हिमाचल प्रदेश का प्रयटन, होटल (Himachal Pradesh Tourism, Hotels)

हिमाचल प्रदेश का प्रयटन, होटल (Himachal Pradesh Tourism, Hotels)

प्रयटन, होटल

  1. समाचार पत्र - हिमाचल प्रदेश का सबसे पुराना समाचार-पत्र द्विभाषिक पाक्षिक \"क्षत्रिय तेज\" वर्ष 1934 में प्रकाशित हुआ था।
  2. होटल एवं पर्यटन - हिमाचल प्रदेश में पर्यटन विभाग द्वारा 2011 तक 2200 होटलों और गेस्ट हाउस को पंजीकृत किया गया। सबसे अधिक होटल कुल्लू जिले (598) में थे दूसरा स्थान शिमला जिले (393) का था। वर्ष 2012 में हिमाचल प्रदेश में 1 करोड़ 61 लाख पर्यटक आये जिसमें से 5 लाख पर्यटक विदेशी थे। शिमला जिले में 29.52 लाख और कुल्लू जिले में 27.98 लाख पर्यटक आये। विदेशी पर्यटकों में 1.38 लाख कुल्लू जिले में और 1.34 लाख शिमला जिले में आये। भारत सरकार द्वारा पर्यावरण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार के पर्यटन विभाग के माध्यम से ईको सर्कट स्थापित किए गए हैं। प्रमुख ईको सर्कट निम्नलिखित हैं -

  1. कुल्लू-कुल्लू से कोठी वाया मनाली।
  2. शिमला-मान्दली से डोडराक्वार।
  3. किन्नौर-शांगटांग से पूह।
  4. बिलासपुर-श्री नैना देवी जी क्षेत्र।
हिमाचल प्रदेश जी.ड़ी.पी. का 2% हिस्सा पर्यटन उद्योग में आता है।

हिमाचल प्रदेश भारत के सबसे लोकप्रिय और आसानी से सुलभ पहाड़ी राज्यों में से एक है। देश के सभी हिस्सों के साथ-साथ दुनिया के विभिन्न हिस्सों से लोग इस खूबसूरत राज्य की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने के लिए आते हैं। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने हिमाचल प्रदेश में घरेलू और विदेशी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक उत्प्रेरक, ट्रेंडसेटर और प्रमुख प्रेरक के रूप में काम किया है। हमारे पास आवास का व्यापक नेटवर्क है जिसमें हिमाचली व्यंजनों सहित विभिन्न व्यंजन परोसने वाले होटल, रेस्तरां और कैफेटेरिया शामिल हैं। ये सभी संपत्तियां प्रकृति की गोद में शानदार जगहों पर हैं। एचपीटीडीसी होटलों की तीन श्रेणियां हैं। प्रीमियम - हेरिटेज, डीलक्स और बजट होटल। एचपीटीडीसी राज्य के भीतर और बाहर आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए वोल्वो और डीलक्स बसों का बेड़ा भी संचालित करता है। एचपीटीडीसी होटलों और लक्जरी कोचों की ऑनलाइन बुकिंग इस वेबसाइट पर उपलब्ध है।

यह भी पढे

  1. हिमाचल प्रदेश का पशुपालन (Animal Husbandry of Himachal Pradesh )
  2. हिमाचल प्रदेश के कल्याणकारी योजनाएँ(Welfare Schemes of Himachal Pradesh)
  3. हिमाचल प्रदेश के कृषि व बागवानी (Agriculture and Horticulture of Himachal Pradesh)
  4. हिमाचल प्रदेश का परिवहन, यातायात (Transport, Traffic of Himachal Pradesh)
  5. हिमाचल प्रदेश का प्रयटन, होटल (Himachal Pradesh Tourism, Hotels)
  6. हिमाचल प्रदेश के सिंचाई व परियोजनाएं(Irrigation and Projects of Himachal Pradesh)
  7. हिमाचल प्रदेश का ऊर्जा संसाधन(Energy Resources of Himachal Pradesh)
  8. हिमाचल प्रदेश का पंचायती राज (Panchayati Raj of Himachal Pradesh)
  9. हिमाचल प्रदेश के उद्योग खनिज (Industries of Himachal Pradesh Minerals)

टिप्पणियाँ