महाकाल Shayari in Hindi: भगवान महाकाल के प्रति सच्चा प्रेम और भक्ति
दोस्तों,
भगवान महाकाल, जिन्हें हम भोलेनाथ के नाम से जानते हैं, शक्ति और क्रोध का अद्वितीय स्वरूप हैं। उनका क्रोध सारा ब्रह्माण्ड थर्रा देता है, तो उनकी कृपा भक्तों को अपार शांति और सुख प्रदान करती है। महाकाल की भक्ति में जोश, जज्बा और अटूट विश्वास होता है।
आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ बेहतरीन महाकाल शायरी जो आपके दिल को छू जाएंगी। इन्हें पढ़िए, महाकाल के प्रति अपने प्रेम को व्यक्त कीजिए और सोशल मीडिया पर साझा करके महाकाल भक्ति का प्रचार कीजिए।
.png)
महाकाल शायरी
काल का भी उस पर क्या आघात हो,
जिस बंदे पर महाकाल का हाथ हो।
त्रिदेव शक्ति से ही चलता है यह संसार,
उनके क्रोध से ही डरता पूरा संसार।
अकाल मृत्यु वो मरे जो कर्म करे चांडाल का,
काल उसका क्या करे जो भक्त हो महाकाल का।
जब तेरे कर्मों में सुधार होगा,
तब महाकाल को तुझसे प्यार होगा।
महाकाल की भक्ति शायरी
श्मशान का वो वासी है, मौत जिसकी दासी है,
घर जिसका काशी है, आराध्य वो मेरे बम कैलाशी है।
काल भी तुम, महाकाल भी तुम,
लोक भी तुम, त्रिलोक भी तुम,
शिव भी तुम और सत्य भी तुम।
भांग से सजी है सूरत तेरी, करूं कैसे इसका गुणगान,
जब हो जाएंगी आंखें मेरी लाल, तभी दिखेंगे महाकाल।
महाकाल शायरी 2 लाइन में
चल रही हूं धूप में तो महाकाल तेरी छाया है,
शरण है तेरी सच्ची, बाकी तो सब मोह माया है।
ना दौलत चाहिए, ना शोहरत चाहिए,
मेरी जिंदगी में सिर्फ महाकाल की कृपा चाहिए।
महाकाल नाम की चाबी ऐसी जो हर ताले को खोले,
काम बनेंगे उसके सारे जो "जय श्री महाकाल" बोले।
महाकाल एटीट्यूड शायरी
यारों फना होने की इजाजत ली नहीं जाती,
ये महादेव की मोहब्बत है, पूछ के की नहीं जाती।
लोग सारे देवताओं को देव बोलते हैं,
पर मेरे गुरुदेव को महादेव बोलते हैं।
श्मशान की शांति में दबा एक शोर हूं,
महाकाल का भक्त हूं, तो मैं एक अघोर हूं।
उज्जैन महाकाल शायरी
जो समय की चाल है, अपने भक्तों की ढाल है,
पल में बदल दे सृष्टि को, वो उज्जैन वाले महाकाल हैं।
सारा ब्रह्मांड झुकता है जिसके शरण में,
मेरा प्रणाम है उन महाकाल के चरण में।
महाकाल लव शायरी
क्या खाक मजा है जीने में,
जब तक महादेव न बसे सीने में।
भोले की भक्ति में लीन रहता हूं,
पी के भांग मैं मस्त रहता हूं।
दिखावे की मोहब्बत से दूर रहता हूं,
महाकाल के नशे में चूर रहता हूं।
जय महाकाल शायरी
जब जमाना मुश्किल में डाल देता है,
तब मेरा भोला हजारों रास्ते निकाल देता है।
आंखों में जिसके अंगारे,
मगर दिल में भक्तों के लिए प्यार है।
ऐसे ही त्रिदेव आराध्य मेरे महाकाल हैं।
Mahakal Shayari in English
Jee Rahe Hain Apane Haal Par,
Bharosa Sirph Mahaakaal Par.
Samajhaane Wale Jamaane Mein Hazaar Hai,
Par Samajhane Wale Sirph Mahaakaal Hai।
दोस्तों, ये शायरी महाकाल भक्तों के लिए श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक हैं। इन्हें अपने दिल से पढ़ें, महाकाल के नाम का जप करें और अपने प्रियजनों के साथ जरूर साझा करें।
जय महाकाल! हर हर महादेव!
🌼 केदारनाथ व महादेव से जुड़े हमारे अन्य भावनात्मक लेख पढ़ना न भूलें:
🔗 भावों से भरे स्टेटस और कोट्स:
🔗 दिल को छू जाने वाली शायरी:
🔗 भावनात्मक और प्रेरणादायक कविताएँ:
🔗 संस्कृत और आध्यात्मिक विचार:
टिप्पणियाँ