भारत पर शायरी
कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक ही धड़कन
गुजरात से अरुणाचल तक एक ही गान
भाषा अलग, पर भावना एक है
यही तो भारत की असली पहचान है
22. आगे बढ़ना है
कभी सोने की चिड़िया कहलाता था
आज विश्वगुरु बन फिर से जगाता है
हर दिशा में बज रहा भारत का डंका
अब नहीं रुकना है, बस आगे बढ़ना है
✍️ अंतिम शब्द – जय हिंद 🇮🇳
देशभक्ति केवल शब्दों की जुगलबंदी नहीं होती, यह तो दिल में बसी एक भावना है जो हर सांस के साथ राष्ट्र के लिए धड़कती है। ऊपर दी गई शायरी न सिर्फ पढ़ने वालों को गर्व से भर देती हैं, बल्कि हमारे फौजियों की कुर्बानी, भारत माता की ममता, और तिरंगे की शान को भी सलाम करती हैं।
👉 आपको यह शायरी कैसी लगी? अपने दोस्तों के साथ ज़रूर शेयर करें और भारत माता की जय बोलना न भूलें!
#जय_हिंद #DeshBhakti #Tiranga #IndianArmy #BharatMataKiJai
टिप्पणियाँ