हिमाचल प्रदेश का मौसम और जलवायु (Himachal Pradesh Weather and Climate)

हिमाचल प्रदेश का मौसम और जलवायु (Himachal Pradesh Weather and Climate)


मौसम - हिमाचल प्रदेश के मौसम को 3 ऋतुओं में बाँटा जा सकता है :-
  1. तौंदी (ग्रीष्म ऋतु) - यह प्राय: अप्रैल से जून तक का मौसम है, जिसमें निम्न क्षेत्रों में बहुत गर्मी पड़ती है जबकि मध्य व् ऊपरी भाग में मौसम सुहावना रहता है।
  2. बरसात (वर्षा ऋतु) - यह मौसम जुलाई से सितम्बर तक माना जाता है। प्रदेश में औसत वर्षा 1600 मिमी. होती है।
  3. हयूंद (शरद ऋतु) - यह मौसम अक्टूबर से मार्च तक रहता है। अधिकतर भागों में बर्फ दिसम्बर, जनवरी व फरवरी के महीनों में पड़ती है।
हिमाचल प्रदेश का जलवायु - 
  • हिमाचल प्रदेश की जलवायु में ऊँचाई के आधार पर अंतर पाया जाता है। यहाँ शिवालिक क्षेत्रों (350 मी. से 1500 मी.) में ग्रीष्म ऋतु में खूब गर्मी पड़ती है, वहीं मध्य हिमाचल क्षेत्रों के भाग में मौसम सुहावना होता है तथा उच्च हिमालय क्षेत्रों में ठंड पड़ती है।
  • हिमाचल के उच्च हिमालय क्षेत्रों में 9 महीने तक बर्फ जमी रहती है। हिमाचल प्रदेश से 1500 मी. के ऊपर क्षेत्रों में हिमपात होता है। ऊपरी भागों में आर्द्रता (नमी) कम रहती है।
  • हिमाचल प्रदेश का वातावरण, वहाँ की मिट्टी और पेंड़-पौधे विविधतापूर्ण है।
  • बाह्म हिमाचल प्रदेश क्षेत्र में ठंडी और खुश्क सर्दियाँ और गर्मी में अत्यंत गरम मौसम रहाता है।
  • दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वर्षा सामान्य होती है।
  • उत्तर की ओर ऊँचाई बढ़ाने के साथ-साथ वातावरण आर्द्र और ठंडा होता जाता है और वृहद हिमालय में बर्फ़ के साथ कड़ाके की ठंड रहती है और सर्दियों का मौसम लंबा होता है।
  • भारत में हिमाचल प्रदेश में स्पीति के मुख्यालय काजा को सबसे ठंडा इलाका माना जाता है. यह इलाका दिसंबर माह के बाद भारी बर्फ से अटा पड़ा रहता है. यहां पर बर्फबारी के बाद जनजीवन ठहर सा जाता है.
  • मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश का चंबा जिला राज्य में सबसे गर्म जिला बना हुआ है जहां गुरुवार को अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.
  • ऊंचाई में अत्यधिक भिन्नता के कारण हिमाचल की जलवायु परिस्थितियों में काफी भिन्नता है। जलवायु दक्षिणी इलाकों में गर्म और उप-आर्द्र उष्णकटिबंधीय से लेकर अधिक ऊंचाई वाले उत्तरी और पूर्वी पर्वत श्रृंखलाओं में ठंडी, अल्पाइन और हिमनदी तक भिन्न होती है।
  • धर्मशाला में सबसे अधिक वर्षा 340 सेंटीमीटर होती है। मेघालय के बाद देश में दूसरा सबसे अधिक वर्षा वाला स्थान धर्मशाला में है।

यह भी पढे 👇👇👇👇

  1. हिमाचल प्रदेश स्थिति व जिले (Himachal Pradesh Status & Districts) 
  2. हिमाचल प्रदेश पर्वत शृंखलाएँ व चोटियाँ (Himachal Pradesh Mountain Ranges and Peaks) 
  3. हिमाचल प्रदेश का मौसम और जलवायु (Himachal Pradesh Weather and Climate) 
  4. हिमाचल प्रदेश का वर्षा, वनस्पति और जीव-जन्तु (Rainfall, Flora and Fauna of Himachal Pradesh) 
  5. हिमाचल प्रदेश का दर्रे जोतें(Plough the passes of Himachal Pradesh) 
  6. हिमाचल प्रदेश की मिट्टी (Soils of Himachal Pradesh) 
  7. हिमाचल प्रदेश की झीलें (Lakes of Himachal Pradesh) 
  8. हिमाचल प्रदेश की नदियाँ (Rivers of Himachal Pradesh ) 
  9. हिमाचल प्रदेश की घाटियाँ (Valleys of Himachal Pradesh) 
  10. हिमाचल प्रदेश के चश्मे व झरने (himachal pradesh ke chashme v jharne) 
  11. हिमाचल प्रदेश के ग्लेशियर (Glaciers of Himachal Pradesh) 
  12. हिमाचल प्रदेश कि प्रकृतिक आपदा(Natural Disasters of Himachal Pradesh) 

टिप्पणियाँ

Popular Posts

Pahadi A Cappella 2 || Gothar Da Bakam Bham || गोठरदा बकम भम || MGV DIGITAL

एक कहानी वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की

Pahadi A Cappella 2 || Gothar Da Bakam Bham || गोठरदा बकम भम || MGV DIGITAL

कुमाऊँनी/गढ़वाली गीत : धूली अर्घ (Kumaoni/Garhwali Song : Dhuli Argh)

माँगल गीत : हल्दी बान - मंगल स्नान ( Mangal Song : Haldi Ban - Mangal Snan)