हिमाचल प्रदेश स्थिति व जिले (Himachal Pradesh Status & Districts)

हिमाचल प्रदेश स्थिति व जिले (Himachal Pradesh Status & Districts)

हिमाचल प्रदेश स्थिति व जिले

एक नजर में

क्षेत्र के प्राचीनतम ज्ञात जन जातिय निवासियों को दास कहा जाता था । बाद में आर्य आये और वे जनजातियों में रहने लगे । बाद की शताब्दियों में, पहाड़ी सरदारों ने मौर्य साम्राज्य, कुषाण, गुप्त और कन्नौज शासकों का अधिराज्तव स्वीकार किया । मुग़ल साम्राज्य के दौरान, पहाड़ी राज्यों के राजाओं ने परस्पर सहयोग से ऐसी व्यवस्था बनाई जिससे उनके संबंध प्रगाढ़ हुए । 19वीं शताब्दी में महाराजा रणजीत सिंह ने बहुत से राज्यों को अपने अधीन कर लिया। अंग्रेज जब भारत आये तो उन्होंने गोरखाओं को पराजित किया, बाद में कुछ राजाओं के साथ उन्होंने संधियाँ की और अन्य राज्यों पर अपना कब्ज़ा जमा लिया । 1947 ई तक स्थिति लगभग वैसी ही बनी रही । स्वतंत्रता के पश्चात क्षेत्र की 30 पहाड़ी रियासतों को एकजुट करके 15 अप्रैल 1948 को हिमाचल प्रदेश की स्थापना की गयी । 1 नवम्बर 1966 को पंजाब के अस्तित्व में आने पर कुछ अन्य सम्बंधित क्षेत्रों को हिमाचल में मिला लिया गया । 25 जनवरी 1971 को हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त हो गया । राज्य उत्तर में जम्मू-कश्मीर से, दक्षिण-पश्चिम में पंजाब से, दक्षिण में हरियाणा से, दक्षिण-पूर्व में उत्तराखंड से तथा पूर्व में तिब्बत(चीन) की सीमाओं से घिरा है।

हिमाचल प्रदेश स्थिति व जिले

हिमाचल प्रदेश शाब्दिक अर्थ

हिमाचल' शब्द 'हिम' और 'अचल' शब्दों से मिलकर बना हैं। हिम का अर्थ हैं बर्फ और अचल का अर्थ है पर्वत अर्थात हिमाचल बर्फ का पर्वत अथवा बर्फ से घिरा पर्वत है।

हिमाचल प्रदेश स्थिति (भौगोलिक): 

हिमाचल प्रदेश पश्चिमी हिमालय पर्वत-शृंखला में बसा हुआ है। हिमाचल की सीमाएं 1170 किमी॰ है, जो दक्षिण मेन हरियाणा, उत्तर में जम्मू-कश्मीर से, पश्चिम मेन पंजाब से, पूर्व मेन तिब्बत(चीन), तथा दक्षिण-पूर्व मेन उतराखंड से लगती है।
हिमाचल प्रदेश स्थिति व जिले
  • पंजाब राज्य की सीमा हिमाचल के सर्वाधिक 5 जिलों को स्पर्श करती है।
  • हिमाचल के कांगड़ा और मंडी जिले सर्वाधिक 6 जिलों की सीमाओं को स्पर्श करते हैं।
  • चम्बा और सिरमौर न्यूनतम 2 जिलों की सीमाओं को स्पर्श करते हैं।

हिमाचल प्रदेश क्षेत्रफल और जनसंख्या

हिमाचल का कुल क्षेत्रफल 55,673 वर्ग किमी॰ है। यह भारत के क्षेत्रफल का 1.7% है। क्षेत्रफल की दृष्टि से हिमाचल देश के 29 राज्यों में (तेलंगाना निर्माण के बाद) 18वें स्थान पर है। 2011 की जनगणना के अनुसार हिमाचल की जनसंख्या 68,64,602 है। यह देश की जनसंख्या का 0.57% है। 2001 में यह 0.59% था। जनसंख्या की दृष्टि से 29 राज्यों में हिमाचल 21वें स्थान पर है। हिमाचल ओवरऔल (29 राज्य + 7 केन्द्र्शाषित = 36) 22वें स्थान पर है। क्यूंकि दिल्ली जोकि राज्य नहीं है उसकी जनसंख्या हिमाचल से ज्यादा है।
हिमाचल प्रदेश स्थिति व जिले

हिमाचल का गठन

हिमाचल का गठन 15 अप्रैल 1948 को 30 छोटी-बड़ी रियासतों को मिलाकर किया गया। 1948 से 1951 तक हिमाचल मुख्य आयुक्त क्षेत्र था। 1951 को हिमाचल को 'ग' श्रेणी का राज्य बनाया गया। 1956-1971 तक हिमाचल को केंद्र शासित राज्य बनाया गया। अंतत 25 जनवरी 1971 को इसे पूर्ण राज्य का दर्जा प्रदान किया गया और यह देश का 18वां राज्य बना।

हिमाचल प्रदेश कि नदियाँ

 हिमाचल में मुख्यतः 5 नदियाँ चिनाब, रावी, व्यास, सतलुज और यमुना बहती है, जिसमे सतलुज लंबाई में प्रदेश की सबसे बड़ी नदी है और यमुना सबसे छोटी नदी है। जल घनत्व के आधार पर चिनाब नदी हिमाचल की सबसे बड़ी नदी है।
हिमाचल प्रदेश स्थिति व जिले

हिमाचल प्रदेश  में जिले

हिमाचल प्रदेश में 12 जिलें हैं। प्रत्येक जिले का अपना ही महत्व है। जनसंख्या के आधार पर कांगड़ा जिला का सबसे बड़ा है तो क्षेत्रफल के आधार पर लाहौल-स्पीति है। हमीरपुर जिला सबसे छोटा जिला है।

यह भी पढे 👇👇👇👇

  1. हिमाचल प्रदेश स्थिति व जिले (Himachal Pradesh Status & Districts) 
  2. हिमाचल प्रदेश पर्वत शृंखलाएँ व चोटियाँ (Himachal Pradesh Mountain Ranges and Peaks) 
  3. हिमाचल प्रदेश का मौसम और जलवायु (Himachal Pradesh Weather and Climate) 
  4. हिमाचल प्रदेश का वर्षा, वनस्पति और जीव-जन्तु (Rainfall, Flora and Fauna of Himachal Pradesh) 
  5. हिमाचल प्रदेश का दर्रे जोतें(Plough the passes of Himachal Pradesh) 
  6. हिमाचल प्रदेश की मिट्टी (Soils of Himachal Pradesh) 
  7. हिमाचल प्रदेश की झीलें (Lakes of Himachal Pradesh) 
  8. हिमाचल प्रदेश की नदियाँ (Rivers of Himachal Pradesh ) 
  9. हिमाचल प्रदेश की घाटियाँ (Valleys of Himachal Pradesh) 
  10. हिमाचल प्रदेश के चश्मे व झरने (himachal pradesh ke chashme v jharne) 
  11. हिमाचल प्रदेश के ग्लेशियर (Glaciers of Himachal Pradesh) 
  12. हिमाचल प्रदेश कि प्रकृतिक आपदा(Natural Disasters of Himachal Pradesh) 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Most Popular

केदारनाथ स्टेटस हिंदी में 2 लाइन(kedarnath status in hindi 2 line) something
जी रया जागी रया लिखित में , | हरेला पर्व की शुभकामनायें  (Ji Raya Jagi Raya in writing, | Happy Harela Festival )
हिमाचल प्रदेश पर शायरी स्टेटस कोट्स इन हिंदी(Shayari Status Quotes on Himachal Pradesh in Hindi)
 हिमाचल प्रदेश की वादियां शायरी 2 Line( Himachal Pradesh Ki Vadiyan Shayari )
महाकाल महादेव शिव शायरी दो लाइन स्टेटस इन हिंदी (Mahadev Status | Mahakal Status)
हिमाचल प्रदेश पर शायरी (Shayari on Himachal Pradesh )
गढ़वाली लोक साहित्य का इतिहास एवं स्वरूप (History and nature of Garhwali folk literature)
श्री बद्रीनाथ स्तुति (Shri Badrinath Stuti) Badrinath Quotes in Sanskrit
150+ उत्तराखंड सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर हिंदी में | Gk in Hindi - 150 +  Uttarakhand GK Question Answers in Hindi | Gk in hindi
Pahadi A Cappella 2 || Gothar Da Bakam Bham || गोठरदा बकम भम || MGV DIGITAL