महादेव पर शायरी | Bholenath Shayari in Hindi / 🕉 Mahadev Shayari 🔱 (महादेव शायरी)

🕉 Mahadev Shayari 🔱 (महादेव शायरी)

महादेव, जिन्हें हम सभी प्यार से भोलेनाथ कहते हैं, उनके प्रति हमारी भक्ति और श्रद्धा को व्यक्त करने का एक खास तरीका है शायरी। यहां प्रस्तुत है कुछ विशेष महादेव शायरी, जो आपकी आस्था को और मजबूत बनाएगी।


1.

अकाल मृत्यु वो मरे जो कर्म करे चांडाल का,
काल उसका क्या करे जो भक्त हो महाकाल का।


2.

ना पूछो मुझसे मेरी पहचान,
मैं तो भस्मधारी हूँ,
भस्म से होता जिनका श्रृंगार,
मैं उस महाकाल का पुजारी हूँ।
🙏 हर हर महादेव! 🙏


3.

कृपा जिनकी मेरे ऊपर तेवर भी उन्हीं का वरदान है,
शान से जीना सिखाया जिसने “महाकाल” उनका नाम है।
🙏 जय जय महादेव! 🙏


4.

ना किसी के अभाव में जीते हैं, ना किसी के प्रभाव में जीते हैं,
हम भक्त हैं महादेव के, सिर्फ उनके नाम से ही जीते हैं।
🙏 जय महाकाल! 🙏


5.

किस्मत लिखने वाले को भगवान कहते हैं,
और बदलने वाले को भोलेनाथ कहते हैं।


6.

हमें किसका भय ये दुनिया तो बस मोह माया का जंजाल है,
हम तो भक्त हैं उसके जो कालो का काल है।
🙏 हर हर महादेव! 🙏


7.

कैसे कह दूं कि मेरी हर दुआ बेअसर हो गई,
मैं जब जब भी रोया मेरे भोलेनाथ को खबर हो गई।
🙏 हर हर महादेव! 🙏


8.

पुत्र है तेरे गणेश और कार्तिकेय,
सारे लोग जग में तेरी पूजा करे।


9.

लोगों ने कुछ दिया, तो सुनाया भी बहुत कुछ,
ऐ महादेव, एक तेरा ही दर है, जहाँ कभी ताना नहीं मिला।


10.

मुसाफिर हूँ महादेव तेरे प्यार की गलियों का,
मुझे अपने आगोश में भरकर शून्य कर दो।


11.

भांग से सजी हैं सूरत तेरी, करू कैसे इसका गुणगान,
जब हो जाएगी आँखें मेरी भी लाल, तभी दिखेंगे महाकाल।


12.

कोई कहे शिवशंभू और शंकर, कोई कहे कैलाशपति,
कोई कहे भूतनाथ, मैं तो कहूँ सबकी सुनो बाबा भोलेनाथ।


13.

महादेव बस आप साथ रहना,
दुनिया तो वैसे भी किसी की नहीं होती।


14.

लोगों से तो मैं सारी तकलीफें छुपाता हूँ,
एक महादेव ही हैं जिन्हे सब कुछ बताता हूँ।


15.

शांत करने काली को रुद्र बन गए,
वरदान देने को दया का समुद्र बन गए।


16.

स्वर्ग में देवता भी उनका अभिनंदन करते हैं,
जो हर पल महाकाल का वंदन करते हैं।


17.

कह दो ज़माने से जो महादेव से प्रेम करते हैं,
वो जिंदगी से मोह नहीं रखते।


18.

मेरे रग रग में भोले सिर्फ नाम तुम्हारा है,
आज मैं जो भी हूँ, मेरे महादेव, एहसान तुम्हारा है।
🙏 जय महादेव! 🙏


19.

दिखावे की मोहब्बत से दूर रहता हूँ,
इसलिये मैं महाकाल के नशे में चूर रहता हूँ।
🙏 जय भोलेनाथ! 🙏


20.

रख दिया चौखट पर मैंने अपना सिर,
तुम्हे मेरा ये भार तो उठाना ही पड़ेगा,
मैं अच्छा व्यक्ति हूँ या बुरा,
पर तुम्हे मुझे अपनाना पड़ेगा।


21.

धन दौलत को चाहने वाला बिखर जाता है,
और महादेव को चाहने वाला निखर जाता है।
🙏 हर हर महादेव! 🙏


22.

हालात के साथ वो बदलते हैं, जो कमजोर होते हैं,
हम तो महाकाल के लाडले हैं, हालात ही बदल कर रख देते हैं।
🙏 हर हर महादेव! 🙏


23.

महादेव, आपके बगैर सब व्यर्थ है मेरा,
मैं हूँ आपका शब्द और आप अर्थ हैं मेरा।


24.

जो भोले के दरबार ना आता है अपने जीवन में वो बिखर जाता है,
और जो भोले के दरबार आता है उसका जीवन निखर जाता है।
🙏 हर हर महादेव! 🙏


25.

ज्वाला जलती है, डमरू सुबह सुबह बजते हैं,
बड़े अद्भुत श्रृंगार से महाकाल सजते हैं।
🙏 जय श्री महाकाल! 🙏


26.

भोले तूने तो सारी दुनिया तारी हैं,
कभी मेरे सर पे भी धर के हाथ, कह दे
चल बेटा आज तेरी बारी हैं।
🙏 जय महाकाल! 🙏


27.

खुल चुका है नेत्र तीसरा शिव शम्भू त्रिकाल का…
इस कलयुग में वो ही बचेगा जो भक्त होगा महाकाल का।


28.

आपके नाम से ही मेरे ज़िंदगी का सफर जारी है,
गलत राह ना जाऊं मेरे भोलेनाथ ये आपकी जिम्मेदारी है।


29.

सारा संसार मेरे लिए खिलौना है,
महादेव का नाम ही मेरे लिए सोना है।


30.

जिनके रोम रोम में शिव है, वो ही विष पिया करते हैं,
जमाना उन्हें क्या जलाएगा, जो श्रृंगार ही अंगार से करते हैं।
🙏 हर हर महादेव! 🙏


31.

अंगार नहीं फौलाद हैं हम,
बाबा महाकाल के दास हैं हम।
🙏 हर हर महादेव! 🙏


32.

ना बादशाह बनना है, न मशहूर होना है,
मुझे बस भोलेनाथ तेरे इश्क में चूर चूर होना है।


33.

राम उसका रावण भी उसका, जीवन उसका मरण भी उसका,
ताण्डव है और ध्यान भी वो है, अज्ञानी का ज्ञान भी वो है।


34.

केदार की घाटी और मौसम सुहाना,
दिल में केदार और मैं केदारनाथ का दीवाना।


35.

जो अमृत पीते हैं उन्हें देव कहते हैं,
और जो विष पीते हैं उन्हें देवों के देव “महादेव” कहते हैं।


36.

कट जाएंगे सारे संकट इनकी शरण में,
बैठ कर तो देखो मेरे महादेव के श्री चरणों में।


37.

सारा संसार झुकता है जिनकी शरण में,
मेरा प्रणाम है उस महादेव के चरण में।


38.

सब का होगा बेड़ा पार,
अगर महादेव की भक्ति में डूबेगा यह संसार।
🙏 हर हर महादेव! 🙏


39.

माया को चाहने वाला बिखर जाता है।
महादेव को चाहने वाला निखर जाता है।


40.

मेरी दुनिया है तुझमे कहीं महादेव,
तेरे बिना तो मैं कुछ भी नहीं महादेव।


41.

ये सृष्टि है महादेव की, यह सृजन उन्होंने किया है,
देव, दानव, मानव सब शिव के हैं,
शिव ने ही धारण यह जगत किया है।


42.

मैं तो बस एक हूं फकीर,
मेरे महादेव ने बदली मेरी तकदीर।


महादेव पर शायरी | Bholenath Shayari in Hindi










महादेव के प्रति आस्था और भक्ति के भावों को व्यक्त करने वाली शायरी, जिसमें उनकी महानता और भक्तों के साथ उनके संबंधों का वर्णन है। यहाँ आप शिव भक्तों के लिए कुछ बेहतरीन शायरी प्रस्तुत कर सकते हैं, जो भोलेनाथ के आशीर्वाद और उनकी कृपा पर आधारित हैं।

1. पूजा करो महादेव की

"पूजा करो महादेव की
मांगो मनचाहे वरदान
तुम्हें मिलेगा सब कुछ
चाहो जो मांगो अपने नाम।"

2. महादेव की नज़र

"सिर्फ दिखावे के लिए अच्छा मत बनो,
वो परमात्मा आपको बाहर से नहीं, बल्कि भीतर से जानता है।"

3. शिव ही सर्वस्व

"शून्य हो तुम, शिखर भी तुम ही हो
कभी शंभू तो कभी महेश्वर भी तुम ही हो।"

4. महादेव का इश्क़

"बड़ी बरकत है महादेव तेरे इश्क में,
जब से हुआ है, बढ़ता ही जा रहा है।"

5. शिव का साथ

"महादेव बस आप साथ रहना,
दुनिया तो वैसे भी किसी की नहीं होती।"

6. महादेव से मार्गदर्शन

"हे महादेव, अगर मैं गलत हूँ, तो मुझे सुधारो,
अगर मैं खो गया हूँ, तो मेरा मार्गदर्शन करो,
और अगर मैं हार मानने लगूं, तो मुझे आगे बढ़ाओ।"

7. महादेव की कृपा

"महादेव तेरी महिमा की अनोखी गाथा है,
हर कष्ट दूर हुए, जब से रखा तेरे चरणों में माथा है।"

8. शिव भक्त का अभिमान

"झुकता नहीं शिव भक्त किसी के आगे,
वो काल भी क्या करेगा महाकाल के आगे।"

9. शिव की छाया

"शिव की बनी रहे आप पर छाया,
पलट दे जो आपकी किस्मत की काया।
मिले आपको वो सब इस अपनी ज़िन्दगी में,
जो कभी किसी ने भी न पाया।"

10. किस्मत और महादेव

"मैंने तेरा नाम ले लेकर ही सारे काम किए हैं,
लोग समझते हैं कि मैं किस्मत वाला हूँ।
जय भोलेनाथ।"

यहाँ भी पढ़े

टिप्पणियाँ