हिमाचल प्रदेश का वर्षा, वनस्पति और जीव-जन्तु (Rainfall, Flora and Fauna of Himachal Pradesh)

हिमाचल प्रदेश का वर्षा, वनस्पति और जीव-जन्तु (Rainfall, Flora and Fauna of Himachal Pradesh)

वर्षा -हिमाचल प्रदेश में प्रतिवर्ष 1600 मिमी. वर्षा होती है। हिमाचल प्रदेश में प्रतिवर्ष सबसे कम वर्षा स्पीती में केवल 50 मिमी. होती है। लाहौल-स्पीती प्रदेश का सबसे शुष्क जिला है। यहाँ प्रतिवर्ष 500 मिमी. वर्षा होती है। प्रदेश में सर्वाधिक वर्षा काँगड़ा के धर्मशाला में होती है। यहाँ प्रतिवर्ष औसतन 3400 मिमी. वर्षा दर्ज की गई है।

वनस्पति -हिमाचल प्रदेश में फूल देने वाले पौधों की 3 हजार प्रजातियाँ हैं। प्रदेश के वनों को 6 क्षेत्रों में बाँटा जाता है -
वनस्पति
  • आर्द्र ऊष्ण कटिबंधीय वन

  • शुष्क कटिबंधीय बन
  • पर्वतीय उपोष्ण कटिबंधीय वन
  • पर्वतीय शीतोष्ण कटिबंधीय वन
  • अल्पाइन वन
  • उप-अल्पाइन वन
जीव-जन्तु -हिमाचल प्रदेश में 32 वन्यजीव विहार, 2 राष्ट्रीय उद्यान हैं, जो प्रदेश के क्षेत्रफल का 12.63% भाग घेरते हैं। प्रदेश में स्तनधारी जीवों की 60, पक्षियों की साढ़े चार सौ व जलचरों की 500 प्रजातियाँ पाई जाती हैं।
(1) स्तनधारी जीव - हिमालयन ब्लैक बियर, कस्तूरी मृग, स्नोलैपर्ड, सांभर, घोरल, सेरो इत्यादि।
(2) पक्षी - मोनाल फिजैंट, स्नोकॉक, कोक्लस, हार्न बिल इत्यादि।
(3) रेंगने वाले जीव -पायथन, लिजर्ड आदि।
(4) लुप्त होने वाले जीव - माउंटेन क्वेल, मोनाल फिजैंट, स्नोलैपर्ड, हिमालयन ब्राउन बियर।

कस्तूरी मृग को गांगुल वन्यजीव विहार में सुरक्षित रखा गया है। कुफरी में इसका प्रजनन केंद्र है।
हिमाचल प्रदेश का राज्य पक्षी - जाजुराना।
हिमाचल प्रदेश का राज्य पशु - बर्फीला तेंदुआ।
जिला सिरमौर के सुकेती में भारत का प्रथम जीवाश्म उपवन है।

हिमाचल प्रदेश के दो राष्ट्रीय उपवन निम्नलिखित हैं :-
  • ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क - कुल्लू, 754 वर्ग किमी. (वर्ष 2014 में इसे UNESCO World Heritage सूची में शामिल किया गया है।)
  • पिन घाटी नेशनल पार्क - लाहौल-स्पीती, 675 वर्ग किमी.वन एवं वन्यजीव अभयारण्य - हिमाचल प्रदेश के कुल क्षेत्रफल का 66.52% अर्थात 37033 वर्ग किमी. क्षेत्र वन क्षेत्र है। इसमें से 14,668 वर्ग किमी. क्षेत्र पर वन हैं जो कुल क्षेत्रफल (55,673 वर्ग किमी.) 26.35% है अर्थात् हम कह सकते हैं कि हिमाचल प्रदेश के  6.35% क्षेत्र में वास्तविक रूप से वन है। वन क्षेत्र (37033 वर्ग किमी.) के 14,668 वर्ग किमी. क्षेत्र में वन हैं जो कि वन क्षेत्र का 39.60% है।
  1. सर्वाधिक वन क्षेत्र है - लाहौल-स्पीती में (10,133 वर्ग किमी.)
  2. सबसे कम वन क्षेत्र है - हमीरपुर में (219 वर्ग किमी.)
  3. सबसे अधिक वनाच्छादित क्षेत्रफल है - चम्बा में(2,436 वर्ग किमी.)
  4. सबसे कम वनाच्छादित क्षेत्रफल है - लाहौल-स्पीती में(193 वर्ग किमी.)
  5. सर्वाधिक वन है (कुल क्षेत्रफल का) - सिरमौर (48.96%)
  6. कम वन है (कुल क्षेत्रफल का) - लाहौल-स्पीती (1.39%)

हिमाचल प्रदेश के वनों में विभिन्न प्रकार के वनों का प्रतिशत है 

  1. चीड़/चील - 25.36%
  2. फर/स्प्रूस - 23.72%
  3. देवदार - 14.32%
  4. कैल - 14.29%
  5. बान ओक - 9.53%
  6. साल - 3.20%
हिमाचल प्रदेश में चीड़ के वनों की सर्वाधिक मात्रा पाई जाती है। चीड़ के वन 1436 वर्ग किमी. क्षेत्र में पाए जाते हैं जबकि देवदार 811 वर्ग किमी. क्षेत्र में पाए जाते हैं।
चीड़ के वृक्ष से बिरोजा प्राप्त होता है जो तारपीन का तेल, प्लास्टिक की चीजें बनाने के काम आता है। बिलासपुर व् नाहन में बिरोजा की फैक्ट्रियां है।
(1)राज्य-वृक्ष - देवदार
(2)राज्य-पक्षी - जाजुराना
(3)राज्य-पशु - बर्फीला तेंदुआ

अभयारण्य व् राष्ट्रीय उद्यान - हिमाचल प्रदेश में 2 राष्ट्रीय उद्यान (पार्क), 32 वन्यजीव अभयारण्य, 3 प्राकृतक पार्क हैं। इसके अंतर्गत 7029 वर्ग किमी. क्षेत्र आता है, जो कि प्रदेश के क्षेत्रफल का 12.63% भाग है। सबसे बड़ा वन्यजीव अभयारण्य लाहौल-स्पीती का किब्बर है, जिसका क्षेत्रफल 1400 वर्ग किमी. है। सबसे छोटा वन्यजीव अभयारण्य सोलन का शिल्ली है, जिसका क्षेत्रफल 2 वर्ग किमी. है।
राष्ट्रीय पार्क - हिमाचल प्रदेश में दो राष्ट्रीय पार्क हैं जो निम्नलिखित है :-
  • ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क - यह पार्क कुल्लू में हैं और यह पार्क 765 वर्ग किमी. में है जो कि 1 मार्च, 1984 में राष्ट्रीय पार्क बना। इस पार्क को 2014 में UNESCO की विरासत सूची में शामिल किया गया है।
  • पिन घाटी नेशनल पार्क - यह पार्क लाहौल-स्पीती में है और यह पार्क 675 वर्ग किमी. है, जो कि 9 जनवरी, 1987 में राष्ट्रीय पार्क बना।
प्राकृतिक पार्क - हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक पार्क तीन हैं जो निम्नलिखित है :-
(1) कुफरी, शिमला
(2) मनाली शरणस्थली
(3) गोपालपुर, अभयारण्य काँगड़ा

चिड़ियाघर -टुटीकंडी,शिमला। -:वन्यजीव अभयारण्य:-

1. नाम :- बांदली
• जिला :- मंडी
• क्षेत्रफ़ल :- 41 वर्ग किमी.
• स्थापना वर्ष :- 1962

2. नाम :- नारगू
• जिला :- मंडी
• क्षेत्रफ़ल :- 278 वर्ग किमी.
• स्थापना वर्ष :- 1962

3. नाम :- शिकारी देवी
• जिला :- मंडी
• क्षेत्रफ़ल :- 72 वर्ग किमी.
• स्थापना वर्ष :- 1962

4. नाम :- चायल
• जिला :- सोलन
• क्षेत्रफ़ल :- 109 वर्ग किमी.
• स्थापना वर्ष :- 21 मार्च, 1976

5. नाम :- दाड़लाघाट
• जिला :- सोलन
• क्षेत्रफ़ल :- 6 वर्ग किमी.
• स्थापना वर्ष :- 1962

6. नाम :- मजाठल
• जिला :- सोलन
• क्षेत्रफ़ल :- 40 वर्ग किमी.
• स्थापना वर्ष :- 1962

7. नाम :- शिल्ली (सबसे छोटा)
• जिला :- सोलन
• क्षेत्रफ़ल :- 2 वर्ग किमी.
• स्थापना वर्ष :- 1963

8. नाम :- चूड़धार
• जिला :- सिरमौर
• क्षेत्रफ़ल :- 66 वर्ग किमी.
• स्थापना वर्ष :- 15 नवम्बर, 1985

9. नाम :- सिम्बलवाड़ा
• जिला :- सिरमौर
• क्षेत्रफ़ल :- 19 वर्ग किमी.
• स्थापना वर्ष :- 8 फरवरी, 1958

10. नाम :- रेणुका
• जिला :- सिरमौर
• क्षेत्रफ़ल :- 4 वर्ग किमी.
• स्थापना वर्ष :- 22 जुलाई, 1964

11. नाम :- दरांगट्टी
• जिला :- शिमला
• क्षेत्रफ़ल :- 167 वर्ग किमी.
• स्थापना वर्ष :- 1962

12. नाम :- शिमला वाटर कैचमेंट
• जिला :- शिमला
• क्षेत्रफ़ल :- 10 वर्ग किमी.
• स्थापना वर्ष :- 29 जुलाई, 1958

13. नाम :- तालरा
• जिला :- शिमला
• क्षेत्रफ़ल :- 40 वर्ग किमी.
• स्थापना वर्ष :- 1962

14. नाम :- गोविंद सागर
• जिला :- बिलासपुर
• क्षेत्रफ़ल :- 100 वर्ग किमी.
• स्थापना वर्ष :- 5 दिसम्बर, 1962

15. नाम :- नैना देवी
• जिला :- बिलासपुर
• क्षेत्रफ़ल :- 123 वर्ग किमी.
• स्थापना वर्ष :- 5 दिसम्बर, 1962

16. नाम :- गांगुल
• जिला :- चम्बा
• क्षेत्रफ़ल :- 109 वर्ग किमी.
• स्थापना वर्ष :- 1949

17. नाम :- कुगटी
• जिला :- चम्बा
• क्षेत्रफ़ल :- 379 वर्ग किमी.
• स्थापना वर्ष :- 1962

18. नाम :- सेचु तुंआ नाला
• जिला :- चम्बा
• क्षेत्रफ़ल :- 103 वर्ग किमी.
• स्थापना वर्ष :- 1962

19. नाम :- तुन्डाह
• जिला :- चम्बा
• क्षेत्रफ़ल :- 64 वर्ग किमी.
• स्थापना वर्ष :- 1962

20. नाम :- कायस
• जिला :- कुल्लू
• क्षेत्रफ़ल :- 14 वर्ग किमी.
• स्थापना वर्ष :- 26 फरवरी, 1954

21. नाम :- कालाटोप खजियार
• जिला :- चम्बा
• क्षेत्रफ़ल :- 69 वर्ग किमी.
• स्थापना वर्ष :- 1 जुलाई, 1949

22. नाम :- कनावर (कंवर)
• जिला :- कुल्लू
• क्षेत्रफ़ल :- 61 वर्ग किमी.
• स्थापना वर्ष :- 26 फरवरी, 1954

23. नाम :- खोखन
• जिला :- कुल्लू
• क्षेत्रफ़ल :- 14 वर्ग किमी.
• स्थापना वर्ष :- 26 फरवरी, 1954

24. नाम :- मनाली
• जिला :- कुल्लू
• क्षेत्रफ़ल :- 32 वर्ग किमी.
• स्थापना वर्ष :- 26 फरवरी, 1954

25. नाम :- धौलाधार
• जिला :- काँगड़ा
• क्षेत्रफ़ल :- 944 वर्ग किमी.
• स्थापना वर्ष :- 1994

26. नाम :- सैंज
• जिला :- कुल्लू
• क्षेत्रफ़ल :- 90 वर्ग किमी.
• स्थापना वर्ष :- 1994

27. नाम :- किब्बर (सबसे बड़ा)
• जिला :- लाहौल-स्पीती
• क्षेत्रफ़ल :- 1400 वर्ग किमी.
• स्थापना वर्ष :- 1992

28. नाम :- तिरथन
• जिला :- कुल्लू
• क्षेत्रफ़ल :- 61 वर्ग किमी.
• स्थापना वर्ष :- 17 जून, 1976

29. नाम :- पोंग झील (महाराणा प्रताप झील)
• जिला :- काँगड़ा
• क्षेत्रफ़ल :- 307 वर्ग किमी.
• स्थापना वर्ष :- 1 जून, 1983

30. नाम :- रूपी भाभा
• जिला :- किन्नौर
• क्षेत्रफ़ल :- 503 वर्ग किमी.
• स्थापना वर्ष :- 28 मार्च, 1982

31. नाम :- रकद्दम छितकुल
• जिला :- किन्नौर
• क्षेत्रफ़ल :- 304 वर्ग किमी.
• स्थापना वर्ष :- 1962

32. नाम :- लिप्पा असरंग
• जिला :- किन्नौर
• क्षेत्रफ़ल :- 31 वर्ग किमी.
• स्थापना वर्ष :- 1962

यह भी पढे 👇👇👇👇

  1. हिमाचल प्रदेश स्थिति व जिले (Himachal Pradesh Status & Districts) 
  2. हिमाचल प्रदेश पर्वत शृंखलाएँ व चोटियाँ (Himachal Pradesh Mountain Ranges and Peaks) 
  3. हिमाचल प्रदेश का मौसम और जलवायु (Himachal Pradesh Weather and Climate) 
  4. हिमाचल प्रदेश का वर्षा, वनस्पति और जीव-जन्तु (Rainfall, Flora and Fauna of Himachal Pradesh) 
  5. हिमाचल प्रदेश का दर्रे जोतें(Plough the passes of Himachal Pradesh) 
  6. हिमाचल प्रदेश की मिट्टी (Soils of Himachal Pradesh) 
  7. हिमाचल प्रदेश की झीलें (Lakes of Himachal Pradesh) 
  8. हिमाचल प्रदेश की नदियाँ (Rivers of Himachal Pradesh ) 
  9. हिमाचल प्रदेश की घाटियाँ (Valleys of Himachal Pradesh) 
  10. हिमाचल प्रदेश के चश्मे व झरने (himachal pradesh ke chashme v jharne) 
  11. हिमाचल प्रदेश के ग्लेशियर (Glaciers of Himachal Pradesh) 
  12. हिमाचल प्रदेश कि प्रकृतिक आपदा(Natural Disasters of Himachal Pradesh) 

टिप्पणियाँ