हिमाचल प्रदेश का स्वास्थ्य (Health of Himachal Pradesh)

हिमाचल प्रदेश का स्वास्थ्य (Health of Himachal Pradesh)

  • आयुर्वेदिक - राजीव गांधी पोस्ट ग्रेजुएट आयुर्वेदिक कॉलेज पपरोला (काँगड़ा) में स्थित है जिसकी स्थापना 1978 ई. में की गई थी। जोगिन्द्रनगर में 2 वर्षीय आयुर्वेदिक फॉर्मेसी डिप्लोमा कोर्स 1994-95 से चल रहा है। प्रदेश में 3 सरकारी आयुर्वेदिक फॉर्मेसी जोगिन्दर नगर (मण्डी), माजरा (सिरमौर) और पपरोला (काँगड़ा) में स्थित है। आयुर्वेदिक विभाग के अंतर्गत 4 हर्बल गार्डन जोगिन्दर नगर (मण्डी), नेरी (हमीरपुर), डुमरेडा (शिमला) और जंगल थलेरा (बिलासपुर) में स्थित है। प्रदेश में 1109 आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी, 3 यूनानी आयुर्वेदिक, 14 होम्योपैथिक आयुर्वेदिक, 25 आयुर्वेदिक अस्पताल स्थित है।
  • दंत चिकित्सा - हिमाचल प्रदेश में 172 दंत निदानशालाएँ, 3 जोनल दंत अस्पताल, 9 क्षेत्रीय चिकित्सालय, 32 नागरिक चिकित्सालय, 4 रैफरल चिकित्सालय, 69 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 53 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित हैं। हिमाचल प्रदेश में एकमात्र सरकारी डेंटल कॉलेज, शिमला में स्थित है जिसकी स्थापना 1994 में की गई।

हिमाचल प्रदेश के डेंटल कॉलेज -

  1. हिमाचल प्रदेश सरकारी डेंटल कॉलेज शिमला
  2. भोजिया डेंटल कॉलेज (बद्दी)
  3. हिमाचल डेंटल कॉलेज (सुंदर नगर)
  4. हिमाचल डेंटल इंस्टिट्यूट (पौंटा साहिब)
  5. M.N.D.A.V. डेंटल कॉलेज, तातुल (सोलन)
  • IGMC -(Indira Gandhi Medical College,) हिमाचल प्रदेश मेडिकल कॉलेज शिमला (HPMC) की स्थापना 1966 ई.में की गई। इसका नाम बदलकर 1984-85 में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) रखा गया। IGMC शिमला के स्नोडन में स्थित है। यह राज्य का सबसे बड़ा अस्पताल है।
  • राजेन्द्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज - काँगड़ा के टांडा में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज स्थित है। इसकी स्थापना 1996 ई. में की गई।
  • दीन दयाल उपाध्याय चिकित्सालय (शिमला) - इस अस्पताल को पहले रिपन अस्पताल के नाम से जाना जाता था। यह 1885 ई. में बना था। 1990 में इसका नाम बदलकर दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल रखा गया।
  • कमला नेहरू अस्पताल - यह अस्पताल शिमला में स्थित है। इसे पहले लेडी रीडिंग अस्पताल के नाम से जाना जाता था। यह आई. जी. एम. सी. के अंतर्गत कार्य कर रहा है।
  • हिमाचल प्रदेश में 54 चिकित्सालय, 76 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 473 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 2066 उप स्वास्थ्य केंद्र स्थित हैं। हिमाचल प्रदेश में 49 एकीकृत परामर्श एवं जांच केंद्र स्थित हैं।
  • हिमाचल प्रदेश की 1961 में जन्म दर - 37.3, मृत्यु दर - 15.6 और शिशु मृत्यु दर (IMR) - 118 थी।

2011 में जन्मदर, मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर (IMR)  
1. जन्म दर  हिमाचल पदेश = 16.5   भारत =  21.8
2. मृत्यु दर   हिमाचल पदेश = 6.7    भारत =  7.1
3. शिशु मृत्यु दर (IMR)  हिमाचल पदेश =  38  भारत =  44

हिमाचल प्रदेश के विविध,

  1. हिमाचल प्रदेश के महत्वपूर्ण स्थान व संस्थान (Important Places and Institutions of Himachal Pradesh)
  2. हिमाचल प्रदेश की शिक्षा (Education of Himachal Pradesh)
  3. हिमाचल प्रदेश का स्वास्थ्य (Health of Himachal Pradesh)
  4. हिमाचल प्रदेश के महत्वपूर्ण व्यक्ति (Important People of Himachal Pradesh)
  5. हिमाचल प्रदेश के खेल (Sports of Himachal Pradesh)
  6. हिमाचल प्रदेश का सबसे छोटा, बड़ा, प्रथम व ऊंचा (Smallest, biggest, first and tallest of Himachal Pradesh)
  7. हिमाचल प्रदेश के सिंचाई व परियोजनाएं (Irrigation and Projects of Himachal Pradesh)
  8. हिमाचल प्रदेश का मानव संसाधन(Human Resources of Himachal Pradesh)

टिप्पणियाँ