Himachal Pradesh solan (Questions and Answers) ( हिमाचल प्रदेश सोलन प्रश्न एवं उत्तर) Onliner/MCQ

 Himachal Pradesh solan (Questions and Answers) ( हिमाचल प्रदेश सोलन प्रश्न एवं उत्तर) Onliner/MCQ


Q_1. हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले का गठन कब हुआ ?
Ans. 1 सितम्बर, 1972

Q_2. पूर्व राजवंशी राज्य बाघल और बघाट किस जिले के भाग थे ?
Ans. सोलन

Q_3. स्वतंत्रता के पूर्व पटियाला के महाराजा की ग्रीष्मकालीन राजधानी कहाँ स्थित थी ?
Ans. चायल

Q_4. राजा दुर्गासिंह कहाँ के आखिरी शासक थे ?
Ans. बघाट रियासत

Q_5. हण्डूर (नालागढ़) रियासत की स्थापना किसने की थी ?
Ans. अजयचंद

Q_6. सोलन जिले की जनसंख्या वृद्धि-दर 2011 में कितनी थी ?
Ans. 0.1521

Q_7. सोलन जिले का लिंग अनुपात 2011 में कितना था ?
Ans. 884

Q_8. सोलन जिले का क्षेत्रफल कितना है ?
Ans. 1936 वर्ग किमी.

Q_9. सोलन जिले की कितनी प्रतिशत जनसंख्या अनुसूचित जाति (2011 में) की थी ?
Ans. 0.281

Q_10. हिमाचल प्रदेश के किस स्थान पर महिला पॉलिटेक्निक संस्थान है ?
Ans. कंडाघाट

Q_11. किस शहर को ‘खुम्भ नगरी’ के नाम से जाना जाता है ?
Ans. सोलन

Q_12. सोलन में कितनी विधानसभा सीटें हैं ?
Ans. 5

Q_13. 1966 में हिमाचल प्रदेश में पंजाब से मिलने से पूर्व कंडाघाट पंजाब (वर्तमान में हरियाणा) के किस जिले का हिस्सा था ?
Ans. अम्बाला

Q_14. हण्डूर (नालागढ़) और भागल पूर्व में किस राज्य की जागीरें रही हैं ?
Ans. बिलासपुर

Q_15. महलोग रियासत की स्थापना किसने की थी ?
Ans. वीरचंद

Q_16. कुठार रियासत की स्थापना किसने की थी ?
Ans. सूरतचंद

Q_17. कुनिहार रियासत की स्थापना 1154 ई. में किसने की थी ?
Ans. अभोजदेव

Q_18. मांगल, बेजा, हण्डूर, भांगल, बघाट कुठार, महलोग वर्तमान में किस जिले का हिस्सा है ?
Ans. सोलन

Q_19. हिमाचल प्रदेश की किस पहाड़ी रियासत को लार्ड डलहौजी ने लैप्स की नीति के द्वारा अंग्रेजी साम्राज्य में मिलाया था ?
Ans. बघाट

  • सोलन जिले की सबसे प्राचीनतम जाति कुनिंद / कुलिंद थी । 
  • 'सोलन' का नामकरण 'शूलनी माता' के नाम पर हुआ है जिनका मंदिर सोलन में है। वर्ष 1972 में शिमला एवं महासू जिलों के पुनर्गठन के समय सोलन जिले का निर्माण किया गया।
  • वर्तमान समय में सोलन जिले में निम्नलिखित रियासतें शामिल हैं-
  1. वाघल (अर्की) : इस रियासत की स्थापना उज्जैन के पवार राजपूत अजयदेव ने की थी। यह रियासत गम्भर नदी के आस-पास था तथा इसकी राजधानी सैरी, ढूंडन, डुगली और डारला रही।
  2. नालागढ़ (हण्डूर) : इस रियासत की स्थापना 1100 ई. के आस-पास अजय चन्द ने की थी जो कहलूर के राजा कहालचन्द का बड़ा बेटा था। यह रियासत कहलूर रियासत की प्रशाखा थी।
  3.  कुनिहार इस रियासत की स्थापना वर्ष 1154 में जम्मू (अखनूर) से आये अभोज देव ने की थी। इस रियासत की राजधानी हाटकोटी थी।
  4. बेजा इस रियासत की स्थापना दिल्ली में तँवर राजा ढोलचन्द ने की थी, जबकि एक जनश्रुति के अनुसार इस रियासत की स्थापना ढोलचन्द के 43वें वंशज गर्वचन्द ने की थी।
  5. मांगल इस रियासत की स्थापना मारवाड़ (राजस्थान) से आये अत्री राजपूत ने की थी। मांगल रियासत का नाम मंगल सिंह (1240 ई.) के नाम पर पड़ा।
  6. कुठाड़ कुठाड़ रियासत की स्थापना किश्तवार (कश्मीर) से आये सूरतचन्द ने की थी। 
  7. महलोगः इस रियासत की स्थापना अयोध्या से आये वीरचन्द ने की थी।
  8. वघाट : इसकी स्थापना बसंत पाल (हरिचन्द पाल) ने की थी। राजा इंदरपाल ने रियासत का नाम 'वघाट' रखा।
  • वर्ष 1876 में नालागढ़ के लोगों गुलाम कादिर खान के अत्याचारों के विरुद्ध विद्रोह किया था। वर्ष 1939 में 'कुनिहार प्रजामंडल' की स्थापना की गई।
  • वर्ष 1948 से पहले बघाट रियासत की राजधानी सोलन थी ।
  • 'अनीस विला' (सोलन) सलमान रश्दी का पुश्तैनी घर है।
  • सोलन जिले का पूरा क्षेत्र सिर्फ तीन घाटियों-अर्की से कुनिहार, सोलन की सपरून और नालागढ़ तहसील की दून की पहाड़ियाँ हैं। दून घाटी सबसे उपजाऊ और आकार में बड़ी है जबकि कुनिहार और सपरून आकार में छोटी है।
  • सोलन जिले की ऊँचाई समुद्रतल से 284 मीटर से 2,069 मीटर तक है। अस है। 
  • सोलन में सतलुज नदी की उपनदियाँ हैं-कीआर का नाला, घंघार नदी, दादर सोलन जिला सतलुज, यमुना और घग्घर नदी का जलग्रहण क्षेत्र है। यमुना की मुख्य उपनदी खड और कुठार नदी । 
  • घग्घर की सहायक नदी कौशल्या है। सिरसा नदी नालागढ़ की मुख्य धारा है।
  • सोलन जिले में उगाई जाने वाली मुख्य फसल मक्का, जौ, चना, दाले, गन्ना एवं अदरख हैं। 
  • सोलन जिले में महासुवी और बघाटी बोली बोली जाती है। सोलन जिले में पाये जाने वाले प्रमुख खनिज चूने का पत्थर, कोयला एवं जिप्सम है।
  • सोलन जिले के कसौली में दूरदर्शन प्रेषण संस्थान' अवस्थित है।
  •  सोलन जिले में सीमेंट प्लांट, दहला घाट में अवस्थित है।

टिप्पणियाँ