रानी कर्णावती का नाम रक्षाबंधन से अक्सर जोड़ दिया जाता है। / The name of Rani Karnavati is often associated with Rakshabandhan.

 रानी कर्णावती का नाम रक्षाबंधन से अक्सर जोड़ दिया जाता है।

मुगलों की नाक काटने वाली रानी कर्णाव

रानी कर्णावती का नाम रक्षाबंधन से अक्सर जोड़ दिया जाता है।

        भारतीय इतिहास में जब रानी कर्णावती का जिक्र आता है तो फिर मेवाड़ की उस रानी की चर्चा होती है जिसने मुगल बादशाह हुमांयूं के ​लिये राखी भेजी थी। इसलिए रानी कर्णावती का नाम रक्षाबंधन से अक्सर जोड़ दिया जाता है। लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि इसके कई दशकों बाद भारत में एक और रानी कर्णावती हुई थी और यह गढ़वाल की रानी थी। इस रानी को मुगलों की नाक काटने के लिये जाना जाता है और इसलिए कुछ इतिहासकारों ने उनका जिक्र नाक क​टी रानी या नाक काटने वाली रानी के रूप में किया है। 

रानी कर्णावती ने गढ़वाल में अपने नाबालिग बेटे पृथ्वीपतिशाह के बदले तब शासन का कार्य संभाला था जबकि दिल्ली में मुगल सम्राट शाहजहां का राज था। रानी कर्णावती वह पवांर वंश के राजा महिपतशाह की पत्नी थी। जब महिपतशाह की मृत्यु हुई तो उनके पुत्र पृथ्वीपतिशाह केवल सात साल के थे। राजगद्दी पर पृथ्वीपतिशाह ही बैठे लेकिन राजकाज उनकी मां रानी कर्णावती ने चलाया। इस दौरान जब मुगलों ने गढ़वाल पर आक्रमण किया तो रानी कर्णावती ने उन्हें छठी का दूध याद दिलाया था। गढ़वाल की सेना ने मुगल सेना को हरा दिया था। मुगल सैनिकों के हथियार छीन दिये गये थे और आखिर में उनके एक एक करके नाक काट दिये गये थे। कहा जाता है कि जिन सैनिकों की नाक का​टी गयी उनमें सेनापति नजाबत खान भी शामिल था।  विस्तार से पढ़ने के लिये क्लिक करें "मुगल सैनिकों की नाक काटने वाली गढ़वाल की रानी कर्णावती" ।

  1. उत्तराखंड की प्रसिद्ध महिलाएं बिशनीदेवी शाह / Famous Women of Uttarakhand Bishnidevi Shah
  2. उत्तराखंड की प्रसिद्ध महिलाएं तीलू रौतेली Famous Women of Uttarakhand Teelu Rauteli
  3. उत्तराखंड की प्रसिद्ध महिलाएं सरला बहन /Famous Women of Uttarakhand Sarla Behn
  4. उत्तराखंड की प्रसिद्ध महिलाएं गौरा देवी Famous Women of Uttarakhand Gaura Devi
  5. उत्तराखंड की प्रसिद्ध महिलाएं श्रीमती बसंती बिष्ट Famous Women of Uttarakhand Smt. Basanti Bisht
  6. उत्तराखंड की प्रसिद्ध महिलाएं रानी कर्णावती Famous Women of Uttarakhand Rani Karnavati
  7. उत्तराखंड की प्रसिद्ध महिलाएं मानसी जोशी (बैडमिंटन खिलाड़ी) का जीवन परिचय Famous Women of Uttarakhand "Biography of Mansi Joshi (Badminton Player)"
  8. उत्तराखंड की प्रसिद्ध महिलाएं जियारानी / Famous Women of Uttarakhand Jiyarani
  9. उत्तराखंड की प्रसिद्ध महिलाएं बछेन्द्रीपाल / Famous Women of Uttarakhand Bachendripal
  10. उत्तराखंड की प्रसिद्ध महिलाएं जसुली शौक्याण /Famous women of Uttarakhand Jasuli Shaukyaan
  11. उत्तराखंड की प्रसिद्ध महिलाएं भारतीय महिला क्रिकेटर एकता बिष्ट Famous Women of Uttarakhand "Indian Women Cricketer Ekta Bisht"
  12. उत्तराखंड की प्रसिद्ध महिलाएं स्नेह राणा एक भारतीय महिला क्रिकेट Famous Women of Uttarakhand "Sneh Rana An Indian Women's Cricketer" 

टिप्पणियाँ