श्री शनि चालीसा (२) /Shree Shani Chalisa (2)

 श्री शनि चालीसा (२)

श्री शनि चालीसा को पढ़ने की विधि

  1. शुभ मुहूर्त का चयन: श्री शनि चालीसा का पाठ करने के लिए एक शुभ मुहूर्त का चयन करें, जैसे कि सन्ध्या के समय या शनिवार के दिन।
  2. पूजा स्थान का चयन: एक शुद्ध और साफ पूजा स्थान का चयन करें जहां आप पूजा कर सकते हैं।
  3. शनि देव की मूर्ति या छवि का स्थापना: शनि देव की मूर्ति या छवि को एक स्थान पर स्थापित करें।
  4. पंज अग्रपूजा: पंज अग्रपूजा करें जिसमें फूल, दीप, धूप, अक्षत, और नैवेद्य शामिल होते हैं।
  5. शनि चालीसा का पाठ: शनि चालीसा का पाठ भक्तिभाव से करें।
  6. आरती और भजन: शनि देव की आरती और उनके भजनों का आनंद लें।
  7. मन्त्रों का जप: शनि देव के मंत्रों का जप करें, जैसे "ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः"।
  8. आरती और प्रशाद: शनि देव की आरती करें और प्रसाद बाँटें।
  9. भक्ति भाव: पूजा के दौरान और उसके बाद, आपको भक्ति भाव से शनि देव की आराधना करनी चाहिए।

॥ दोहा ॥

जय गणेश गिरिजा सुवन, मंगल करण कृपाल । 
दीनन के दुःख दूर करि, कीजै नाथ निहाल ॥
जय जय श्री शनिदेव प्रभु, सुनहु विनय महाराज । 
करहु कृपा हे रवि तनय, राखहु जन की लाज ॥

सोरठा

ॐ नीलांजन समाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम।
छायामार्तंड सम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम॥

॥ चौपाई ॥

जयति जयति शनिदेव दयाला, करत सदा भक्तन प्रतिपाला ।
चारि भुजा, तनु श्याम विराजै, माथे रतन मुकुट छवि छाजै ।
परम विशाल मनोहर भाला, टेढ़ी दृष्टि भृकुटि विकराला ।
कुण्डल श्रवण चमाचम चमके, हिये माल मुक्तन मणि दमकै ।
कर में गदा त्रिशूल कुठारा, पल बिच करैं अरिहिं संहारा
पिंगल, कृष्णो, छाया, नन्दन, यम, कोणस्थ, रौद्र, दुःखभंजन ।
सौरीमन्द, शनी, दशनामा, भानु पुत्र पूजहिं सब कामा ।
जापर प्रभु प्रसन्न हवैं जाहीं, रंकहुँ राव करैं क्षण माहीं ।
पर्वतहू तृण होइ निहारत, तृणहू को पर्वत करि डारत ।
राज मिलत बन रामहिं दीन्हयो, कैकेइहुँ की मति हरि लीन्हयो ।
बनहूँ में मृग कपट दिखाई, मातु जानकी गई चुराई ।
लषणहिं शक्ति विकल करिडारा, मचिगा दल में हाहाकारा ।
रावण की गति-मति बौराई, रामचन्द्र सों बैर बढ़ाई ।
दियो कीट करि कंचन लंका, बजि बजरंग बीर की डंका ।
नृप विक्रम पर तुहि पगु धारा, चित्र मयूर निगलि गै हारा
हार नौलखा लाग्यो चोरी, हाथ पैर डरवायो तोरी ।
भारी दशा निकृष्ट दिखायो, तेलहिं घर कोल्हू चलवायो ।
विनय राग दीपक महँ कीन्हयों, तब प्रसन्न प्रभु है सुख दीन्हयों ।
हरिश्चन्द्र नृप नारि बिकानी, आपहुं भरे डोम घर पानी ।
तैसे नल पर दशा सिरानी, भूंजी-मीन कूद गई पानी ।
श्री शंकरहिं गह्यो जब जाई, पारवती को सती कराई ।
तनिक विलोकत ही करि रीसा, नभ उड़ि गयो गौरिसुत सीसा ।
पाण्डव पर भै दशा तुम्हारी, बची द्रोपदी होति उघारी ।
कौरव के भी गति मति मारयो, युद्ध महाभारत करि डारयो ।
रवि कहँ मुख महँ धरि तत्काला, लेकर कूदि परयो पाताला ।
शेष देव-लखि विनती लाई, रवि को मुख ते दियो छुड़ाई ।
वाहन प्रभु के सात सुजाना, जग दिग्गज गर्दभ मृग स्वाना
जम्बुक सिंह आदि नख धारी, सो फल ज्योतिष कहत पुकारी ।
गज वाहन लक्ष्मी गृह आवैं, हय ते सुख सम्पत्ति उपजावैं ।
गर्दभ हानि करै बहु काजा, सिंह सिद्धकर राज समाजा ।
जम्बुक बुद्धि नष्ट कर डारै, मृग दे कष्ट प्राण संहारै ।
जब आवहिं प्रभु स्वान सवार, चोरी आदि होय डर भारी ।
तैसहि चारि चरण यह नामा, स्वर्ण लौह चाँदी अरु तामा ।
लौह चरण पर जब प्रभु आवैं, धन जन सम्पत्ति नष्ट करावैं ।
समता ताम्र रजत शुभकारी, स्वर्ण सर्व सर्वसुख मंगल भारी ।
जो यह शनि चरित्र नित गावै, कबहुं न दशा निकृष्ट सतावै ।
अद्भुत नाथ दिखावैं लीला, करें शत्रु के नशि बलि ढीला |
जो पण्डित सुयोग्य बुलवाई, विधिवत शनि ग्रह शांति कराई ।
पीपल जल शनि दिवस चढ़ावत, दीप दान दै बहु सुख पावत
कहत राम सुन्दर प्रभु दासा, शनि सुमिरत सुख होत प्रकाशा ।

॥ दोहा ॥

पाठ शनीश्चर देव को, कीहों 'भक्त' तैयार । 
करत पाठ चालीस दिन, हो भवसागर पार ॥

टिप्पणियाँ