हिमाचल प्रदेश की नदियाँ (Rivers of Himachal Pradesh )

हिमाचल प्रदेश की नदियाँ (Rivers of Himachal Pradesh )

हिमाचल प्रदेश की नदियाँ (Rivers of Himachal Pradesh )
हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध नदियाँ, हिमाचल प्रदेश की प्रमुख नदियाँ, हिमाचल प्रदेश की 5 प्रसिद्ध नदियाँ इस प्रकार से है।  
हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध नदियाँ । हिमाचल प्रदेश चारों ओर से नदियों से घिरा हुआ एक प्रदेश है। यहां पर बहुत सी नदियां बहती है। जो ऊंचे पहाड़ों से बहती हुई कई स्थानों से गुजरती है। 

हिमाचल प्रदेश की नदियाँ (Rivers of Himachal Pradesh )

हिमाचल प्रदेश मुख्यत: 5 नदियों का प्रदेश है। ये नदियाँ है - सतलुज, चिनाब, रावी, ब्यास, यमुना।

  • प्राचीन नाम - 

  • सतलुज - वैदिक - सुतुद्रि, संस्कृत - शतद्रु;
हिमाचल प्रदेश की नदियाँ (Rivers of Himachal Pradesh )
  • ब्यास - वैदिक - अरजकिया, संस्कृत - विपाशा;
हिमाचल प्रदेश की नदियाँ (Rivers of Himachal Pradesh )

  • रावी - वैदिक - पुरुशानी, संस्कृत - ईरावती;
  • चिनाब - वैदिक - असीकनी;
  • यमुना - वैदिक - कालिंदी।

(2) जल ग्रहण क्षेत्र -

  • सतलुज - 20000 वर्ग किमी.
  • रावी - 5451 वर्ग किमी.
  • चिनाब - 7500 वर्ग किमी.
  • ब्यास - 12000 वर्ग किमी.
  • यमुना - 2320 वर्ग किमी.

(3) सहायक नदियाँ -

  • सतलुज - बस्पा, स्पीती नदी
  • रावी - भांदल, ततंगरी, छतराणी, स्यूल, साल
  • चिनाब - चन्द्रा, भागा नदी
  • ब्यास - बनेर, बानगंगा, लूनी, पार्वती, सैंज, तिरथन, हारला, उहल
  • यमुना - गिरी, टोंस, पब्बर, आंध्रा

(4) उद्गम स्थल -

  • सतलुज - मानसरोवर झील (रकस झील), तिब्बत से
  • चिनाब - चन्द्रा व् भागा नदियों के संगम स्थान टांडी (लाहौल-स्पीती) से बारालाचा दर्रे के समीप
  • ब्यास - रोहतांग दर्रे (भृगु तुंग)
  • रावी - बड़ा बंगाल (काँगड़ा)
  • यमुना - कालिंद पर्वत (यमुनोत्री)।

(5) लम्बाई -

  • सतलुज - कुल लम्बाई 1448 किमी., हिमाचल प्रदेश में प्रवाह क्षेत्र - 320 किमी.
  • यमुना - कुल लम्बाई 1525 किमी., यमुना का हिमाचल प्रदेश में सबसे कम प्रवाह है। इन पांच नदियों में।
  • चिनाब - कुल लम्बाई 1200 किमी., हिमाचल प्रदेश में प्रवाह क्षेत्र - 122 किमी.
  • रावी - कुल लम्बाई 720 किमी., हिमाचल प्रदेश में प्रवाह क्षेत्र - 158 किमी.
  • ब्यास - कुल लम्बाई 460 किमी., हिमाचल प्रदेश में प्रवाह क्षेत्र - 256 किमी.

(6) नदियों के किनारों पर बसे शहर -

  • सतलुज - नामगियाँ, कल्पा, रामपुर, ततापानी, बिलासपुर
  • यमुना - पौंटा साहिब
  • ब्यास - मनाली, मण्डी, कुल्लू, पंडोह, नदौन, सुजानपुर, देहरा गोपीपुर
  • रावी - चम्बा, भरमौर
  • चिनाब - टांडी

(7) प्रवेश स्थान -

  • रावी - रावी नदी चम्बा के खैरी स्थान से हिमाचल प्रदेश से निकलकर जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करती है।
  • यमुना - यमुना खोदरी माजरी से हिमाचल प्रदेश में प्रवेश करती है और ताजेवाला में हिमाचल प्रदेश से निकल जाती है।
  • सतलुज - सतलुज शिप्की दर्रे (किन्नौर) से हिमाचल प्रदेश में प्रवेश करती हैं और भाखड़ा गाँव से पंजाब में प्रवेश करती है।
  •  चिनाब - चिनाब नदी चम्बा में भुजींद से प्रवेश कर संसारी नाले से चम्बा को छोड़ कश्मीर में प्रवेश करती है।
  • ब्यास - ब्यास बजौरा से मण्डी में तथा संधोल से काँगड़ा में प्रवेश करती है।
हिमाचल प्रदेश में कुल कितनी नदियां बहती है?
हिमाचल प्रदेश के अंदर बहने वाली नदियों में चिनाब,यमुना,रावी, व्यास और सतलुज मुख्य नदियाँ हैं।
हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी नदी कौन सी है?
चिनाब नदी भारत के हिमाचल प्रदेश की लाहौल घाटी से निकलती है। चिनाब हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी नदी है जो चंद्रा और भागा नामक दो धाराओं से बनी है। ये दोनों लाहौल (लाहौल और स्पीति जिले) के टांडी में मिलती हैं। यह राज्य में लगभग 122 किमी की दूरी तक बहती है।
हिमाचल प्रदेश की पवित्र नदी कौन सी है?
चिनाब नदी हिमाचल प्रदेश के बारलाचा दर्रे से निकलती है। इसे चंद्रभागा नदी के नाम से भी जाना जाता है। यह एक प्रमुख नदी है जो भारत और पाकिस्तान में बहती है।
हिमाचल प्रदेश की सबसे पुरानी नदी कौन सी है?
इतिहास ब्यास नदी का पुराना नाम 'अर्जिकिया' या 'विपाशा' था। यह कुल्लू में व्यास कुंड से निकलती है। व्यास कुंड पीर पंजाल पर्वत शृंखला में स्थित रोहतांग दर्रे में है।

यह भी पढे 👇👇👇👇

  1. हिमाचल प्रदेश स्थिति व जिले (Himachal Pradesh Status & Districts) 
  2. हिमाचल प्रदेश पर्वत शृंखलाएँ व चोटियाँ (Himachal Pradesh Mountain Ranges and Peaks) 
  3. हिमाचल प्रदेश का मौसम और जलवायु (Himachal Pradesh Weather and Climate) 
  4. हिमाचल प्रदेश का वर्षा, वनस्पति और जीव-जन्तु (Rainfall, Flora and Fauna of Himachal Pradesh) 
  5. हिमाचल प्रदेश का दर्रे जोतें(Plough the passes of Himachal Pradesh) 
  6. हिमाचल प्रदेश की मिट्टी (Soils of Himachal Pradesh) 
  7. हिमाचल प्रदेश की झीलें (Lakes of Himachal Pradesh) 
  8. हिमाचल प्रदेश की नदियाँ (Rivers of Himachal Pradesh ) 
  9. हिमाचल प्रदेश की घाटियाँ (Valleys of Himachal Pradesh) 
  10. हिमाचल प्रदेश के चश्मे व झरने (himachal pradesh ke chashme v jharne) 
  11. हिमाचल प्रदेश के ग्लेशियर (Glaciers of Himachal Pradesh) 
  12. हिमाचल प्रदेश कि प्रकृतिक आपदा(Natural Disasters of Himachal Pradesh) 

टिप्पणियाँ